Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मई-जून के लिए खास हैं आंध्र प्रदेश के ये खास हिल स्टेशन

मई-जून के लिए खास हैं आंध्र प्रदेश के ये खास हिल स्टेशन

आंध्र प्रदेश के सबसे खास चुनिंदा हिल स्टेशन। Most Beautiful Hill Stations in Andhra Pradesh.

आंध्र प्रदेश दक्षिण भारत का एक खूबसूरत राज्य है, जो तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा राज्यों से घिरा हुआ है। वर्तमान का तेलंगाान कभी आंध्र प्रदेश का हिस्सा हुआ करता था लेकिन 2014 में उसे एक अलग राज्य का दर्जा मिल गया। विभाजन के बाद भी आंध्र प्रदेश की भौगोलिक सौंदर्यता में कोई कमी नहीं आई है, हालांकि बहुत से पर्वतीय गंतव्य अब तेलंगाना प्रांत के अंतर्गत आ गए हैं।

दक्षिण भारत का यह राज्य आज भी अपने कॉफी-चाय के बागानों, हरियाली के लिए जाना जाता है। वैसे ग्रीष्मकाल अपने पूरे शबाब पर है और ऐसे में लोग आरामदायक गंतव्यों की तलाश में ज्यादा रहते हैं। इन गर्मियों आप आंध्र प्रदेश का प्लान बना सकते हैं। इस खास लेख में जानिए आध्र प्रदेश के चुनिंदा सबसे खास हिल स्टेशन के बारे में।

अनंतगिरी हिल्स

अनंतगिरी हिल्स

PC- Praveen120

अनंतगिरी हिल्स आंध्र प्रदेश के सबसे खास पर्वतीय गंतव्यों में गिना जाता है। यहां के जल प्रपात और हरे-भरे पेड़ इस स्थान को खास बनाने का काम करते हैं। इस स्थल की खास बात यह है कि आप यहां किसी भी वक्त घूमने के लिए आ सकते हैं। परिवार और दोस्तों के साथ अनंतगिरी हिल्स भ्रमण एक आद्रश विकल्प है।

आप यहां की पहाड़ी सुंदरता के साथ-साथ कॉफी के बागान भी देख सकते है, जो यहां के मुख्य आकर्षणों में गिना जाता है। आप यहां से भवानासी झील, अराकू घाटी, मुचकुंडी नदी का सफर कर सकते हैं। आप यहां भवानासी झील, अराकू घाटी, मुचकुंडी नदी की सैर का आनंद भी ले सकते हैं।

अराकू वैली

अराकू वैली

PC- Adityamadhav83

दक्षिण भारत स्थित अराकू वैली दक्षिण भारत के चुनिंदा सबसे खास हिल स्टेशन में गिना जाता है। यहां की पांच पहाड़ियों का झुंड मुख्य आकर्षणों में गिना जाता है। अराकू वैली अपने मनमोहक आबोहवा के चलते देश-विदेश के सैलानियों के मध्य काफी ज्यादा लोकप्रिय है। दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना से यह एक प्रसिद्ध वीकेंड गेटवे माना जाता है।

अराकू जनजातीय संग्रहालय, बोरा गुफाएं, दमुकु व्यूपॉइंट, संगदा झरने यहां के सबसे घूमने लायक मुख्य दर्शनीय स्थल हैं। विशाखापट्टनम हवाईअड्डे से अराकु वैली मात्र 110 किमी की दूरी पर रह जाती है। रेल मार्ग के लिए आप अराकू जंक्शन का सहारा ले सकते हैं।

नल्लामाला हिल्स

नल्लामाला हिल्स

PC- Amit Chattopadhyay

पूर्वी घाट पर बसा नल्लामाला हिल्स चारों तरफ से घने जंगलों से घिरा है, यह आंध्र प्रदेश के चुनिंदा सबसे खास हिल स्टेशन में गिना जाता है। यहां के उतार-चढ़ाव वाले चट्टानी रास्ते रामांचक अनुभव प्रदान करने का काम करते हैं। यहां कि पहाड़ी घाटियों में आप ट्रेकिंग का आनंद भी ले सकते हैं। आप आप यहां के मंदिरों के दर्शन भी कर सकते हैं।

इसके अलावा आप यहां के जल प्रपातों की सैर भी कर सकते हैं। कुंबम झील, श्रीशैलम मंदिर, नागर्जुनसागर श्रीशैलम अभयारण्य यहां के नजदीकी दर्शनीय स्थल हैं जिनकी सैर का प्लान आप यहां से बना सकते हैं। आफ यहां तीनों मार्गों से पहुंच सकते हैं।

 तिरुमला हिल्स

तिरुमला हिल्स

PC- AntanO

तिरुपति का एक भाग तिरुमला समुद्र तल से लगभग 980मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह स्थान अपनी अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्यता के लिए जाना जाता है। इस स्थल का इतिहास यहां पर्यटकों को आने के लिए मजबूर करता है। तिरुमला अपने प्राकृतिक और धार्मिक इतिहास के चलते देश-विदेश के सैलानियों का आकर्षित करता है।

अपनी प्राकृतिक सौंदर्यता के चलते यह स्थान देश-विदेश के सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इसके अलावा यह पहाड़ी स्थल ट्रकिंग के लिए जाना जाता है। यहां ट्रेकर सामान्य तीन घंटे की ट्रेकिंग करते हैं। वेंकटेश्वर मंदिर, अकासा गंगा यहां के नजदीकी दर्शनीय स्थल हैं।

हॉर्सले हिल्स

हॉर्सले हिल्स

PC- suffering_socrates

हॉर्सले हिल्स अपने नाम की तरह ही काफी खूबसूरत पहाड़ी गंतव्य है। आंध्र प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी भाग में बसा यह पहाड़ी क्षेत्र समुद्र तल से लगभग 1260 मीटर की ऊंचाई पर बसा है। हॉर्सले हिल्स आंध्र प्रदेश के साथ-साथ दक्षिण भारत का प्रसिद्ध हिल स्टेशन माना जाता है। अकसर यहां आसपास के राज्यों से पर्यटक वीकेंड मनाने के लिए आते हैं। कौंडिन्या वन्यजीव अभयारण्य, मल्लम्मा मंदिर और तिरुपति यहां के सबसे नजदीक खूबसूरत स्थलों में गिने जाते हैं। परिवार और दोस्तों के साथ एक क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए आप यहां का प्लान बना सकते हैं। आप यहां तीनों मार्गों से पहुंच सकते हैं।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+