Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »6 एडवेंचर एक्टिविटी, जो रोमांच से भर देगी आपकी जिंदगी

6 एडवेंचर एक्टिविटी, जो रोमांच से भर देगी आपकी जिंदगी

पर्यटक कई प्रकार के होते हैं- धर्म प्रेमी, इतिहास प्रेमी, प्रकृति प्रेमी व एडवेंचर प्रेमी। एडवेंचर प्रेमियों की बात करें तो इसमें अधिकतर युवा ही शामिल होते हैं, इसका कारण है उनका जोश और उनकी फूर्ती। ऐसे में आप सभी हमेशा से उत्साहित रहे हैं कि आखिर भारत की कौन सी जगह है, जहां जाकर एडवेंचर का मजा लिया जा सकता है। तो अब आपकी इस समस्या का समाधान हम लेकर आए हैं और हम आपको बताएंगे कि आप एडवेंचरस गतिविधियों के लिए कहां जाएं...

Spiti Valley

आइस क्लाइम्बिंग के लिए स्पीति वैली जाएं

हिमाचल के सबसे खूबसूरत स्थानों में शुमार स्पीति वैली अपनी सुंदरता के लिए जाना जाता है। यहां के ऊंचे-ऊंचे खड़े पहाड़ बेहद ही अनोखे लगते हैं। इसकी सुंदरता तब और बढ़ जाती है जब सर्दी का मौसम आता है। बर्फबारी के मौसम ये बर्फ से ढकी पहाड़े किसी स्वर्ग से कम नहीं लगती। इस दौरान एडवेंचर प्रेमी यहां आते हैं और आइस क्लाइम्बिंग का आनंद लेते हैं।

स्नो ट्रेकिंग के लिए हिमाचल- उत्तराखंड जाएं

बर्फ के साथ भला किसे नहीं पसंद होगा। पार्टनर या दोस्तों के साथ बर्फीली जगहों पर मस्ती करना, उन पर बर्फ के गोले फेंकना काफी मस्ती भरा होता है, जिसके लिए अधिकतर पर्यटक इन जगहों पर जाते रहते हैं। ऐसे में यहां कई एडवेंचर प्रेमी देखने को मिलते हैं, जो स्नो ट्रेकिंग करते हैं। उनके लिए हिमाचल और उत्तराखंड एक बेहतरीन स्थान है। क्योंकि सर्दी के मौसम में यहां के अधिकांश क्षेत्रों में बर्फ की चादरें देखने को मिलती है।

Meghalaya

बंजी जम्पिंग के लिए गोवा जाएं

आज कल युवाओं में सबसे अधिक बंजी जंम्पिंग का क्रेज देखा जा रहा है। इंस्टाग्राम व फेसबुक पर कई रील्स भी देखने को मिल जाएंगे, जिसमें बंजी जम्पिंग को दिखाया जाता है। इस देखने पर मन में एक लालसा उत्पन्न होती है कि हम भी वहां जाए और इसका आनंद लें। तो इसके लिए सबसे अच्छी जगह है गोवा.., जहां आप जाकर बंजी जम्पिंग का अनुभव ले सकते हैं। इसके लिए गोवा तो बैचलर्स का घर माना जाता है तो कई सारी एक्टिविटीज भी कर सकते हैं।

केविंग के लिए मेघालय जाएं

कई एडवेंचर प्रेमी ऐसे भी होते हैं, जिन्हें केविंग का बहुत शौक होता है। ऐसा-वैसा नहीं, प्राकृतिक गुफाओं का, जो आपको मेघालय में देखने को मिल जाएंगी। मेघालय में स्थित जयंतिया की पहाड़ियां अपनी इसी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जानी जाती है। यह दक्षिण एशिया की सबसे लंबी गुफा मानी जाती है, जहां ट्रेकिंग के दौरान का नजारा बेहद ही अद्भुत होता है।

Andaman

स्कूबा डाइविंग के लिए अंडमान निकोबार जाएं

समुद्री लहरों के बीच खेलना, समुद्री जीवन को करीब से महसूस करना हर एडवेंचर प्रेमी का सपना होता है। इसे ही स्कूबा डाइविंग कहा जाता है। अंडमान निकोबार इसके लिए बेहद खास जगहों में से एक है। यहां कई कपल्स या फ्रेंड सर्कल आते हैं, जो एडवेंचर का जमकर लुत्फ उठाते हैं। स्कूबा के दौरान समुद्री जीव-जंतुओं को देखना एक अलग सा अनुभव देता है।

सर्फिंग के लिए उडुपी जाएं

सर्फिंग भारत के कई समुद्री क्षेत्र वाले स्थानों पर की जाती है। लेकिन कर्नाटक का उडुपी इन सभी स्थानों में शीर्ष पर है। यहां रहकर आप सर्फिंग का आनंद ले सकते हैं या फिर आपको सर्फिंग नहीं आती है तो यहां सर्फिंग का कोर्स भी कराया जाता है। ऐसे में उडुपी सर्फिंग प्रेमियों के सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। इसके लिए कर्नाटक का ये शहर घूमने के लिहाज से भी काफी खास है। यहां दर्शनीय स्थल है, जहां घूमने जाया जा सकता है।

More News

    Read more about: spiti valley uttarakhand
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+