Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »एक दिन की छुट्टी में पुणे से घूमें इन खास जगहों पर

एक दिन की छुट्टी में पुणे से घूमें इन खास जगहों पर

By Goldi

अगर बेंगलुरु भारत की पहली आईटी सिटी है, तो दूसरी आईटी सिटी का दर्जा दिया जाता है, महाराष्ट्र में स्थित पुणे को। महाराष्ट्र की आईटी सिटी राज्य का दूसरा सबसे बड़ा शहर है, जहां अप संस्कृति और परम्परा और प्रौद्योगिकी, इतिहास को एकसाथ निहार सकते हैं। यह शहर सिर्फ आईटी शहर ही नहीं बल्कि कई अत्‍यधिक शैक्षणिक संस्‍थान होने के कारण इसे पूर्व का ऑक्‍सफोर्ड भी कहा जाता है।

अगर आप भी पुणे में रहते हैं, तो यकीनन आपको पुणे की गर्मी इस मौसम में जला रही होगी, तो क्या अपने कहीं घूमने की सोची या फिर एसी में ही बैठना समझदारी समझा। अगर आप घूमने के शौक़ीन है, पुणे के पास कई ऐसे खास हिलस्टेशन मौजूद है, जहां एक दिन में छुट्टी मनाकर वापस आया जा सकता है।

इन खास जगहों पर आप गर्मी से भी राहत पा सकते हैं, साथ ही अगर एडवेंचर लवर हैं तो, फिर आपको ये हिलस्टेशन खासा पसंद आने वाले हैं- तो आइये एक नजर डालते हैं

कुंडलिका में राफ्टिंग

कुंडलिका में राफ्टिंग

अगर आप राफ्टिंग के शौक़ीन है, तो पहुंच जाइए कुंडलिका जोकि पुणे से महज 135 किमी की दूरी पर स्थित है। टाटा पावर के मुल्शी बांध परियोजना के तहत इस नदी पर बांध बनाया गया है, जहां युवा राफ्टिंग का लुत्फ उठाने पहुंचते हैं। यहां आप चौदह किमी तक राफ्टिंग का मजा ले सकते हैं। राफ्टिंग का मजा लेने के बाद पर्यटक पास ही स्थित देवकुंड झरने को देख सकते हैं।

नारायणगाँव में चखें अंगूर से बनी वाइन का स्वाद

नारायणगाँव में चखें अंगूर से बनी वाइन का स्वाद

पुणे से 77 किमी की दूरी पर स्थित नारायणगांव विनयार्ड के नाम से जाना जाता है, जहां अंगूर से वाइन बनाई जाती है। इस गांव में
करीबन 25 तरह के अंगूरों की खेती के साथ साथ विभिन्न प्रकार की सब्जियां भी उगाई जाती है।

आप यहां जाकर फ्रेश वाइन को चख सकते हैं और अंगूरों के खेतों को निहार सकते हैं, साथ ही वाइन बनने की प्रक्रिया भी देख सकते हैं।

इसके अलावा आप नारायणगांव से करीबन 26 किमी की दूरी पर स्थित शिवनेरी किला भी देख सकते हैं साथ जुनार में वन्य जीवों को भी निहार सकते हैं।

पैरा-ग्लाइडिंग, कामशेत

पैरा-ग्लाइडिंग, कामशेत

महाराष्ट्र स्थित कामशेत पैरा-ग्लाइडिंग लवर्स के लिए वर्ग है, जहां अक्टूबर से लेकर मई के अंत तक पैरा-ग्लाइडिंग को एन्जॉय किया जा सकता है।

कामशेत के आसपास कई स्कूल मौजूद है, जो पैरा-ग्लाइडिंग सिखाते हैं। कामशेत में जबरदस्त एडवेंचर का मजा लेने के बाद आप वदिवेल झील के किनारे बैठकर डूबते हुए सूरज को भी निहार सकते हैं। अगर आपके पास वक्त है, तो आप कालरा गुफाएं भी देख सकते हैं।

नागों समुद्री तट

नागों समुद्री तट

पुणे से 150 और अलीबाग से करीबन 9 किमी की दूरी पर स्थित नागों बीच अपने स्वच्छ पानी के लिए जाना जाता है। इस बीच पर आप कई वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज भी कर सकते हैं जिसमे जेट स्की,पैरा-सेल आदि शामिल है।

इसके अलावा बीच के पास स्थित कोलाबा किला भी देखा जा सकता है।

 दुर्शेत

दुर्शेत

पुणे से 100 किमी की दूरी पर स्थित सह्याद्री पहाड़ों के बीच में स्थित दुर्शेत एक परफेक्ट वीकेंड गवते है, जहां अप प्राकृतिक नजारों के अलावा, खूबसूरत झरने, साहसिक खेल आदि को एन्जॉय कर सकते हैं। ताज़ी हवा के हल्‍के स्पर्श और आकाश में चकित कर देने वाले प्रकाश के लिए दूरशेत एक आदर्श स्थान है। अपने शानदार प्राकृतिक आवरण के कारण दूरशेत ट्रेकर्स और वन्यजीवन सफारी के लिए लोकप्रिय स्थान है।

जुन्नार

जुन्नार

पुणे से करीबन 90 किमी की दूरी पर स्थित जुन्नर का इतिहास बहुत समृद्ध है जो लगभग एक हज़ार साल पुराना है। यह ऐतिहासिक स्थान शिवनेरी किले के पास स्थित है जो भारत के महान मराठा शासक छत्रपति शिवाजी राजे भोसले का जन्म स्थल है।

जुन्नर शहर अपने धार्मिक, ऐतिहासिक और पौराणिक आकर्षणों जैसे प्राचीन मंदिरों और उत्कृष्ट वास्तुकला की गुफाओं और किलों के लिए प्रसिद्द हैं।

जुन्नर की गुफाओं के कारण जुन्नर एक वास्तुकला केंद्र के रूप में प्रसिद्द है। यहाँ तीन गुफा समूह हैं - मनमोदी हिल समूह, गणेश लेना समूह और तुलजा लेना समूह। ये सभी सुंदर मूर्तियों के गठन से बनी हैं। इसके अलावा लेन्याद्री गुफाएं हैं जो चट्टानों को काटकर बनाई गई तीस गुफाओं का समूह है।

कोंकण कड़ा में रेपलिंग का मजा

कोंकण कड़ा में रेपलिंग का मजा

हरिश्चंद्रगढ़ अहमदनगर के निकट एक प्राचीन पहाड़ी किला है। महाराष्ट्र में सबसे ऊंची चट्टान में शामिल इस चट्टानी किला से कोंकण को बखूबी देखा जा सकता है, अगर आप रेपलिंग का मजा लेना चाहते हैं, तो इससे बेहतर और कोई जगह बिल्कुल नहीं हो सकता। इस किले में रेपलिंग का मजा देखरेख में ही सम्पन्न कराई जाती है।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+