Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »गर्लफ्रेंड को बनाना है बीवी तो...तो आजमाए ये टिप्स

गर्लफ्रेंड को बनाना है बीवी तो...तो आजमाए ये टिप्स

अगर आप अपनी महबूबा को शादी के लिए किसी दिलकश अंदाज में प्रपोज करना चाहते है तो हमारा ये लेह आपके लिए मददगार साबित हो सकता है..पढ़े

By Goldi

जिंदगी में यूं तो कई काम मुश्किल होते हैं..उनमे से एक काम है अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करना..गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने से पहले आप कितनी ही रोमांटिक लाइनों को रटते हैं, खूबसूरत फ्लावर बुके,चॉकलेट और भी ना जाने क्या क्या..लेकिन फिर भी बात बन नहीं पाती।

गर्लफ्रेंड से अपने दिल की बात कहने के लिए फ्लावर बुके, चॉकलेट ही नहीं बल्कि एक रोमांटिक समां भी होना बेहद जरूरी है, जनाब जब समां हो दीवाना तो आपकी गर्लफ्रेंड आपको चाहकर भी मना नहीं कर पायेगी... लेकिन कैसे हो समां हसीन....ह्म्म्म ज्यादा ना सोचिये क्योंकि आज हम आपको अपने लेख से बताने जा रहे हैं भारत की कुछ ऐसी समां बांधने वाली रोमांटिक जगहों के बारे, जहां आप अपनी प्रेमिका को ले जाकर अपने दिल की बात कह सकते हैं..

हॉटएयर बैलून के अंदर करे प्रपोज

हॉटएयर बैलून के अंदर करे प्रपोज

आप कहेंगे की गर्म हवा का गुब्बारे में क्या रोमांटिक है..तो जनाब है खुले आसमान में हवा में उड़ते हुए प्रेमिका से अपने दिल की बात कहना ही तो रोमांटिक है...आपकी गर्लफ्रेंड ने भी नहीं सोचा होगा कि, आप उसे यूं हवा में अपने दिल की बात कहने वाले हैं। महाराष्ट्र में लोनावला हिल स्टेशन पर गर्म हवा के गुब्बारे की सवारी के लिए आप अपनी गर्लफ्रेंड को इसकी सवारी पर ले जाएँ और वहां जाकर प्रपोज करें.यकीन मानिये वो आपकी फैन हो जाएगी....और आपके इस एडवेंचर्स कम रोमांटिक प्रपोजल को ठुकराने का तो सवाल ही नहीं उठता।

हिमालय की वादियों में

हिमालय की वादियों में

आजकल लड़का हो या लड़की एडवेंचर सभी को पसंद होता है..जरा सोचिये कि, आप दोनों बर्फीले रेगिस्तान में स्कींग का मजा लेते हुए कंपकपाते हुए घुटनों के बल बैठकर उसे प्रपोज करते हैं..तो वह आपकी इस प्यारी सी हरकत को देखकर आपकी दीवानी हो जाएगी।

PC: Luca Galuzzi

सेक्सी बीच पर दिल की बात

सेक्सी बीच पर दिल की बात

रोमांटिक गोवा जहं अप अपने दिल की बात अपनी महबूबा से आसानी से कह सकते हैं, दोसर तक फैले समुद्री तट,यहां की मदमस्त कर देने वाली नाईट लाइफ आपकी इस रोमांटिक डेट को भी यादगार और रूमानी बना देगी ।

राजकुमार स्टाइल में करें प्रपोज

राजकुमार स्टाइल में करें प्रपोज

यदि आप अपने दिल की रानी को एक अनूठे अंदाज में प्रपोज करने की इच्छा रखते हैं, तो जयपुर में रामबाग पैलेस से बेस्ट जगह कोई नहीं सकती। यहां आप अपने प्रेमिका के साथ विक्टोरियन के जमाने के तांगे में बैठ अपनी प्रेमिका को घुमा सकते हैं...PC: Lunialaura

कश्मीर की खूबसूरत झील के बीचों बीच

कश्मीर की खूबसूरत झील के बीचों बीच

बॉलीवुड फिल्मों में अक्सर कश्मीर की डल झील को फिल्माया गया है...इसे अगर कश्मीर का गहना कहा जाए तो गलत नहीं होगा..आप जैसे ही इस झील के लरिब पहुंचेंगे आपको रूमानियत महसूस होगी...यहां आप अपनी महबूबा के साथ शिकारा की सैर करते हुए अपने दिल की बात कह सकते हैं ।PC: Pradeepkjoshi

स्कूबा करते हुए दिल की बात कहे

स्कूबा करते हुए दिल की बात कहे

यकीन मानिए जितना हवा के बीच अपनी प्रेमिका से अपने दिल की बात कहना रोमांटिक है उससे कहीं ज्यादा रोमांटिक है समुद्र में स्कूबा करते हुए अपनी गर्लफ्रेंड से अपने दिल की बात कहना...ह्म्म्म ये लेकिन तभी मुमकिन है जब उसे भी स्विमिंग आती हो और वह भी आपकी तरह एडवेंचर लवर हो....

प्यार की इमारत के सामने

प्यार की इमारत के सामने

भारत में ताजमहल को प्यार की इमारत के रूप में जाना जाता है..ताजमहल के दीवाने सिर्फ भारतीय ही नहीं बल्कि विदेशी भी है, फिर चाहे वह आम इन्सान हो या सेलेब्रिटी...अगर आप अपने शादी के प्रपोजल को वाकई खास बनाना चाहते हैं..तो ताजमहल से बेहतर कोई जगह नहीं...

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+