Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हो जाये! प्रकृति की गोद में बसे हिमाचल की एक सैर

हो जाये! प्रकृति की गोद में बसे हिमाचल की एक सैर

By Goldi Chauhan

हम इंडियन छुट्टियोँ के लिए क्या नहीं करते। बचपन में माँ से झूठ बोलते हैं, जवानी में बॉस से। क्योँकि छुट्टी चीज ही ऐसी है जिसका नाम सुनते ही हमारे चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान आ जाती है। अगर इन छुट्टियोँ में कंही घूमना-शुमना हो जाएँ तो क्या बात। छुट्टियां ना सिर्फ हमारे मन को तरो-ताजा करती है, बल्कि अंदर एक नई स्फूर्ति भी ऊर्जावान होती है,। और अगर ये छुट्टियां हिमाचल प्रदेश में बितायी जाये तो। आज मै आपको अपने इस आर्टिकल से हिमाचल प्रदेश की उन जगह को बताने जा रही हूँ जंहा जाकर आप खुद को काफी तारो ताजा महसूस करेंगें।

Places to visit in North India

Photo Courtesy: DevashishP

जी हाँ दोस्तों बड़े से बड़े और छोटे से छोटे बच्चे भी हिमाचल की हसीन वादियों के बारे में जानते हैं और उनकी दिली ख्वाहिश होती है कुदरत के इस नायाब रूप को देखने की। हर साल यहाँ हज़ारों की तादाद में पर्यटक आते हैं, जो हिमाचल प्रदेश की मशहूर वादियों में सैर करके चले जाते हैं। लेकिन इस बार आप ऐसा नहीं करेंगे क्यूंकि हम आपको बताते हैं हिमाचल की 7 नायाब बेमिसाल खूबसूरती के बारे में जहाँ इस बार छुट्टियों का मज़ा तो दुगना होगा ही साथ ही आपको खुद को तरो-ताजा भी महसूस करेंगें।

शिमला

शिमला हिमाचल प्रदेश के सबसे प्रमुख और प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में एक है। यहाँ का रंग-रूप, हरी-भरी पहाड़ियां, निर्मल झरने, शांत झीलें ऊंचीं चोटियां आपको अपनी माह-पोश में ऐसे बाँध लेगा कि इनसे दूर होने का मन ही नहीं होगा। यूँ तो शिमला अपनी खूबसूरती के लिए विश्व प्रसिद्ध है लेकिन यहाँ की ठंडी रातें इसे हमेशा याद रहने वाली सैर बनाती हैं। इसीलिए तो शिमला को 'लॉन्ग मून नाइट्स' यानी 'लंबी चांदनी रातों का मौसम' भी कहा जाता है। अगर आप एडवेंचर के शौक़ीन हैं हैं तो आप यंहा स्कीइंग का भी जी भरकर लुत्फ़ उठा सकते हैं। अगर शिमला जाने के बारे में सोच रहें हैं तो इन जगहों को देखना बिल्कुल भी ना भूले: वाइल्ड फ्लावर हॉल,नालदेहरा,नारकंडा,चैल,जाखू हिल,माल रोड,कुफरी।

मनाली

मनाली की खूबसूरती तो बस देखते ही बनती है। इसके बर्फ से ढके पहाड़ों की खूबसूरती को दूरदराज के क्षेत्रों से कई एक पर्यटक आकर्षित करती है। फल बागानों, झरने, वन और वक्र पथ को गिरफ्तार करने के लिए सुंदर घाटियों से, इस गंतव्य की पेशकश करने के लिए एक बहुत कुछ है। जिसे देखकर आपखुद को तरोताजा महसूस करेंगे।

अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं तो आपके लिए यहां ट्रैकिंग, माउंटेनियरिंग, स्कीइंग, पैरा ग्लाइडिंग आदि की व्यवस्था है जहाँ आप ढेर सारी मस्ती कर सकते हैं। क्यूंकि ट्रेकर्स के लिए मनाली किसी स्वर्ग से कम नहीं है। मनाली हमेशा से ही पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता रहा है यही वजह है कि आज भी मनाली में सैकड़ों की तादाद में पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है। मनाली में बहुत से स्थल दर्शनीय हैं जिनमे कुछ इस तरह हैं- अर्जुन गुफा, वशिष्ट मंदिर, हिंडिबा देवी का मंदिर, जगत सुख, नेहरू कुंड, कोठी, रोहतांग पास, सोलंग घाटी, राहला फाल, व्यास कुंड आदि।

घाटी, के नाम से मशहूर कुल्लू भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में शुमार हिमाचल प्रदेश का एक खूबसूरत जिला है। यदि इस जगह के नामकरण के विषय में बात करें तो घाटी का यह नाम इसलिये पड़ा क्योंकि यहां के स्थानीय लोगों का ये विश्वास है कि यहां आज भी कई हिंदू देवी, देवताओं और दिव्य आत्माओं का वास है। ब्यास नदी के तट पर 1230 मीटर की ऊंचाई पर स्थित, यह स्थान अपने शानदार प्राकृतिक वातावरण के लिए जाना जाता है। मूलतः 'कुल-अन्ती-पीठ ' के रूप में जाने गए कुल्लू का रामायण, महाभारत, विष्णु पुराण जैसे महान भारतीय महाकाव्यों में भी उल्लेख है।यंहा घूमने के लिये यह सुंदर स्‍थान खड़ी पहाड़ियां, देवदार के जंगलों, नदियों, और सेब के बगीचे है। इसकी प्राकृतिक सुंदरता दुनिया भर के पर्यटकों के बीच प्रसिद्ध है। यदि बात कुल्लू में पर्यटन के आयामों के इर्दगिर्द हो तो आपको बताते चलें कि वर्तमान में कुल्लू अपने प्राचीन किलों, धार्मिक स्थलों, वन्यजीव अभयारण्यों और बांधों के लिए भी प्रसिद्ध है।

धर्मशाला

धर्मशाला हिमाचल प्रदेश का एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। जो आकाशीय सुंदरता से घिरा हुआ, इस गंतव्य शांतिपूर्ण और खूबसूरत है। यह अच्छी तरह से अपनी पहाड़ियों, मठों, नदियों, नदियों और मंदिरों के लिए जाना जाता है। यह दलाई लामा के निवास और तिब्बती बौद्ध धर्म की एक जगह है। यहीं दुनिया का सबसे ऊंचा और खूबसूरती से घिरा हुआ क्रिकेट स्टेडियम भी है। हिमायल की दिलकश बर्फ से ढ़की चोटियां, चारों ओर हरे भरे खेत, हरियाली और कुदरती सुन्दरता, पर्यटकों का मन मोह लेती हैं। जहां तक नजर जाए हिमालय पर्वत श्रृंखला की ऊंची-नीची चोटियां और उनके ऊपर जमकर पिघल चुकी बर्फ के निशान, चट्टानों पर खड़े चीड़ और देवदार के हरे-भरे पेड़ किसी के भी मन को अपनी ओर खींचते नजर आते हैं। रात हो या सुबह-शाम ठंडी हवा के झोंके तन बदन को बेहद सुकून देते हैं। जो आपके अंदर एक नई ताजगी और जोश और पैदा करती हैं। धर्मशाला जाने वाले पर्यटक इन जगहों को देखना न भूले-मैक्लोडगंज,डल झील,चामुंडा देवी मंदिर,भगसूनाथ,त्रियूंड।

डलहौजी

पांच पहाड़ियोँ का संगम डलहौजी हिमाचल प्रदेश का एक खूबसूरत पर्वतीय पर्यटन स्थल है, जो हिमालय की धौलाधार पर्वतीय श्रृंखला के पश्चिमी कोने पर स्थित है। इसे ब्रिटिश काल में लॉर्ड डलहौजी ने बसाया गया था।यंहा कदम रखते ही पर्यटक यहाँ के वातावरण में खो सा जाता है। अगर आप डलहौजी आने की सोच रहे हैं तो आपको बतादें की यहाँ आप गगनचुंबी हिमालय, डलहौजी के सीने पर बने आकर्षक घर, झरनों का तेज़ बहता पानी, आलीशान विशाल वृक्ष, सर्पाकार सड़कें, उन सड़कों के किनारें ठंडी ठंडी हवाएँ फेंकते रंग बिरंगे फूलों वाले पेड़-पौधे आपको वापस जाने नहीं देंगे। तो चलिए सैर करते हैं हिमाचल प्रदेश के एक और खूबसूरत शहर की जो आपको जीवन भर याद रहेगा। कभी झरनों का संगीत आपको मदमस्त कर देता है तो कभी शीतल हवा के झौंके ताज़ी हवा का एहसास कराते रहेंगे। डलहौजी में आपको बहुत कुछ ख़ास मिलेगा जिनमे से पंजपुला डायना कुंड,कालाटोप, सतधारा, झंदरीघाट और खाजिहार यहाँ के प्रमुख आकर्षण स्थल हैं।

सोलन

शुलिनी मेला, थोडा नृत्य और मशरूम के लिए पूरे विश्व में जाना जाने वाला हिमाचल प्रदेश का बेहद खूबसूरत प्राकृतिक शहर सोलन न सिर्फ अपनी खूबियों के लिए मशहूर है बल्कि अपनी सुंदरता के कारण भी पर्यटकों को हमेशा से लुभाता रहा है। सोलन के बारे में कहा जाता है की कोई भी किसी भी प्रकार का रोगी हो वो एक बार सोलन के प्रदुषण रहित वातावरण में आकर एक दम सही हो जाता है। इसीलिए लिए तो यहाँ साल भर लोगों का आना जाना लगा रहता है। आप यंहा आकर सोलन की खूबसूरती को देख मंत्रमुग्द हो जायेंगे। बड़ोग, करोल गुफा, सनावर, बौद्ध मठ, चैल, डगशाई, कसौली, मंकी पॉइंट, अमरावती हिल, ढोलांजी, कुनिहार घाटी, माल रोड, मोहन नेशनल पार्क, मोहन शक्ति पार्क, प्लेटिनम मॉल आदि।

किन्नौर

अगर आप घुमक्कडी हैं तो हिमाचल प्रदेश का बेहद खूबसूरत व प्राकृतिक सौंदर्य का जीता जागता उदाहरण किन्नौर ज़रूर जाएँ। यंहा अत्यंत मनोरम, मनोहारी और चमत्कारी परिदृश्य देखने को मिलते हैं। यहां के हिमाच्छादित पर्वत शिखर आसमान से बातें करते हैं तो इसकी हरी-भरी घाटियां नीचे ही नीचे चलती जाती हैं। यहाँ का सौंदर्य अदुितीय है कहीं आसमान छूते हिमशिखर, बादलों में लिपटे वृक्ष, सेब और केसर की सौंधी सौंधी महक, फूलों का परिधान ओढ़े घाटियां, बर्फीले झरनें, संगीत गुनगुनाती नदियां सैलानियों को मंत्रमुग्द कर देती हैं। तो चलिए सैर करते हैं प्राकृतिक सौंदर्य के शहर की।कल-कल बहती निर्मल नदियां तेज चाल से जब चलती बढ़ती हैं तो आपके जीवन की सारी थकान खत्म कर देती हैं।

More News

Read more about: kullu manali himachal pradesh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+