Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »माउंट आबू से भी खूबसूरत है 'रावतभाटा', पहाड़ियों और झरनों से घिरा है पूरा शहर

माउंट आबू से भी खूबसूरत है 'रावतभाटा', पहाड़ियों और झरनों से घिरा है पूरा शहर

राजस्थान को यूं तो राजाओं-महाराजाओं की धरती कही जाती है लेकिन अगर बात हरियाली की हो, तो उसमें राजस्थान पीछे नहीं है। यहां आपको ऐसी सुंदर पहाड़ियां, झील, वन और झरने देखने को मिलेंगे, जिसकी आप सभी ने कल्पना भी नहीं की होगी। रावतभाटा भी एक ऐसी ही अनछुई जगह है, जिसके बारे में बहुत कम ही लोग जानते होंगे। चारों ओर से घने जंगल, नदियों, पहाड़ों और वन्य जीव अभयारण्यों से घिरा हुआ ये शहर किसी सपने से कम नहीं लगता।

मानसून की बात जाए तो इसे राजस्थान का जन्नत कहना गलत नहीं होगा। बारिश के मौसम में यहां प्राकृतिक सुंदरता का एक समायोजन देखने को मिलता है, जो यहां का मुख्य आकर्षण है। कुदरत के खूबसूरत नगीने में बसे वाइल्डलाइफ में 100 से अधिक पक्षियों की प्रजातियां आपको देखने को मिल जाएगी। इसके अलावा भी आपको खूब सारे वन्यजीवों को देखने का भी मौका मिलेगा। यानी कि एक पूरी जंगल लाइफ यहां आपको देखने को मिलेगी।

रावतभाटा में घूमने की जगहें

रावतभाटा में घूमने की जगहें

हरियाली के इस शहर में आपको ना सिर्फ झरने और पहाड़ों के बीच ट्रेकिंग का मजा आने वाला है। बल्कि एक धार्मिक अनुभूति भी होने वाली है। यहां पर घूमने के लिए काफी स्थान है, जिसमें- बाड़ोली मंदिर (11वीं शाताब्दी में बना राजस्थान के सबसे पुराने मंदिरों में से एक), चुलिया फॉल्स (कई झरनों का समूह), पाडाझर फॉल्स, राणा प्रताप सागर बांध, इंदिरा गांधी वॉच टॉवर सैड्डल डैम, क्रोकोडाइल प्वॉइंट और चेतक का स्टैच्यू (पूरा रावतभाटा दिखाई देता है) प्रमुख है।

वन्यजीव अभयारण्य का टिकट मूल्य

वन्यजीव अभयारण्य का टिकट मूल्य

अगर आप भी वाइल्डलाइफ में रूचि रखते हैं तो आपको यहां जरूर जाना चाहिए। यहां आपको क्रोकोडाइल के अलावा चीतल, पैंथर और भालू भी देखने को मिलेंगे। ये पूरी ट्रेकिंग आपको एक रोमांचक भरा आनंद देगा, जिसे शायद ही आप कभी भूल पाएं। यहां आने के लिए टिकट लेना पड़ता है, जो वयस्कों के लिए 55 रुपया प्रति व्यक्ति और बच्चों के लिए 20 रुपया रखा गया है।

कैसे पहुंचें रावतभाटा

कैसे पहुंचें रावतभाटा

रावतभाटा पहुंचने के लिए यहां का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट जयपुर का सांगानेर एयरपोर्ट है, जहां से रावतभाटा करीब 300 किमी. की दूरी पर है। वहीं, रावतभाटा का नजदीकी रेलवे स्टेशन कोटा जंक्शन है, जो रावतभाटा से 55 किमी. की दूरी पर स्थित है। इसके अलावा यहां पहुंचने के लिए आप सड़क मार्ग का भी उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप पहले कोटा तक पहुंच सकते हैं, फिर यहां से रावतभाटा का सफर तय कर सकते हैं। जितना रावतभाटा में आपको खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा, उससे कई ज्यादा खूबसूरती आपको कोटा से रावतभाटा के रास्ते में देखने को मिलेगी, जो किसी हिल स्टेशन से कम नहीं है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+