Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Anji Khad Railway Bridge : भारत का पहला केबल रेल पुल है अंजी खाद ब्रिज...

Anji Khad Railway Bridge : भारत का पहला केबल रेल पुल है अंजी खाद ब्रिज...

भारत कितनी तेजी से आगे बढ़ रहा है, इसका प्रमाण हो रहे विभिन्न हिस्सों में विकास को देखकर कहा जा सकता है। इस विकास में अपना योगदान देने के लिए जम्मू कश्मीर का अंजी खाद पुल अब तैयार है। यह कटरा और रियासी को जोड़ने का काम करेगा। यह भारत का पहला केबल रेल ब्रिज है, जो कटरा बनिहाल रेलवे ट्रैक पर बनाया गया है। यह इंजीनियरिंग का एक बेहतरीन नमूना है।

रेलवे की जानकारी के मुताबिक, यह केबल रेल ब्रिज 473.25 मीटर लंबा है। वहीं, नदी से इस पुल की लंबाई 331 मीटर है। इस पुल को बनाने में 96 केबल का उपयोग किया गया है। ऐसे में यह किसी भी बड़े तूफान से लड़ने में सक्षम होगा। इसे बनाने में एडवांस तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है।

अंजी खाद ब्रिज

अंजी खाद पुल बनाने में कितनी लागत आई है?

इस ब्रिज को बनाने की जिम्मेदारी कोंकण रेलवे कार्पोरेशन को सौंपी गई है। जानकारी के मुताबिक, जिस जगह पर पुल बनाया गया है, उस स्थान का भू-विज्ञान काफी जटिल है। ऐसे में अत्यधिक टूटी हुई और संयुक्त चट्टानों के बीच इसका निर्माण किया गया है। बताया जा रहा है कि इसे बनाने में लगभग 28000 करोड़ रुपये की लागत आई है।

अंजी खाद ब्रिज

इसे टनल से जोड़ने के लिए एप्रोच ब्रिज का भी निर्माण किया जाएगा, जिसके बाद इस पुल की लंबाई 725.5 मीटर हो जाएगी। यह एक कंपोजिट ब्रिज होगी, जिसमें स्टील के साथ आरसीसी का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह रियासी जिले में है और कटरा से 35 किमी की दूरी पर स्थित है।

रियासी के आसपास घूमने वाली जगहें

1. वैष्णो माता मंदिर

2. अर्धकुवारी गुफा

3. चरण पादुका मंदिर

4. त्रिकुटा पर्वत

5. भैरो मंदिर

6. बाण गंगा नदी

7. गीता मंदिर

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+