Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद में AMC बनाएगी जिम और Reading रुम - लागत जानकर चौंक उठेंगे, जानिए कहां?

अहमदाबाद में AMC बनाएगी जिम और Reading रुम - लागत जानकर चौंक उठेंगे, जानिए कहां?

अहमदाबाद वासियों के लिए अच्छी खबर! अहमदाबाद के बोपल में बनने वाला है एक नया जिम और इसके साथ ही बनेगा एक रिडिंग रुम, जहां होंगी ढेर सारी किताबें। अहमदाबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (AMC) ने अहमदाबादवासियों के स्वास्थ्य और पढ़ने की आदत को बढ़ावा देने के लिए यह नई पहल की है।

बताया जाता है कि अहमदाबाद शहर के दक्षिणपश्चिम क्षेत्र में मौजूद बोपल में आधुनिक जिम और रिडिंग रुम बनाने से यहां के स्थानीय निवासियों को बहुत फायदा मिलेगा। क्या आप जानते हैं, बोपल में अत्याधुनिक जिम और रिडिंग रूम बनाने के लिए AMC कितना खर्च करने वाली है?

gym-ahmedabad

Ahmedabad Mirror की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अहमदाबाद के बोपल इलाके में AMC 2 मंजिला इमारत बनाएगी, जहां आधुनिक व शानदार जिम और रिडिंग रुम तैयार किया जाएगा। यहां अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरुक लोगों को एक्सर्साइज करने के लिए एडवांस्ड और अत्याधुनिक मशीनें लगायी जाएंगी।

खास बात है कि इस जिम का इस्तेमाल महिला और पुरुष दोनों कर सकेंगे। महिलाओं और पुरुषों को कपड़े बदलने के लिए अलग-अलग चेंजिंग रुम और वॉशरुम बनाए जाएंगे जहां वे जिम करने के बाद फ्रेश हो सकेंगे। बोपल में जिन दो मंजिला इमारत का निर्माण AMC करने वाला है, उसके भूतल यानी नीचले चल में जिम बनाया जाएगा।

इमारत के दूसरे तल यानी First Floor पर बनेगा रिडिंग रुम। अगर आपको किताबें पढ़ने का शौक है लेकिन समय की कमी या जगह की कमी महसूस होती है, जहां आप एकाग्र होकर अपनी मनपसंद किताब को पढ़ सकें, तो AMC आपकी इस समस्या को दूर करने वाला है। रिडिंग रुम में ढेर सारी और कई अलग-अलग ज़ोन की किताबें होंगी, जहां से आप अपनी पसंद की किताबें लेकर आसानी से पढ़ सकेंगे।

मीडिया रिपोर्ट में AMC के हवाले से दावा किया गया है कि जिम और रिडिंग रुम बनाने की इस परियोजना के लिए करीब ₹2.76 करोड़ का आवंटन किया गया है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सकता है कि लगभग पौने 3 करोड़ की लागत से सिर्फ बोपल में ही रिडिंग रुम और जिम बनाया जाएगा या इस आवंटन का इस्तेमाल अहमदाबाद के दूसरे इलाकों में भी ऐसे जिम और रिडिंग रुम बनाने में किया जाएगा!

बहरहाल, दावा किया जा रहा है कि बोपल में रिडिंग रुम और जिम बनाने से यहां और आसपास के लगभग 80,000 निवासियों को फायदा होगा। इनका इस्तेमाल कामकाजी और नौकरीपेशा महिलाओं व पुरुषों के साथ-साथ गृहिणी और रिटायर्ड वरिष्ठ नागरिक भी कर सकेंगे।

इससे उनका न सिर्फ समय अच्छा बीतेगा बल्कि एक ओर उनका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा और किताबों के बीच शांति से कुल समय बिताने उनको मानसिक शांति भी मिलेगी जिसका असर उनकी निजी जिंदगी पर पड़ेगा।

More News

    Read more about: ahmedabad gujarat
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+