Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद में नए अवतार में खुलेगा बाल वाटिका मनोरंजन पार्क, कब से? क्या-क्या होगा नया और विशेष आकर्षण?

अहमदाबाद में नए अवतार में खुलेगा बाल वाटिका मनोरंजन पार्क, कब से? क्या-क्या होगा नया और विशेष आकर्षण?

इस सप्ताह अहमदाबाद वासियों के लिए एक नहीं बल्कि दो-दो अच्छी खबर आयी है। एक ओर जहां अहमदाबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (AMC) ने प्रह्लादनगर गार्डन के पास बने मनोरंजन पार्क को खोलने की घोषणा कर दी है। दूसरी तरफ कांकरिया लेक फ्रंट में बाल वाटिका मनोरंजन पार्क भी नए अवतार में दोबारा खुलने के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुका है।

AMC की स्टैंडिंग कमेटी के अध्यक्ष देवांग दानी ने पिछले दिनों ही मीडिया को दिये एक बयान में इस बात की पुष्टि भी की थी। उन्होंने बताया कि इस मनोरंजन पार्क के पुनर्विकास का काम लगभग पूरा किया जा चुका है और पार्क को इसी महीने खोल दिया जा सकता है।

ahmedabad amusement park

कब और क्यों किया गया बंद?

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अहमदाबाद के कांकरिया लेक फ्रंट पर मौजूद बाल वाटिका मनोरंजन पार्क को पिछले साल पुनर्विकास और मरम्मत कार्यों के लिए बंद करने का फैसला लिया गया था। बताया जाता है कि इस मनोरंजन पार्क के पुनर्विकास की जिम्मेदारी सुपरस्टार एम्यूजमेंट प्रा. लि. को पिछले साल मार्च में सौंपी गयी थी।

पार्क के पुनर्विकास की लागत करीब ₹22 करोड़ आयी थी। पुनर्विकास और पार्क की मरम्मत से संबंधित सभी काम लगभग पूरे होने वाले हैं। इनके पूरा होते ही, इसी महीने के मध्य या अंत तक इस पार्क को नए अवतार और कई नई एक्टिविटी के साथ खोलने की तैयारियां की जा रही हैं।

क्या-क्या होगा इसमें नया?

Desh Gujarat की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार बाल वाटिका मनोरंजन पार्क को सिर्फ नए अवतार में ही नहीं बल्कि लगभग 28 नई गतिविधियों के साथ पुनर्विकसित किया गया है। यहां आने वाले लोगों को बिल्कुल अनोखा और अलग अनुभव होने वाला है। बताया जाता है कि बाल वाटिका में कई नई चीजों को शामिल किया गया है, उनमें हैं - वैक्स म्यूजियम, ग्लास टावर, इल्यूशन हाउस और फ्लाईंग थिएटर। दावा किया जा रहा है कि ग्लास टावर से अहमदाबाद शहर, कांकरिया लेक फ्रंट और आसपास के इलाकों का ऐसा नजारा दिखेगा जो भारत में और कहीं नहीं दिखाई देता होगा।

amusement park ahmedabad

वहीं गुजरात में पहली बार अपनी तरह का वैक्स म्यूजियम बाल वाटिका मनोरंजन पार्क में ही खुलने वाला है। यहां घूमने आने वाले लोगों के रोमांच और उत्साह में वृद्धि करते हुए गुजरात में पहली बार अपनी तरह का इल्यूशन हाउस और फ्लाईंग थिएटर भी खोला जाएगा। इसके साथ ही डायनासोर ट्रेन, मड बाइक, लेजी रिवर मिनी बोट राइड आदि को भी बच्चों से लेकर बड़े-बुढ़े सभी आयुवर्ग के लोग एंजॉय कर सकेंगे।

नई बाल वाटिका मनोरंजन पार्क को हर तरह के आयुवर्ग के लोगों के लिए डिजाइन किया गया है। यहां बच्चों के लिए जंपिंग एडवेंचर होगा, X वॉरियर होगा जहां बच्चे कई तरह की गतिविधियों में शामिल हो सकेंगे। एक बार में 2 बच्चे रॉयल राइड में बैठ सकेंगे तो किसी अकेले बच्चे को रोबोट आकर्षित करेगा। इसके अलावा स्नो पार्क - नभ दर्शन, मिरर मेज़, रोमांचक एडवेंचर राइड आदि बहुत कुछ होंगे जिसकी वजह से बच्चे यहां हर छुट्टी में आना पसंद करेंगे।

इसके साथ ही पहले से यहां मौजूद कई आकर्षण भी सामान्य प्रवेश टिकट के साथ देखे जा सकेंगे, जिनमें क्वायन हाउस की, ग्लास हाउस, शू हाउस, लैंडस्केप गार्डन, सेल्फी ज़ोन और ग्लो हाउस आदि शामिल है। हालांकि कुछ गतिविधियां यहां ऐसी भी होंगी, जो सामान्य प्रवेश टिकट के साथ एंजॉय नहीं की जा सकेंगी। कुछ राईड्स और आकर्षणों के लिए पर्यटकों को अलग से टिकट खरीदना पड़ेगा, जिनके टिकट का मूल्य जल्द ही घोषित किया जा सकता है।

snow park bal vatika ahmedabad

कब से खुलेगा बाल वाटिका मनोरंजन पार्क?

इतनी देर से हम अहमदाबाद के कांकरिया लेक फ्रंट के बाल वाटिका मनोरंजन पार्क के बारे में बात कर रहे हैं, आखिर वह खुलेगा कब? यह सवाल जरूर आपके मन में आ रहा होगा। चलिए इसका जवाब भी आपको दे देते हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो बाल वाटिका मनोरंजन पार्क को 15 अप्रैल से आम लोगों के लिए बिल्कुल नए और अनोखे अवतार व कई रोमांचक नई गतिविधियों के साथ खोल दिया जा सकता है। बताया जाता है कि नए अवतार में खुलने के बाद यह मनोरंजन पार्क पहले के मुकाबले सालाना लगभग ₹10 लाख अतिरिक्त कमाई करेगी।

More News

    Read more about: ahmedabad park gujarat
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+