Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »प्राकृतिक सौंदर्य का मज़ा लेने के लिए अहमदाबाद से दमन की यात्रा

प्राकृतिक सौंदर्य का मज़ा लेने के लिए अहमदाबाद से दमन की यात्रा

पुर्तगाली विरासत से प्रभावित लोकप्रिय पर्यटन स्‍थल है दमन जहां सभी उम्र के लोग छुट्टियां मनाने आते हैं। हर उम्र के ट्रैवलर के लिए दमन एक परफैक्‍ट हॉलीडे डेस्टिनेशन है। दमन में आपको सब कुछ रोमांचक और

By Namrata Shatsri

पुर्तगाली विरासत से प्रभावित लोकप्रिय पर्यटन स्‍थल है दमन जहां सभी उम्र के लोग छुट्टियां मनाने आते हैं। हर उम्र के ट्रैवलर के लिए दमन एक परफैक्‍ट हॉलीडे डेस्टिनेशन है। दमन में आपको सब कुछ रोमांचक और मज़ेदार मिलेगा।

सुनहरी रेत, पाम के पेड़ों और खूबसूरत तटों से सजे दमन में आपको हर जगह पुर्तगाली परंपरा का प्रभाव दिखाई देगा। मोती गंगा नदी दमन को दो भागों में विभाजित करती है जिसमें एक हिस्‍सा मोती दमन और दूसरा हिस्‍सा नानी दमन है।

अहमदाबाद शहर से दमन तक पहुंचने में 8 से 10 घंटे का समय लगता है। इस सफर में पर्यटकों को और भी कई दर्शनीय स्‍थल देखने को मिलेंगें। पर्यटकों और यात्रियों के लिए ये जगह बेहतरीन है।

दमन आने का सबसे सही समय

दमन आने का सबसे सही समय

दमन धूप, शुष्क और निम्न नमी की विशेषताओं के साथ एक समुद्री जलवायु वाला क्षेत्र है। अरब सागर के निकट होने के कारण दमन में सालभर सुहावना मौसम रहता है लेकिन सर्दी के मौसम और गर्मी के शुरुआती महीनों अक्‍टूबर और मार्च में भी दमन में मौसम मनभावन रहता है।Pc:Sitanshu3

कैसे पहुंचे दमन

कैसे पहुंचे दमन

रेल और सड़क मार्ग से आसानी से दमन पहुंचा जा सकता है। अहमदाबाद से दमन के लिए कोई सीधी फ्लाइट नहीं मिलती है इसलिए हवाई यात्रा के लिए ये सफर उपयुक्‍त नहीं माना जाता है। साथ ही सड़क और रेल मार्ग द्वारा आप रास्‍ते में पड़ने वाली कई खूबसूरत जगहों को भी देख सकते हैं। दमन के प्राकृतिक सौंदर्य को देखने के लिए सड़क मार्ग सबसे बढिया विकल्‍प है।

दमन पहुंचने के अलग-अलग रूट :

रूट 1 : अहमदाबाद - वड़ोदरा - सूरत - दमन

रूट 2 : अहमदाबाद - वलसाद - दमन

पहले रूट से जाने पर आपको रास्‍ते में सबसे ज्‍यादा खूबसूरत पर्यटन स्‍थल देखने को मिलेंगें।

वड़ोदरा

वड़ोदरा

वड़ोरा में मराठा इतिहास से जुड़े वास्‍तुकला के कई बेजोड़ नमूने हैं। आज पश्चिम भारम में ये शहर शिक्षा, कमर्शियल और इंडस्ट्रियल हब बन चुका है। इस शहर में नवरात्रि का त्‍योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।

इसके अलावा वड़ोदरा में आप ऑपूलेंट पैलेस, लक्ष्‍मी विलास महल, प्रीमियर महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी और कई् ऐतिहासिक स्‍थल देख सकते हैं।Pc:Lokeshd

सूरत

सूरत

अगला स्‍टॉप होगा सूरत। गुजरात के सबसे लोकप्रिय शहरों में से एक है सूरत। वड़ोदरा से ये शहर तीन घंटे और 150 किमी की दूरी पर है। सूरत को सिटी ऑफ फ्लाईओवर्स भी कहा जाता है। डायमंड और कपड़ों के लिए सूरत को कमर्शियल हब कहा जाता है। सूरत में पर्यटकों के बीच सबसे प्रमुख आकर्षण का केंद्र हजीरा टाउन है जो कि अपने खूबसूरत तटों और गर्म पानी के झरनों के लिए मशहूर है।

दमन बीच और डच गार्डन भी सूरत आने वाले पर्यटको और यात्रियों के बीच बहुत मशहूर है।pc: Rahul Bhadane

अंतिम गंतव्‍य - दमन

अंतिम गंतव्‍य - दमन

आगे के 121 किमी के रास्‍ते में आपको दो से ढाई घंटे का समय लग सकता है। दमन में कई खूबसूरत पर्यटन स्‍थल हैं जिन्‍हें एक बार देखने के बाद आपको उनसे प्‍यार हो जाएगा।PC: Ameyawiki

दमन में और इसके आसपास आप इन जगहों पर घूम सकते हैं :

देवका तट

देवका तट

खूबसूरत देवका बीच दमन और दीउ का प्रमुख आकर्षण है। इस समुद्रतट पर म्‍यूजिकल फाउंटेन और एम्‍यूज़मेंट पार्क देख सकते हैं। त्‍योहारों के दौरान एम्‍यूज़मेंट पार्क को बड़े ही शानदार तरीके से सजाया जाता है और इस दौरान ये बड़ी संख्‍या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।Pc:Dublinsantosh

मोती दमन किला

मोती दमन किला

16वीं शताब्‍दी का शानदार किला है मोती दमन जोकि इस जगह के समृद्ध पारंपरिक इतिहास को बयां करता है। मोती दमन किले में दस गढ़ और दो गेटअवे हैं। पुर्तगाली औपनिवेशिक इतिहास में ये किला महत्‍वूपर्ण भूमिका निभाता था। इस किले में पुर्तगाली शासक रहा करते थे।Pc:Viraat2000

मिरासोल लेक गार्डन

मिरासोल लेक गार्डन

मिरासोल लेक गार्डन एक मानव निर्मित झील है जो अब इस क्षेत्र का सबसे प्रमुख और लोकप्रिय पर्यटन स्‍थल बन चुका है। ब्रिज द्वारा दो द्वीपों से जुड़ी इस झील में एक बगीचा भी है जहां पर्यटक अपने परिवार और दोस्‍तों के साथ रिलैक्‍स कर सकते हैं। इस झील में बोटिंग भी कर सकते हैं। यहां बहता झरना मन, तन और आत्‍मा को सुकुन और शांति देता है।Pc: Jc9098

जंपोर बीच

जंपोर बीच

काले रंग की मिट्टी वाले इस समुद्रतट पर आकर पर्यटकों को एक खास शांति और सुकुन का अनुभव होता है। इस खूबसूरत तट पर आकर ऊंचे-ऊंचे पेड़ों और समुद्र से आती ठंडी हवाओं के बीच आप खुद को तरोताज़ा महसूस करेंगें।Pc:Sreya D.

सिलवासा

सिलवासा

दादर और नागर हवेली की राजधानी है सिलवासा जो कि फूलों और झरनों से सजी है। यहां पीपारिआ उद्यान की खूबसूरती आपका मन मोह लेगी। यहां थर्प और मास्‍क डांस के दौरान स्‍वादिष्‍ट खाने का मज़ा ले सकते हैं।Pc:Paulmshr14

दमन में एडवेंचर एक्टिविटीज़

दमन में एडवेंचर एक्टिविटीज़

एडवेंचर प्रेमियों के लिए दमन एक बेहतरीन जगह है। यहां पर आप कई तरह के एडवेंचर जैसे कैनोइंग, स्‍पीड बोटिंग, कायाकिंग और कई तरह के वॉटर स्‍पोर्ट्स आदि कर सकते हैं। अगर आपको वॉटर स्‍पोर्ट्स पसंद नहीं हैं तो आप यहां गोल्‍फ भी खेल सकते हैं। रोमांटिक शाम के लिए यहां झील में सनसैट का मज़ा भी ले सकते हैं।
Pc: indrajitdas

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+