Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद में शुरू हुई फीडर बस सर्विस, कौन से रूट्स पर चलेगी और कितना होगा किराया?

अहमदाबाद में शुरू हुई फीडर बस सर्विस, कौन से रूट्स पर चलेगी और कितना होगा किराया?

आम यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अहमदाबाद नगर निगम (AMC) के साथ मिलकर गुजरात सरकार ने अहमदाबाद में फीडर बस सेवाओं को लॉन्च किया है। नयी फीडर बस सेवाओं को खासतौर पर अहमदाबादवालों को आवाजाही करने में मदद पहुंचाने के उद्देश्य से ही लॉन्च किया गया है। यह बस सेवा अहमदाबाद में सिंधुभवन रोड पर गोलाई में अपनी सेवाएं प्रदान करेंगी।

फीडर बस सेवाओं का सबसे बड़ा फायदा उन लोगों को मिलेगा, जो अपनी गाड़ियां सिंधुभवन रोड पर मल्टीलेवल पार्किंग में पार्क किया करते हैं। इसके साथ ही बहुत ही कम किराया होने की वजह से अहमदाबाद में शुरू हुई फीडर बस सेवाएं अहमदाबादवासियों के लिए बहुत ही आसान और पॉकेट फ्रेंडली साबित होने वाला है।

ahmedabad feeder bus service

क्यों किया गया लॉन्च और खासियतें?

फीडर बस सेवाओं को लॉन्च करने का सबसे बड़ा उद्देश्य अहमदाबाद में रहने वाले स्थानीय लोगों को आवाजाही करने में सुविधा प्रदान करने के साथ ही उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित करना है। फीडर बस सेवाओं के लिए दो मिनी बसों को नियुक्त किया गया है। इन बसों में सीसीटीवी कैमरा के साथ ही रियर-व्यू कैमरा भी मौजूद है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा को पूरी तरह से सुनिश्चित किया जा सकेगा। अहमदाबाद में आवाजाही करने वाले लोगों को कम कीमत पर एक जगह से दूसरी जगह तक पहुंचाना ही फीडर बस सेवाओं को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य है।

क्या होगा इसका रूट?

फीडर बस सेवा अहमदाबाद के प्रमुख इलाकों से गोलाई में गुजरेगी। मिली जानकारी के अनुसार यह बस 15 मिनट में अपना पूरा रूट कवर कर लेंगी। फीडर बस सर्विस का रूट निम्न है :

सिंधुभवन रोड - फीडर बस सेवाओं का सबसे बड़ा फायदा मल्टीलेवल पार्किंग में अपनी गाड़ियां पार्क करने वाले लोगों को मिलेगा। मल्टीलेवल पार्किंग तक आवाजाही करने वाले पैदल यात्री फीडर बस सेवाओं का लाभ मुफ्त में उठा सकेंगे। इसके साथ ही इस इलाके के आसपास रहने वाले लोगों और इस इलाके में काम के सिलसिले में आने वाले लोगों को काफी फायदा होगा।

थलतेज मेट्रो स्टेशन - अगर आपने सिंधुभवन रोड में अपनी गाड़ी पार्क की है और आगे का रास्ता आप मेट्रो से तय करने वाले हैं तो फीडर बस सेवाएं आपके लिए बड़ा फायदेमंद होगी। मेट्रो स्टेशन से उतरकर मल्टीलेवल पार्किंग तक जाना या आसपास के इलाकों तक आवाजाही भी आसान बन जाएगा।

एयरपोर्ट रोड - फीडर बस सेवाओं के शुरू होने से यात्रियों को एयरपोर्ट तक पहुंचना पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा।

इसके अलावा जिन रूट्स से होकर फीडर बस गुजरेगी वह हैं -

  • पकवान क्रॉसिंग
  • मानसी सर्कल
  • टाइम्स स्क्वॉयर
feeder bus service ahmedabad

कितना होगा किराया?

फीडर बस सेवाएं बड़ी ही किफायती होंगी। यात्रियों को इन बस सेवाओं का लाभ उठाने के लिए किराया मात्र ₹5 चुकाना होगा। बताया जाता है कि पूरे रूट में ये बसें मात्र 15 मिनट में अपना सफर पूरा कर लेंगी। यानी पैदल चलकर जाने पर अहमदाबाद के जिन इलाकों में आपको पहुंचने में अब तक 20 से 30 मिनट का समय लगता था और इसके साथ थकान भी होती थी। अब बिना थके आप मात्र 15 मिनट में ही वह सफर पूरा कर सकेंगे।

क्या होगी Timing?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अहमदाबाद में फीडर बस सेवाएं सुबह 6 से रात को 10 बजे तक चलेंगी। बताया जाता है कि सुबह और शाम के वक्त पीक आवर के दौरान ये बसें कम अंतराल पर चलायी जाएंगी। फीडर बसों का यह शेड्यूल यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ही तैयार किया गया है।

इन बस सेवाओं को शुरू कर AMC निजी वाहनों के बजाए ज्यादा से ज्यादा लोगों को परिवहन के सार्वजनिक वाहनों का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहती है। इससे न सिर्फ सड़कों पर ट्रैफिक जाम की समस्या होगी बल्कि प्रदूषण जैसी परेशानियों से भी निपटा जा सकेगा।

गुजरात के मुख्यमंत्री भुपेंद्र पटेल ने फीड बस सेवाओं का उद्घाटन किया। इस मौके पर अहमदाबाद के मेयर दिनेश सिंह कुशवाहा, विधायक जीतू पटेल, विधायक देवांग दानी समेत AMC के अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में अहमदाबाद के स्थानीय निवासी भी मौजूद थे।

More News

    Read more about: ahmedabad travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+