Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद फ्लावर शो ने दर्ज करवाया गिनीज बुक में अपना नाम, आपने देखा वह गुलदस्ता?

अहमदाबाद फ्लावर शो ने दर्ज करवाया गिनीज बुक में अपना नाम, आपने देखा वह गुलदस्ता?

गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट पर चल रहा फ्लावर शो इस साल कई मायनों में खास है। इस फ्लावर शो में फूलों से बनी कई तरह की आकृतियां तो दर्शकों का मन मोह ही रही हैं, उसके साथ ही यहां बड़ी संख्या में गमलों में सजाए गये रंग-बिरंगे फूल भी कमाल के लग रहे हैं।

शाम के बाद खासतौर पर फ्लावर शो में आने वाले दर्शकों को लाइट्स से सजे इस गार्डन के साथ-साथ गुजरात के दूसरे और अहमदाबाद के पहले ग्लो गार्डन का जगमगाता नजारा भी देखने को मिल रहा है, जिसने इस साल के फ्लावर शो को अलग ही स्तर पर पहुंचा दिया है।

ahmedabad flower show

लेकिन क्या आपने अहमदाबाद के फ्लावर शो में बनाया गया दुनिया का सबसे बड़ा गुलदस्ता देखा है, जिसने अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सफलतापूर्वक दर्ज करवा लिया है। जी हां, अहमदाबाद इंटरनेशनल फ्लावर शो 2025 का नाम एक बार फिर से दर्ज हो चुका है गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness Book of World Records) में।

पिछले साल सबसे लंबी फूलों की दीवार बनाने के बाद इस साल दुनिया का सबसे बड़ा गुलदस्ता बनाकर फ्लावर शो ने विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। खास बात यह रही कि अहमदाबाद फ्लावर शो ने यह रिकॉर्ड अपने नाम पर सिर्फ बनाया ही नहीं है बल्कि पिछला रिकॉर्ड तोड़ा भी है।

इससे पहले दुनिया का सबसे बड़ा गुलदस्ता बनाने का विश्व रिकॉर्ड संयुक्त अरब अमीरात के अल-ऐन म्यूनिसिपैलिटी के नाम था। 18 फरवरी 2024 को यह रिकॉर्ड 7.7 मीटर आकार वाले फूलों का गुलदस्ता बनाकर अल-ऐन म्यूनिसिपैलिटी ने हासिल किया था। लेकिन 7 जनवरी यानी लगभग 1 साल बाद अहमदाबाद का फ्लावर शो उससे एक कदम आगे बढ़ते हुए इस रिकॉर्ड को न सिर्फ तोड़ा बल्कि गिनीज बुक में इसने अपना नाम एक बार फिर से दर्ज करवा लिया।

कितना बड़ा है अहमदाबाद का गुलदस्ता?

अहमदाबाद फ्लावर शो में फूलों से बने जिस विशाल गुलदस्ते ने दुनिया का सबसे बड़ा गुलदस्ता होने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है, उसकी ऊंचाई 10.24 मीटर और गोलाई 10.84 मीटर है। जरा सोचिए, कितना अच्छा होता अगर यह गुलदस्ता आपको अपनी रूठी हुई प्रेमिका को मनाने के लिए मिल जाता... यकिन मानिए अपनी आकार की वजह से जिस गुलदस्ते ने अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवा लिया हो, एक बार उस गुलदस्ते को पाकर आपकी प्रेमिका जीवन में फिर कभी आपसे नहीं रूठती।

खैर, अहमदाबाद म्यूनिसिपैलिटी (AMC) के उपमेयर जतीनभाई पटेल ने गिनीज बुक अवॉर्ड को स्वीकार किया। इस दौरान स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन देवांगभाई दानी समेत अन्य अनेक व्यक्तित्व यहां मौजूद रहे।

ahmedabad flower show 2025

यहां आने वाले दर्शक बड़ी आसानी से विभिन्न जगहों पर लगाये गये QR कोड को स्कैन कर ऑडियो गाईड का लाभ उठा सकते हैं। यहां सजाई गई आकृतियों से लेकर फूलों व पौधों के बारे में भी जानकारी हासिल कर सकते हैं। इस बार पहली बार अहमदाबाद के इंटरनेशनल फ्लावर शो में प्रीमियम टिकट की व्यवस्था की गयी है। टिकट खरीदने के लिए लंबी लाइन में लगने की भी जरूरत नहीं है। दर्शक घर में बैठकर ही ऑनलाइन माध्यम या QR कोड को स्कैन कर बड़ी ही आसानी से टिकट बुक कर सकते हैं।

पिछले साल अहमदाबाद फ्लावर शो ने दुनिया की सबसे लंबी, 221 मीटर, फूलों की दीवार बनाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया था। इस साल साबरमती रिवरफ्रंट पर चल रहे इंटरनेशनल फ्लावर शो में लगभग 50 प्रजातियों के 10 लाख से अधिक फूलों से विभिन्न तरह की आकृतियों को तैयार किया गया है।

इनमें शेर, बाघ, फिनिक्स पक्षी, तितली, आपस में भीड़ रहे दो सांड, नंदी बैल, ऊंट और न जाने कितनी आकृतियां बनायी गयी हैं। जिन फूलों का इस्तेमाल कर इन सारी आकृतियों को सजाया गया उनमें शामिल है गुलाब, लीली, ऑर्किड आदि। पूरे फ्लावर शो को 6 प्रमुख थीम जोन में बांटा गया है - विकास, जीविका और समावेशिता, समावेशित भविष्य, संस्कृति और धरोहर और भविष्य की योजना।

More News

    Read more about: ahmedabad gujarat
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+