Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद-गांधीनगर मेट्रो के लिए लॉन्च हुआ नया ऐप, जानिए कैसे करेंगे इस्तेमाल और क्या मिलेगी सुविधा?

अहमदाबाद-गांधीनगर मेट्रो के लिए लॉन्च हुआ नया ऐप, जानिए कैसे करेंगे इस्तेमाल और क्या मिलेगी सुविधा?

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (GMRCL) ने नया अहमदाबाद मेट्रो ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप के माध्यम से अहमदाबाद-गांधीनगर मेट्रो के यात्री न सिर्फ ऑनलाइन टिकट खरीद सकेंगे बल्कि यात्रा से संबंधित विभिन्न जानकारियां भी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। इससे अहमदाबाद मेट्रो यात्रियों के लिए बहुत आसान और बेहतरीन अनुभव बन जाएगा।

यात्री अब कहीं से भी कभी टिकट बुक कर सकेंगे। मेट्रो का टिकट बुक करने के लिए यात्रियों को घंटों टिकट काउंटर पर लाइन में लगकर इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

ahmedabad metro app

डिजिटल टिकट सिस्टम

अहमदाबाद-गांधीनगर मेट्रो के नए ऐप को लॉन्च करने के साथ ही कई बड़े-बड़े शहरों की तरह ही मेट्रो के इस रूट का भी डिजिटल युग शुरू हो गया है। UPI और ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल कर अपने घर, ऑफिस या पड़ोस के किसी पार्क में बैठकर भी यात्री बड़े ही आराम से और सुरक्षित तरीके से डिजिटल टिकट खरीद सकता है।

डिजिटल टिकट का एक बड़ा फायदा यह भी है कि इसके खोने का डर नहीं होता है। मेट्रो का डिजिटल टिकट खरीदने पर आपका मोबाइल फोन ही आपका स्मार्ट कार्ड या पेपर वाला टिकट बन जाता है। इससे यात्रियों के साथ-साथ मेट्रो कर्मियों की समस्याएं भी कम होती हैं।

मेट्रो ऐप पर सभी रूट की मिलेगी जानकारी

गुजरात मेट्रो के नए मोबाइल ऐप पर हाल ही में अहमदाबाद से गांधीनगर तक विस्तृत हुए मेट्रो सेवाओं के संबंध में तो सारी जानकारियां उपलब्ध है ही, इसके साथ ही नयी लॉन्च हुए रूट्स जैसे थलतेज गांव और वस्त्रल गांव, वसना एपीएमसी से मोटेरा स्टेडियम और गांधीनगर सेक्टर 1 तक की मेट्रो सेवाओं के रूट, किराया से संबंधित जानकारियां भी मिलेंगे।

मेट्रो ऐप पर कौन से स्टेशन से कितने बजे मेट्रो मिलेगी, मेट्रो के स्टेशनों की लिस्ट, दिन के पहली और आखिरी मेट्रो का समय आदि के बारे में जानकारियां उपलब्ध करवायी गयी है। जो लोग प्रतिदिन मेट्रो से होकर आवाजाही करते हैं, उनके अलावा जिन लोगों को काम के सिलसिले में कभी-कभी आवाजाही करनी पड़ती है, उनके लिए काफी सुविधाजनक साबित होगी।

metro app ahmedabad gandhinagar

कैसे करेंगे अहमदाबाद मेट्रो ऐप का इस्तेमाल?

अहमदाबाद मेट्रो के इस नए ऐप को इस्तेमाल करने की विस्तृत विधि आगे दी जा रही है -

  • एंड्रॉएड मोबाइल यूजर गूगल के प्ले स्टोर से अहमदाबादा मेट्रो (ऑफिशियल) ऐप को अपने मोबाइल में डाउनलोड कर लें।
  • इसे डाउनलोड करने के बाद यात्री को अपना एक प्रोफाइल बनाना होगा, जिसे मांगी गयी जानकारियों और ओटीपी के माध्यम से वेरिफाई कर लें।
  • अब ऐप में 'बुक टिकट' विकल्प पर जाएं।
  • कौन से स्टेशन (Departure) से किस स्टेशन तक (Arrival) के लिए टिकट बुक करना है, उसे चुने।
  • यात्रा की तारीख और किराया की जांच करें।
  • अब UPI के माध्यम से पेमेंट कर दें।
  • पेमेंट पूरा होते ही डिजिटल टिकट बन जाएगा, जो ऐप पर ही दिखाई देगा।
  • मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश करते और बाहर निकलते समय इस डिजिटल टिकट को स्कैन करें।

More News

    Read more about: ahmedabad metro gandhinagar
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+