Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद-राजकोट हाईवे : देना पड़ेगा टोल टैक्स, बंद होंगे 2 और खुलेंगे 3 नये टोल प्लाजा

अहमदाबाद-राजकोट हाईवे : देना पड़ेगा टोल टैक्स, बंद होंगे 2 और खुलेंगे 3 नये टोल प्लाजा

अगर आप अहमदाबाद-राजकोट हाईवे से होकर आवाजाही करते हैं तो आपके लिए बड़ी ही जरूरी जानकारी लेकर हम आएं हैं। अहमदाबाद-राजकोट हाईवे पर बंद होंगे 2 पुराने टोल प्लाजा और नयी पद्धति के आधार पर खुलने वाले हैं 3 नये टोल प्लाजा। सिर्फ इतना ही नहीं...

इन 3 नये टोल प्लाजा के खुलने के साथ ही यह भी सुनिश्चित हो गया है कि अहमदाबाद-राजकोट हाईवे पर आने-जाने वाले वाहनों के मालिकों को टोल टैक्स का भुगतान करना ही पड़ेगा।

Ahmedabad-Rajkot Highway

पर अचानक पुराने टोल प्लाजा को बंद कर नये टोल प्लाजा को क्यों खोलने का फैसला लिया गया? दरअसल, यह फैसला केंद्रीय परिवहन मंत्रालय के उस फैसले के बाद लिया गया है जिसमें अब किमी के आधार पर ही गाड़ियों से टोल टैक्स वसूला जाएगा। इससे टोल टैक्स में भी बदलाव होने वाला है और पुराने टोल प्लाजा को बंद कर नये टोल प्लाजा खोलने की जरूरत है।

बता दें, साल 2003 में लगभग ₹369 करोड़ की लागत से राजकोट-अहमदाबाद 4 लेन हाईवे का निर्माण किया गया था। आरोप है कि उस समय कहा गया था कि हाईवे के निर्माण में आयी लागत को वसूलने के लिए ही अगले 10 सालों तक इस रास्ते से होकर आने-जाने वाले वाहनों से टोल टैक्स वसूला जाएगा। लेकिन 10 साल बीत जाने के बावजूद टोल टैक्स का वसूला जाना बंद नहीं किया गया।

rajkot-ahmedabad highway

इस हाईवे पर जिन दो जगहों पर टोल प्लाजा बनाए गये थे, उनमें से चोटिला के पास बामनबोर और बागोदरा के पास लिंबाडी में टोल प्लाजा शामिल हैं। लेकिन अब बामनबोर और बागोदरा दोनों टोल बुथ को बंद करने की तैयारियां चल रही हैं। इस बारे में राजकोट नेशनल हाईवे अथॉरिटी के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में किये गये दावे के अनुसार साल 2018 में राजकोट-अहमदाबाद हाईवे को 6 लेन का बना दिया गया है। इसलिए अब पुराने टोल की जगह भी बदलकर नया टोल लागू किया जा रहा है और टोल बुथ के स्थान में भी परिवर्तन करना पड़ेगा।

बताया जाता है कि फिलहाल निर्माण कंपनी को राजकोट-अहमदाबाद हाईवे पर दो टोल रोड का निर्माण करने का ठेका दिया गया है, जिनका काम अगले साल मार्च 2025 तक संपन्न होने की संभावना है। अप्रैल से राजकोट से अहमदाबाद के बीच आवाजाही करने वाले वाहनों को इस हाईवे पर तीन जगहों पर टोल टैक्स देना पड़ेगा। हालांकि नये टोल बुथ अथवा प्लाजा कहां-कहां बनेंगे, इस बारे में अभी तक विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है। बताया जाता है कि इस फैसले से राजकोट-सौराष्ट्र से गांधीनगर-अहमदाबाद जाने वाले हजारों गाड़ियों के चालकों के कंधे पर अतिरिक्त खर्च का बोझ बढ़ सकता है।

More News

    Read more about: ahmedabad rajkot travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+