Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद शॉपिंग फेस्टिवल 2024 : धनतेरस हो या दीवाली, शॉपिंग का है बेस्ट डेस्टिनेशन, जानें Locations

अहमदाबाद शॉपिंग फेस्टिवल 2024 : धनतेरस हो या दीवाली, शॉपिंग का है बेस्ट डेस्टिनेशन, जानें Locations

दीवाली के कपड़ों से लेकर गिफ्ट्स की शॉपिंग करनी हो या धनतेरस पर ज्वेलरी की शॉपिंग करनी हो... अहमदाबाद वालों के लिए शॉपिंग का बेस्ट लोकेशन है अहमदाबाद शॉपिंग फेस्टिवल। 5 सालों के एक लंबे अंतराल के बाद इस साल फिर से आयोजित किया जा रहा है अहमदाबाद शॉपिंग फेस्टिवल। इस शॉपिंग फेस्टिवल की शुरुआत दशहरा के मौके पर हुई थी जो उत्तरायण तक चलने वाली है।

बाकी त्योहारों के बारे में बाद में सोचेंगे लेकिन अभी सामने दीवाली का 5 दिवसीय त्योहार शुरू होने वाला है, जिसका सबसे पहला त्योहार होता है धनतेरस का। इस दिन लोग देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा तो करते ही हैं साथ में शगुन के तौर पर ज्वेलरी से लेकर सोने-चांदी के सिक्के भी खरीदकर लाते हैं।

ahmedabad shopping festival 2024

धनतेरस की खरीदारी

अहमदाबाद का शॉपिंग फेस्टिवल ऐसा ही एक शानदार ऑप्शन बन गया है जहां आप धनतेरस के दिन अपने और परिवार के दूसरे सदस्यों के लिए स्पेशल डिस्काउंट के साथ ज्वेलरी खरीद सकते हैं। सबसे अच्छी बात है कि यह शॉपिंग फेस्टिवल अहमदाबाद के 4 शॉपिंग डिस्ट्रिक्ट के अलावा 14 से ज्यादा लोकेशन पर आयोजित हो रहा है। आपको बस अपने नजदीकी लोकेशन के बारे में पता करना है (जिसकी लिस्ट हम आगे दे रहे हैं) और पहुंच जाना है अहमदाबाद शॉपिंग फेस्टिवल में।

यहां अहमदाबाद के बेहतरीन ज्वेलर्स अपना-अपना स्टॉल लगा रहे हैं, जहां से आप अपनी मनपसंद डिजाइन वाली ज्वेलरी आकर्षक छूट के साथ खरीद सकेंगे। चुंकि ये सभी स्टॉल ज्वेलर्स की ओर से ही लगाए जा रहे हैं, इसलिए यहां इन गहनों की गुणवत्ता के बारे में सोच-विचार करने की जरूरत ही नहीं है।

dhanteras shopping at ahmedabad shopping festival

दीवाली की लास्ट मिनट शॉपिंग

सबके लिए गिफ्ट्स खरीदने के चक्कर में आपने अपने लिए अभी तक कुछ भी नहीं खरीदा है या किसी खास के लिए मनपसंद गिफ्ट लेंगे यह सोचते-सोचते उनके लिए कुछ खरीदना ही रह गया है? चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। अहमदाबाद शॉपिंग फेस्टिवल में आपको कपड़ों से लेकर गैजेट्स तक के शोरुम मिल जाएंगे, जहां बड़े-बड़े ब्रांड्स के सामानों पर आकर्षक छूट का लाभ भी आपको मिल सकेगा।

दीवाली पर आपको अपने लिए एथनिक चूड़ीदार और अनारकली लेना हो या पति, भाई या पिता के लिए डिजाइनर कुर्ता या फिर परिवार अथवा किसी खास दोस्त के लिए मोबाइल से लेकर कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट...सब कुछ बस एक ही जगह पर आपको आसानी से उपलब्ध होगा।

कहां-कहां चल रहे हैं शॉपिंग फेस्टिवल

ahmedabad shopping festival 2024-25

4 शॉपिंग डिस्ट्रिक्ट

  • सीजी रोड - लॉ गार्डेन नाइट मार्केट, सीजी स्क्वायर मॉल बेकॉन
  • मनीनगर - कांकरिया रामबाग रोड
  • निकोल- मॉडर्न स्ट्रीट और नरोदा इलाका
  • सिंधु भवन रोड

14 हॉटस्पॉट जहां आयोजित हो रहा है शॉपिंग फेस्टिवल

  • आश्रम रोड
  • भद्रा प्लाजा
  • गुजरी बाजार
  • इस्कॉन मेगा मॉल
  • केसरी नंदन चौक-कोडियार मंदिर
  • लॉ गार्डेन
  • माणेक चौक
  • पल्लडियम मॉल
  • प्रह्लाद नगर रोड
  • साबरमती रिवरफ्रंट
  • साइंस सिटी
  • शिवरंजनी
  • वस्त्रपुर-अहमदाबाद वन मॉल
  • विसत - चांदखेडा

More News

    Read more about: ahmedabad diwali festivals
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+