पिछले दिनों ही अहमदाबाद अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (AUDA) बोर्ड ने कई फैसले लिये हैं, जिनमें सरदार पटेल (एसपी) रिंग रोड को चौड़ा करना भी शामिल है। एसपी रिंग रोड को चौड़ा करके 6 लेन का किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इस सड़क को दो चरणों में चौड़ा किया जाएगा। 76 किमी लंबे एसपी रिंग रोड को चौड़ा करने में लगभग ₹2200 करोड़ की लागत आएगी।
वर्तमान में यह सड़क 4 लेन चौड़ी है, जो अहमदाबाद शहर के चारों तरफ फैली हुई है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार 76 किमी लंबी इस सड़क को चौड़ा करने का काम किया जाएगा।

Times of India की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार दो चरणों में एसपी रिंग रोड को चौड़ा किया जाएगा, जिसमें पहले चरण में एसपी रिंग रोड के 37 किमी लंबे पूर्वी क्षेत्रों को 6 लेन चौड़ा करने का काम किया जाएगा। वहीं सड़क को चौड़ा करने के दूसरे चरण में 39.25 किमी लंबी सड़क को चौड़ा किया जाएगा जो शहर के पश्चिमी क्षेत्र में फैला हुआ है।
इसके साथ ही सर्विस रोड को भी विस्तृत करने की योजना बनायी गयी है। बताया जाता है कि 34 किमी लंबे दो लेन वाले 34 किमी लंबे सर्विस रोड को चौड़ा कर चार लेन का बनाया जाएगा और तीन लेन वाले 15 किमी लंबे सर्विस रोड को चौड़ा कर चार लेन का बनाया जाएगा। वर्तमान में एसपी रिंग रोड से होकर प्रतिदिन करीब 1,00,000 गाड़ियां आती-जाती हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार AUDA की योजना तीन लेन वाली 2 ब्रिज का निर्माण करने की है, जिसे साबरमती नदी पर भट और कोमोद के पास बनाया जाएगा। इसके साथ-साथ तीन 6 लेन अंडरपास बनाने की योजना भी बनायी गयी। इन 3 अंडरपास को बनाया जाएगा -
- भट सर्किल
- चिलोदा सर्किल
- अस्लाली सर्किल
पैदल चलने वाले लोगों को किसी भी तरह की दुर्घटना का शिकार न होना पड़े, इसे सुनिश्चित करने के लिए 6 नए फुट ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। गौरतलब है कि 18 फरवरी 2019 को एसपी रिंग रोड की रियायतकर्ता कंपनी ARRIL ने ₹200 करोड़ की लागत से इसका विस्तार करने का प्रस्ताव रखा था, जिसके लिए AUDA से उन्होंने कोई फंड नहीं मांगा था।
हालांकि उन्होंने अपने करार में साढे़ 3 साल अतिरिक्त जोड़ने का अनुरोध किया है, क्योंकि 31 दिसंबर 2026 को उनका करार खत्म हो रहा है। AUDA की बोर्ड ने भी यह तय किया कि वे बिना मांग किये ही ₹200 करोड़ का खर्च खुद उठाएंगे लेकिन कॉन्सेशल के समय को नहीं बढ़ाएंगे।
अब अहमदाबाद के एसपी रिंग को 6 लेन का चौड़ा बनाने के लिए ₹2200 करोड़ का टेंडर आमंत्रित किया गया है।



Click it and Unblock the Notifications














