Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद में कौन से थीम रेस्तरां में खाना पसंद करेंगे! असली एयरोप्लेन या पानी पर तैरने वाले रेस्तरां!!

अहमदाबाद में कौन से थीम रेस्तरां में खाना पसंद करेंगे! असली एयरोप्लेन या पानी पर तैरने वाले रेस्तरां!!

त्योहार हो या बर्थडे सेलिब्रेशन, ऑफिस की सक्सेस पार्टी हो या बस यूं ही परिवार और दोस्तों के साथ खाने की टेबल पर कुछ अच्छे और यादगार पल बिताना...हर किसी की पहली पसंद किसी अच्छे से रेस्तरां में जाकर खाना खाना ही होता है। आपने भी ऐसा जरूर किया होगा। लेकिन खाने के साथ अगर रेस्तरां का थीम भी मजेदार हो तो खाने का मजा दोगुना हो जाता है...है न।

अगर आप भी हर बार सामान्य से रेस्तरां में खाना खाकर बोर चुके हैं तो हम आपको अहमदाबाद के कुछ ऐसे रेस्तरां के बारे में बता रहे हैं, जिनकी थीम ही आपके खाने का स्वाद बढ़ा देंगी। अब चुनना आपको है कि इस साल दिवाली या क्रिसमस पर इनमें से कौन से थीम रेस्तरां में अपने दोस्तों या परिवार को या फिर पार्टनर को आप ट्रिट देने वाले हैं।

यहां हम जिन रेस्तरां का जिक्र करने वाले हैं उनके थीम हैं -

  • एयरोप्लेन रेस्तरां
  • ट्रेन रेस्तरां
  • फ्लोटिंग रेस्तरां
  • रिवॉल्विंग रेस्तरां

चलिए इन सभी रेस्तरां और आपके पॉकेट पर पड़ने वाले खर्च के बारे में थोड़ा विस्तार से जान लेते हैं :

1. डाइन इन द क्लाउड्स (Dine in the clouds)

अहमदाबाद के शिला सर्कल पर शिल्प बिल्डिंग के ठीक बगल में यह फैमिली रेस्तरां मौजूद है। इस रेस्तरां को सिर्फ किसी एयरोप्लेन की थीम पर नहीं बल्कि एक पुराने असली के एयरक्राफ्ट से बनाया गया है। रेस्तरां के सामने विशाल फ्री पार्किंग एरिया है, जहां आराम से आप अपनी गाड़ी खड़ी कर सकते हैं। इस रेस्तरां के तीन स्तर या फ्लोर हैं, जहां आप बैठकर खाने का लुत्फ उठा सकते हैं। सबसे मजेदार बात है कि इस रेस्तरां के हर फ्लोर को एयरपोर्ट की तरह टर्मिनल कहा जाता है। यानी ग्राउंड फ्लोर - टर्मिनल 1, फर्स्ट फ्लोर - टर्मिनल 2 और सेकेंड फ्लोर - टर्मिनल 3।

टर्मिनल 2 में ओपन रुफ खाने की व्यवस्था भी है, जहां बैठकर आप खाना खा सकते हैं। लेकिन इसका सबसे मजेदार टर्मिनल 3 है, जो एक असली के पुराने एयरक्राफ्ट से बनाया गया है। यहां दरवाजे से लेकर सीटिंग एरिया तक को देखकर ऐसा महसूस होगा कि आप किसी असली वाले विमान में बैठकर ही खाना खा रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, विमान का कॉकपीट जहां बैठकर कैप्टन फ्लाईट का संचालन करता है, वो भी देख सकते हैं। एयर क्राफ्ट यानी टर्मिनल 3 में खाने के लिए आपको अलग से टिकट खरीदना पड़ेगा, जिसकी कीमत ₹500 प्रति व्यक्ति। यह टिकट भी बिल्कुल बोर्डिंग पास जैसा दिखता है।

  • दो लोगों के खाने का खर्च - ₹1600-₹2000
  • समय - सुबह 11.30 से आधी रात तक

2. कबूस रेस्तरां (Kaboose Restaurant)

अहमदाबाद के कबूस रेस्तरां को न तो किसी ट्रेन की तरह सजाया गया है और न ही रेस्तरां बाहर से दिखने में ट्रेन जैसा है। कबूस रेस्तरां में हर टेबल पर चलती है ट्रेन। जी हां, यहां हर टेबल पर रेलवे ट्रैक बिछी हुई हैं, जिनपर छुक-छुक करती खिलौना गाड़ी के आकार वाली ट्रेन दौड़ती है। लेकिन यह सिर्फ दिखावटी नहीं या मेहमानों का दिल बहलाने के लिए नहीं बल्कि बड़े काम की ट्रेन है।

कबूस रेस्तरां में किचन से आपके टेबल तक खाना पहुंचाने का काम करती है ये ट्रेन। सभी टेबल एक दूसरे से ट्रैक के माध्यम से जुड़े हुए हैं। खाने का ऑर्डर करने पर वह किचन से आपके टेबिल तक ट्रेन के माध्यम से ही पहुंचता है। फिर चाहे वह भोजन हो या आपका कोई पसंदीदा मिल्क शेक या दूसरा कोई भी पेय पदार्थ। देशभर की पसंद को ध्यान में रखते हुए ही यहां का मेनू तैयार किया जाता है।

  • दो लोगों के खाने का खर्च - ₹1500
  • समय - सुबह से लेकर रात तक

3. अक्षर रिवर क्रूज रेस्तरां (Akshar river cruise Restaurant)

साबरमती नदी पर तैर रहे एक क्रूज में कैंडल लाइट डिनर करना या दोपहर का खाना खाना कितना रोमांटिक होगा, है न। अगर आप भी अपने पार्टनर को ऐसे किसी रोमांटिक डेट पर लेकर जाना चाहते हैं तो अहमदाबाद में अक्षर रिवर क्रूज रेस्तरां से अच्छा विकल्प और क्या ही होगा। दूर-दूर तक साबरमती नदी और अहमदाबाद शहर के शानदार नजारों और हवा के ठंडे झोंके के साथ ऑथेंटिक गुजराती व्यंजनों का स्वाद...इससे अच्छा कॉम्बिनेशन और क्या ही हो सकता है।

यहां डिनर या लंच पर जाने के लिए आपको पहले बुकिंग करवानी पड़ती है। बुकिंग करने पर फ्लोटिंग रेस्तरां में करीब डेढ़ घंटे का वक्त बिताने के लिए दिया जाता है। यहां अगर आप बच्चों के साथ आते हैं तो 4 से 7 साल तक के बच्चों की बुकिंग चाइल्ड सेक्शन में होगी, जिनका खर्च अलग होगा। इसकी बुकिंग आप अक्षर रिवर क्रूज के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। रेस्तरां सोमवार से रविवार तक खुला रहता है।

  • दो लोगों के लंच का खर्च - ₹4,248
  • दो लोगों के डिनर का खर्च - ₹4,720
  • समय (लंच) - दोपहर 12 से 1.15 बजे तक।
  • समय (डिनर) - शाम 7 से 8.30 और रात 9 से 11 बजे तक।

4. पतंग होटल (Patang Hotel)

अहमदाबाद का पतंग होटल भी अनोखेपन में किसी से पीछे नहीं है। इस होटल को गुजरात के पारंपरिक चबुतरे, जिसे पक्षियों के रहने और खाने के लिए बनाया जाता है, के तर्ज पर किया गया है। यह होटल जमीन से लगभग 221 फीट की ऊंचाई पर साबरमती नदी के किनारे बनाया गया है, जहां से पुराने और नये अहमदाबाद के दोनों नजारे स्पष्ट दिखाई देते हैं। लेकिन सिर्फ यहीं इसकी खासियत खत्म नहीं हो जाती है।

यहां एक बार में 120 मेहमान बैठ सकते हैं, जो अपने आप में इसकी एक खासियत भी है। अगर आप कोई छोटी पार्टी रखना चाहते हैं तो अहमदाबाद का पतंग होटल बिल्कुल सही जगह हो सकता है। या आप सिर्फ अपने परिवार के साथ यहां डिनर या लंच पर आना चाहते हैं तो मेहमानों की सीमित संख्या होने की वजह से आपको अत्यधिक भीड़ या शोलगुल जैसी परेशानियां नहीं झेलनी पड़ेगी। आप इत्मीनान के साथ अपने परिवार, दोस्तों या फिर पार्टनर के साथ यहां खाने और नजारे दोनों का ही लुत्फ उठा सकते हैं।

  • दो लोगों का खर्च - ₹2000
  • समय - दोपहर 12 से रात 10.30 बजे तक

नोट : यहां दिये गये सभी रेस्तरां शाकाहारी हैं।

More News

Read more about: ahmedabad food
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+