Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद से गांधीनगर सेक्टर 1 और GIFT सिटी के लिए सीधी मेट्रो सेवा शुरू, जानिए क्या है मेट्रो की नयी Timing!

अहमदाबाद से गांधीनगर सेक्टर 1 और GIFT सिटी के लिए सीधी मेट्रो सेवा शुरू, जानिए क्या है मेट्रो की नयी Timing!

अमदावादियों (अहमदाबादवासियों) के लिए अच्छी खबर। अब अहमदाबाद से गिफ्ट सिटी (Gift City) या गांधीनगर सेक्टर 1 तक जाने के लिए उन्हें मेट्रो बदलने की जरूरत नहीं होगी। अहमदाबाद से इन दोनों जगहों के लिए शुरू हो रही है सीधी मेट्रो सेवा। इस बात की जानकारी गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (GMRC) की तरफ एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गयी है।

इसके साथ ही इस विज्ञप्ति में GMRC की ओर से बताया गया है कि मेट्रो रेल सेफ्टी के कमिश्नर ने अहमदाबाद और गांधीनगर के बीच मेट्रो सेवाओं के अंतराल को कम कर मेट्रो सेवाओं को बढ़ाने की अनुमति भी दे दी है।

Ahmedabad metro

नहीं बदलनी पड़ेगी मेट्रो

अहमदाबाद से गांधीनगर सेक्टर 1 की ओर आने-जाने वाले मेट्रो यात्रियों को मोटेरा स्टेशन पर मेट्रो बदलने की जरूरत होती थी। उसी तरह अहमदाबाद से गिफ्ट सिटी तक आने-जाने वाले यात्रियों को मेट्रो गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (GNLU) स्टेशन पर बदलना पड़ता था। लेकिन अब ऐसा नहीं करना होगा।

अब अहमदाबाद से गिफ्ट सिटी और गांधीनगर सेक्टर 1 के लिए सीधी मेट्रो सेवाएं उपलब्ध होंगी। सीधी मेट्रो की सेवाएं अहमदाबाद में APMC (द एग्रीकल्चर प्रोड्यूस मार्केट कमेटी) से मिलेगी। मिली जानकारी के अनुसार अहमदाबाद से इन दोनों प्रमुख इलाकों के लिए सीधी मेट्रो सेवाएं कल से ही यानी 15 फरवरी 2025 से उपलब्ध होने वाली हैं।

क्या होगी Timing?

Desh Gujarat की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार मोटेरा से गिफ्ट सिटी के लिए पहली मेट्रो सुबह 8 बजे खुलेगी, जो गिफ्ट सिटी 8.43 में पहुंचेगी। यानी मेट्रो से इस दूरी को तय करने में लगभग 43 मिनट का समय लगेगा। वहीं दिन की आखिरी मेट्रो मोटेरा स्टेशन से गिफ्ट सिटी के लिए शाम 5.52 बजे खुलेगी जो 6.35 बजे गिफ्ट सिटी पहुंचेगी।

उसी तरह से गिफ्ट से दिन की पहली मेट्रो सुबह 9.03 बजे खुलेगी जो 9.46 बजे मोटेरा पहुंचेगी और दिन की आखिरी मेट्रो गिफ्ट सिटी से शाम 6.55 बजे खुलेगी जो 7.38 बजे मोटेरा पहुंचेगी। इस रूट पर पूरे दिन 6 मेट्रो सेवाएं मिलेंगी।

मोटेरा से गांधीनगर सेक्टर 1 के लिए दिन की पहली मेट्रो सुबह 8.26 बजे खुलेगी जो 9.21 बजे गांधीनगर सेक्टर 1 पहुंचेगी। यानी मेट्रो से इस दूरी को तय करने में लगभग 55 मिनट का समय लगेगा। मोटेरा से गांधीनगर सेक्टर 1 के लिए दिन की आखिरी मेट्रो 6.22 बजे खुलेगी जो 7.17 बजे सेक्टर 1 स्टेशन पर पहुंचेगी।

गांधीनगर सेक्टर 1 से दिन की पहली मेट्रो सुबह 8 बजे खुलेगी जो मोटेरा 8.55 बजे पहुंचेगी। दिन की आखिरी मेट्रो गांधीनगर सेक्टर 1 से 7.21 बजे खुलेगी जो रात 8.16 बजे मोटेरा स्टेशन पहुंचेगी। इस रूट पर गांधीनगर सेक्टर 1 से मोटेरा के बीच पूरे दिन कुल 15 मेट्रो और मोटेरा से गांधीनगर सेक्टर 1 के बीच 14 मेट्रो चलायी जाएंगी।

इसके साथ ही GMRC ने GNLU स्टेशन और गिफ्ट सिटी ऑफिस के बीच हर 30 मिनट के अंतराल पर बस सेवाएं उपलब्ध करवाने की घोषणा भी की है। इन बसों का ठहराव पंडित दीनदयाल एनर्जी यूनिवर्सिटी (PDEU) पर भी होगा।

More News

    Read more about: ahmedabad gandhinagar metro
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+