Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »ज़बरदस्त ऑफर: राजधानी एक्सप्रेस के अनकन्फर्म्ड टिकटों के लिए एयर इंडिया क ज़बरदस्त ऑफर!

ज़बरदस्त ऑफर: राजधानी एक्सप्रेस के अनकन्फर्म्ड टिकटों के लिए एयर इंडिया क ज़बरदस्त ऑफर!

अगर आपने राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में अपनी टिकट बुक कराई है और वो अब तक कन्फर्म नहीं हुई है तो घबराईए मत, एयर इंडिया आपके लिए सूपर फेयर्स स्कीम नाम से ज़बरदस्त ऑफर लाया है। अब घबराने की कोई ज़रूरत नहीं क्युंकि अब मौका है हवाई जहाज़ की यात्रा के मज़े लेने का वो भी राजधानी एक्सप्रेस के टिकट के ही मूल्य पर।

इस स्कीम के तहत, ग्राहकों को हवाई जहाज़ के उड़ान से चार घंटे पहले ही सिर्फ़ एयर इंडिया से टिकट बुक करानी होगी वो भी राजधानी टिकट के मूल्य के बराबर ही पैसे खर्च करके। यात्री एक तरफ के सफ़र पर इकॉनॉमी क्लास के सारे चीज़ों का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए ग्राहकों को एयर इंडिया डोमेस्टिक रूट्स सेलेक्ट करना होगा जो 26 जून से 30 सितंबर तक के लिए उपलब्ध है।

Air India

एयर इंडिया
Image Courtesy:
Adrian Pingstone

वर्तमान समय में भारतीय रेलवे नेटवर्क द्वारा 21 राजधानी एक्सप्रेस उपलब्ध हैं और इन रेलों में लगभग 20000 यात्री रोज़ यात्रा करते हैं। फिर भी ट्रेन में सीट ना बचने की वजह से कई हज़ार यात्रियों की टिकट कन्फर्म नहीं हो पाती और इस वजह से वे अपने गंतव्य तक की यात्रा करने में असफल होते हैं।एयर इंडिया इसी कमी को पूरा करने के लिए यात्रियों के लिए इस स्कीम की सुविधा उपलब्ध करा रहा है जिससे कि आपको अपने गंतव्य तक पहुँचने में कोई परेशानी ना हो और उसी मूल्य पर जिस मूल्य पर राजधानी की टिकट आप लेते हैं, पर आपका समय उससे कम लगेगा यानी की आपके समय की बचत का भी ज़बरदस्त ऑफर है ये।

इसके लिए आप अपनी टिकट एयर इंडिया के बुकिंग ऑफिस से बुक करा सकते हैं या फिर डायरेक्ट www.airindia.com से। एयर ईडिया से टिकट बुक करते समय, यात्रियों को प्रोमो कोड 'SPOT' अप्लाइ करना होगा।

और अधिक जानकारी के लिए कृपया लोग ऑन करें www.airindia.com पर।

More News

    Read more about: india travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+