Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अपने प्यार के इज़हार के लिए चुनें, ये खूबसूरत लोकेशन्स!

अपने प्यार के इज़हार के लिए चुनें, ये खूबसूरत लोकेशन्स!

सुहाने मौसम का दौर आ चुका है और जैसा की लोग कहते हैं ' Wow!कितना रोमैंटिक मौसम हो रहा है अपने प्यार के साथ कुछ हसीन पल बिताने का', तो हम आपको कुछ ऐसे ही लोकेशन्स के बारे में यहाँ बता रहे हैं जहाँ आप इस सुहाने मौसम के साथ अपने प्यार का इज़हार कर अपने पलों को और भी हसीन बना सकते हैं।

कहते हैं प्यार अँधा होता है, फिर भी लोग इसके चक्कर में पड़ ही जाते हैं। अब तो कई सारे ऐसे वेबसाइट्स भी आ गये हैं जो आपको बताते हैं कि कैसे आप अपने प्यार का इज़हार कर सकते हैं। गुलाब के फूल देना या प्रेम पत्र देना अब पुराने ज़माने के तरीके रह गये हैं। यहाँ तक कि मेल या वॉट्सऐप पर मेसेज करना या फिर घुटनों के बल बैठ कर प्यार का इज़हार कना भी अब पुराने दौर की बातें हो चुकी हैं।

Cafe Coffee Day

कैफे कॉफी डे
Image Courtesy: Steve Evans

क्युं ना आप इस बार अपने प्यार के इज़हार के लिए अपने प्यार के साथ किसी यात्रा पर जाएँ और रास्ते में ही कुछ तोहफे देकर अपने प्यार का इज़हार करें और बताएँ कि वो आपके लिए क्या मायने रखते हैं। इस बारे में सोच कर ही कितना अच्छा लग रहा होगा ना आपको? तो चलिए ऐसी ही एक छोटी सी यात्रा पर चलते हैं, उन जगहों पर जहाँ आप अपने प्यार का खुल कर इज़हार कर सकते हैं।

कॉफी शॉप्स

'A Lot Can Happen Over a Cup of Coffee', यह कैफे कॉफी डे की प्रसिद्ध पांचलाइन है और मेरे हिसाब से बिकुल सटीक भी। बाहर तेज़ बारिश और अपने प्यार को एक लॉंग ड्राइव पर शहर से दूर कैफे कॉफी डे के आउटलेट पर ले जाना कितना रोमैंटिक होगा ना? फिर वहाँ पहुँचकर गरमा गर्म कॉफी के साथ आँखों में आखें डाल आप अपने अंदर की सारी प्यार भरी भावनाओं को उन के सामने रख दीजिए और फिर देखिए जादू!

Coudy Morning

बादलों से घिरा पहाड़
Image Courtesy: RajatVash

पहाड़ों पर बादलों के बीच

किसी धुन्ध भरे क्षेत्र में ड्राइव कर अपने प्यार के साथ जाना, वहाँ की ठंडी ठंडी हवा को अपने चेहरे पर महसूस कर बादलों के बीच पहाड़ पर अपने प्यार का इज़हार कर अपनी भावना को व्यक्त करना आपके और आपके पार्ट्नर दोनो के लिए सबसे खास और सुनहरा पल होगा।

तारों से चमकते आसमान के नीचे

छुट्टी के समय, शहर से दूर, सिर्फ़ अपने प्यार के साथ खुले आकाश के नीचे मैदान में लेटकर चमकते तारों को निहारते हुए, अपने प्यार के थोड़े करीब जा कर धीरे से उनके कानों में प्यार के वो तीन लफ्ज़ कह दीजिए फिर देखिए उनके आँखों की चमक और उसमें बसा आपके लिए प्यार।

Sea Beach

समुद्री तट पर सूर्यास्त का नज़ारा
Image Courtesy: Sobarwiki

बीच(समुद्र के तट पर)

समुद्र के ठंडे ठंडे पानी की तेज़ लहरें, खूबसूरत सूर्यास्त का नज़ारा और रेत से बने महलों के बीच अपने आपको सहज कर अपने प्यार का हाथ पकड़ उनसे अपने प्यार का इज़हार करना कि आप उनको कितना चाहते हैं, आपके और आपके प्यार का सबसे खूबसूरत पल होगा।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+