Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »न्यू जर्सी में सेठ ने लगायी बिग बी की मूर्ति, भारत में कहां लगी है अमिताभ-रजनीकांत व नरेंद्र मोदी की मूर्तियां

न्यू जर्सी में सेठ ने लगायी बिग बी की मूर्ति, भारत में कहां लगी है अमिताभ-रजनीकांत व नरेंद्र मोदी की मूर्तियां

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के करोड़ों फैंस हैं जो सिर्फ देश के अंदर ही नहीं बल्कि देश के बाहर भी फैले हुए हैं। बिग बी को लेकर उनके फैंस की दीवानगी भी गाहे-बगाहे सामने आती रहती है। फिल्म 'कुली' के सेट पर चोट लगने के बाद जब अमिताभ बच्चन की हालत नाजुक हो गयी थी और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उस समय उन्हें खून की जरूरत थी।

तब दूर-दूर के इलाकों से भी लोग मुंबई में अमिताभ बच्चन को खून देने पहुंच रहे थे। इसी तरह की दीवानगी में न्यू जर्सी निवासी उनके एक भारतीय फैन ने भी सारी हदें पार कर दी हैं।

amitabh bachchan temple

अमिताभ बच्चन की मूर्ति को गूगल ने बताया टूरिस्ट डेस्टिनेशन

न्यूयॉर्क में मैनहैटन से लगभग 35 किमी की दूरी पर मौजूद न्यू जर्सी के एडिशन सिटी में रहने वाले भारतीय रिंकू और गोपी सेठ ने अमिताभ बच्चन की एक आदमकद मूर्ति को लगाया है। एक बड़े से कांच के बक्से में रखी यह मूर्ति टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में उनके सिग्नेचर पोज से प्रेरित है।

मिली जानकारी के अनुसार इस मूर्ति को राजस्थान में विशेष तौर पर डिजाइन किया गया है और उसके बाद उसे अमेरिका में भेजा गया है। इस पूरी परियोजना में सेठ परिवार का लगभग 75,000 अमेरिकी डॉलर (लगभग 60 लाख भारतीय रुपए) खर्च हुए हैं। इस मूर्ति को गूगल मैप ने भी टूरिस्ट डेस्टिनेशन के तौर पर मार्क किया है जिसे देखने के लिए अब तक लगभग 600 से ज्यादा लोग पहुंच चुके हैं।

भारत में लोग अपने फेवरेट VIP और सेलिब्रिटी की लगाते हैं मूर्तियां -

अपने फेवरेट किसी सेलिब्रिटी, फिल्म स्टार या VIP की मूर्तियां बनवाने और लगवाने का प्रचलन सिर्फ विदेशों में ही नहीं बल्कि भारत में भी काफी ज्यादा है। आइए आपको बताते हैं, भारत में कहां देख सकेंगे ऐसे सेलिब्रिटिज या VIP की मूर्तियां!

amitabh bachchan temple kolkata

अमिताभ बच्चन का मंदिर

कोलकातावाले अमिताभ बच्चन को अपने शहर का दामाद मानते हैं, क्योंकि वह उनके शहर की बेटी जया भादुड़ी (अब जया बच्चन) के पति हैं। कोलकाता में अमिताभ बच्चन ने अपनी कई फिल्मों की शूटिंग भी की है। कोलकाता के श्रीधर रॉय रोड में अमिताभ बच्चन का एक मंदिर है, जहां उन्हें भगवान की तरह पूजा जाता है। यह मंदिर सप्ताह के सातों दिन और दिन के 24 घंटे अमिताभ बच्चन के फैंस के लिए खुला रहता है।

मंदिर में 79 लाइन की अमिताभ चालीसा और 9 पन्ने की आरती गायी जाती है। फिल्म 'अक्स' में अमिताभ बच्चन जिस कुर्सी पर बैठते थे उसे और फिल्म 'अग्निपथ' में उनके द्वारा पहने गये सफेद जूतों की भी पूजा होती है। ये जूते अमिताभ बच्चन ने खुद अपने एक फैंस के अनुरोध पर भेजा था।

rajanikanth temple madurai

थलाइवा का मंदिर

दक्षिण भारतीयों में थलाइवा रजनीकांत का कितना क्रेज है, यह हमको पता है। अमिताभ बच्चन की तरह ही रजनीकांत का भी मंदिर तमिलनाडु के मदुरै में बनाया गया है। इस मंदिर में रजनीकांत की 250 किमी की एक मूर्ति भी स्थापित है। इस मंदिर को रजनीकांत के एक फैन कार्तिक ने बनवाया है। यह परिवार 5 पीढ़ियों से सिर्फ रजनीकांत की फिल्में ही देखता है।

temple narendra modi

पीएम नरेंद्र मोदी की मूर्ति

पुणे के लवासा सिटी में 190-200 मीटर ऊंची प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मूर्ति बनायी गयी है। पुणे का लवासा क्षेत्र पर्यटकों को भी खूब पसंद आता है। इसके अलावा मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मूर्ति स्थापित की गयी है। इस मंदिर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ-साथ विजयराजे सिंधिया की मूर्ति भी पहले से स्थापित है। अब इनके साथ ही पीएम मोदी की मूर्ति भी स्थापित की गयी है। इस मंदिर में लोग सुबह-शाम हर रोज पूजा करने आते हैं।

sachin tendulkar

सचिन तेंदुलकर का मंदिर

सचिन तेंदुलकर को यूंही God Of Cricket नहीं कहा जाता है। बिहार के कैमूर जिले में सचिन तेंदुलकर की 5.5 फीट ऊंची आदमकद मूर्ति को स्थापित कर वहां उनकी पूजा-अर्चना भी की जाती है। इस मंदिर का उद्घाटन भोजपुरी एक्टर, सिंगर और लोकसभा सांसद मनोज तिवारी ने किया था। राजधानी पटना से लगभग 170 किमी की दूरी पर कैमूर जिले के अतरौलिया गांव में यह मंदिर स्थित है।

इसके अलावा सचिन तेंदुलकर जबरा फैन सुधीर कुमार गौतम भी मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर स्थित अपने गांव में सचिन तेंदुलकर का मंदिर बनवाने वाले हैं। इस मंदिर के साथ वह सचिन तेंदुलकर को भगवान राम और खुद को उनके भक्त हनुमान का दर्जा देना चाहते हैं। बताया जाता है कि मंदिर में सचिन तेंदुलकर की संगमरमर से बनी मूर्ति स्थापित की जाएगी।

sonia gandhi temple

सोनिया गांधी की मूर्ति

तेलंगाना में बैंगलोर-हैदराबाद हाईवे पर महबूब नगर में कोठूर मंडल के नंदीगाम में स्थित शांति वनम में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की मूर्ति स्थापित कर उनका मंदिर बनाया गया है। इस मंदिर को सोनिया गांधी के समर्थक पी. शंकर राव ने बनवाया है। मंदिर में सोनिया गांधी की 500 किलो वजन वाली तांबे की मूर्ति है। बताया जाता है कि इस मूर्ति को बनाने वाले मूर्तिकार भी नेशनल अवार्ड विजेता रह चुके हैं। सोनिया गांधी की 9 फीट ऊंची मूर्ति के एक हाथ में कमल का फूल और सोने से भरी थाली है।

More News

    Read more about: kolkata madurai patna
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+