Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »राजस्थान में रोका, गुजरात में प्री-वेडिंग, जानिए कब और कहां होगी अनंत-राधिका की शादी?

राजस्थान में रोका, गुजरात में प्री-वेडिंग, जानिए कब और कहां होगी अनंत-राधिका की शादी?

रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर उद्योगपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे लाडले अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर खबरों तक की सुर्खियां बने हुए हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अनंत और राधिका बचपन के दोस्त हैं तो वहीं कुछ में कहा जा रहा है कि दोनों की जान-पहचान कुछ साल पुरानी है।

radhika merchant anant ambani

बहरहाल, जान-पहचान कितनी भी नयी या पुरानी हो लेकिन दोनों की आपसी बॉन्डिंग कपल्स गोल देती है। बता दें, राधिका एनकॉर हेल्थकेयर के सीईओ वीरेन और शैला मर्चेंट की छोटी बेटी हैं। इन दिनों गुजरात के जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन चल रहा है। इससे पहले भी इस जोड़ी को लेकर अंबानी परिवार कई सेलिब्रेशंस कर चुका है। लेकिन दोनों की शादी में अभी भी कुछ महीनों का समय है।

चलिए आपको बताते हैं दोनों की शादी कब और कहां होगी!

राजस्थान के नाथद्वारा में रोका

radhika merchant on her mehandi

29 दिसंबर 2022 को राजस्थान के नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर में राधिका और अनंत का रोका हुआ था। रोका से पहले राधिका को मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और बेटी ईशा अंबानी की शादी में भी देखा गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2018 में दोनों की साथ में तस्वीर पहली बार सामने आयी थी। उसी समय से अटकलें लगायी जा रही थी कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

मुंबई में अरंगेत्रम और सगाई

sakshi and ms dhoni at jamnagar

साल 2022 में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में अरंगेत्रम सेरेमनी का आयोजन किया था। यह सेरेमनी खासतौर पर अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट के लिए आयोजित किया गया था। बता दें, अरंगेत्रम समारोह तब आयोजित किया जाता है जब कोई शिष्य/शिष्या शास्त्रीय नृत्य या संगीत से जुड़ा प्रशिक्षण पूरा कर लेता है।

राधिका मर्चेंट ने 8 साल भरतनाट्यम सीखा है और वह एक ट्रेंड क्लासिकल डांसर हैं। इसके अगले साल यानी जनवरी 2023 में अंबानी परिवार ने राधिका मर्चेंट की चुनरी की रस्म और अनंत-राधिका की सगाई आयोजित की। उस समय भी मुंबई में ग्रैंड इवेंट रखा गया था जिसमें सेलेब्स की भीड़ लग गयी थी।

गुजरात में प्री-वेडिंग

anna seva at jamnagar by ambanis

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन गुजरात के जामनगर में आयोजित हो रहा है। 1 से 3 मार्च तक जामनगर में यह सेलिब्रेशन चलेगा, जो इस समय देशभर की सूर्खियों में छाया हुआ है। प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की शुरुआत अन्न-सेवा के साथ हुई थी,जिसमें 51000 स्थानीय निवासियों को भोजन करवाया गया था। इस दिन भोजन परोसने की जिम्मेदारी खुद मुकेश अंबानी, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने संभाली थी। 1 मार्च से शुरू हो रहे प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में शामिल होने के लिए हाई-प्रोफाइल गेस्ट जामनगर पहुंच रहे हैं, जिनकी लिस्ट आगे दी गयी है :

  • बिल गेट्स
  • फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग (पत्नी समेत)
  • पॉप स्टार रिहाना
  • शाहरुख खान (परिवार समेत)
  • सलमान खान
  • रणबीर कपूर-आलिया भट्ट-नीतू कपूर
  • जहान्वी कपूर-बोनी कपूर-अर्जून कपूर
  • मानुषी छिल्लर
  • रानी मुखर्जी
  • रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण
ivanka trump
  • मनीष मल्होत्रा
  • अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना
  • अजय देवगन-काजोल
  • विक्की कौशल-कैटरीना कैफ
  • सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी
  • साक्षी एवं महेंद्र सिंह धोनी
  • आनंद महिंद्रा और उनकी पत्नी
  • अलिज़ेह अग्निहोत्री
  • रौनी स्क्रूवाला
  • ईशान किशन
  • अन्‍नू मलिक (सपरिवार)
  • दिशा पटानी
  • डोनाल्‍ड ट्रम्‍प की बेटी इवांका ट्रम्प
  • ज़हीर खान एवं सागरिका घाटगे
  • वेस्‍टइंडीज़ क्रिकेटर ड्वान ब्रावो
  • सायना नेहवाल एवं पारुपल्ली कश्‍यप
  • डीएलएफ ग्रुप के चेयरमैन केपी सिंह
shahrukh khan with family

चलिए अब सस्पेंस को ज्यादा न बढ़ाते हुए बताते हैं कि आखिर कब और कहां अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी के बंधन में बंधेंगे। दोनों की शादी 12 जुलाई 2024 को होगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनंत अंबानी मुंबई में ही घोड़ी चढ़ेंगे और अपनी दुल्हन राधिका मर्चेंट के साथ सात फेरे लेंगे।

More News

    Read more about: gujarat jamnagar rajasthan mumbai
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+