Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अब पानी के ऊपर तैरेगी एशिया की पहली Water Metro, जानिए कितना होगा किराया

अब पानी के ऊपर तैरेगी एशिया की पहली Water Metro, जानिए कितना होगा किराया

कोलकाता में अंडर वॉटर मेट्रो के बाद अब केरल के कोच्चि में पानी के ऊपर वॉटर मेट्रो की शुरुआत होने वाली है। 25 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्धाटन तिरुवनंतपुरम में करने वाले हैं। यह देश ही नहीं एशिया का पहला वॉटर मेट्रो होगा। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने इसे राज्य का ड्रीम प्रोजेक्ट करार दिया है।

water metro

आइए आपको इस अनोखे वॉटर मेट्रो के बारे में विस्तार से बताते हैं :

आस-पास के 10 द्वीपों को कोच्चि से जोड़ेगी

kochi water metro

वॉटर मेट्रो परियोजना केरल सरकार और केएफडब्ल्यू के सहयोग से बनाया गया है। केएफडब्ल्यू एक फंडिंग एजेंसी है। इस प्रोजेक्ट को तैयार करने में लगभग 1,136.83 करोड़ रुपयों की लागत आयी है। यह प्रोजेक्ट पोर्ट सिटी कोच्चि को आस-पास के 10 द्वीपों से जोड़ा जाएगा। वॉटर मेट्रो के लिए बैट्री से चलने वाले हाईब्रिड बोट्स का इस्तेमाल किया जाएगा। वॉटर मेट्रो में बुजुर्गों और दिव्यांगों की सुविधा का खास ख्याल रखा गया है। पूरी तरह से वातानुकूलित ये मेट्रो इको-फ्रेंडली होंगे।

इन रुट्स पर चलेगी वॉटर मेट्रो

water metro

वॉटर मेट्रो की सेवा सुबह 7 बजे से लेकर रात को 8 बजे तक मिलेगी। दिन के व्यस्त समय में वॉटर मेट्रो 15-15 मिनट के अंतराल पर मिलेगी। वॉटर मेट्रो प्रोजेक्ट में 78 इलेक्ट्रिक बोट का इस्तेमाल किया जाएगा। फिलहाल यह मेट्रो सेवा हाई कोर्ट से वाइपीन टर्मिनल और विट्टिला से कक्नाड टर्मिनल के बीच मिलेगी। इस प्रोजेक्ट में कुल 38 टर्मिनल होंगे। वाइपीन से हाई कोर्ट के बीच की दूरी 20 मिनट और विट्टिला से कक्कनाड के बीच की दूरी को तय करने में 25 मिनट का समय लगेगा।

वॉटर मेट्रो का किराया

water metro

कोच्चि मेट्रो के कार्ड से ही यात्री वॉटर मेट्रो में भी यात्रा कर सकेंगे। यात्रियों को इसके लिए अपने कोच्चि 1 कार्ड का इस्तेमाल करना होगा। सिर्फ कार्ड ही नहीं वॉटर मेट्रो से यात्रा करने के लिए पास भी उपलब्ध होंगे जो साप्ताहिक, मासिक और तीन महीने के लिए जारी किया जाएगा। इसके अलावा यात्री चाहे तो डिजीटल टिकट भी बुक सकते हैं।

वॉटर मेट्रो का साप्ताहिक पास 180 रुपये में उपलब्ध हो, जिससे 12 बार यात्रा की जा सकती है। मासिक पास के लिए आपको 600 रुपये देने होंगे जिसमें आप 50 बार यात्रा कर सकते हैं। वहीं तीन महीने यानी 90 दिनों के पास के लिए आपको 1500 रुपये चुकाने होंगे जिससे आप 150 बार यात्रा कर सकते हैं।

FAQs
कोच्चि वॉटर मेट्रो का टिकट कैसे बुक करें?

कोच्चि के वॉटर मेट्रो में आप कोच्चि मेट्रो के कार्ड कोच्चि 1 से ही सफर कर सकते हैं। इसके अलावा कोच्चि वॉटर मेट्रो का ऑनलाइन टिकट बुकिंग, साप्ताहिक, मासिक और तीन महीने के लिए पास की सुविधा भी उपलब्ध है।

वॉटर मेट्रो की सुविधा कितने बजे से कब तक मिलेगी?

कोच्चि में वॉटर मेट्रो की सेवा सुबह 7 बजे से शुरू होगी जो रात को 8 बजे तक मिलेगी। दिन के व्यस्त समय में यह मेट्रो 15-15 मिनट के अंतराल पर मिलेगी।

देश के किस शहर में सबसे पहले जल मेट्रो शुरू हुई?

जल मेट्रो यानी वॉटर मेट्रो की शुरुआत देशभर में सबसे पहले केरल के कोच्चि शहर में हो रही है। यह वॉटर मेट्रो सिर्फ देश ही नहीं बल्कि एशिया की पहली जल मेट्रो है।

कोच्चि में वॉटर मेट्रो की शुरुआत कब होगी?

कोच्चि में वॉटर मेट्रो की शुरुआत 25 अप्रैल को होने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल राज्य सरकार के इस ड्रीम प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे। कोच्चि का वॉटर मेट्रो आस-पास के करीब 10 द्वीपों को पोर्ट सिटी कोच्चि से जोड़ेगा।

NativePlanet Travel

More News

    Read more about: kochi kerala
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+