Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »राम मंदिर में इन वस्तुओं के साथ किया प्रवेश तो नहीं कर सकेंगे रामलला के दर्शन

राम मंदिर में इन वस्तुओं के साथ किया प्रवेश तो नहीं कर सकेंगे रामलला के दर्शन

आज दुनिया भर की नजरें अयोध्या पर टिकी हुई है। राम मंदिर के उद्घाटन में सिर्फ 11 दिनों का समय रह गया है। उद्घाटन समारोह की सारी तैयारियां अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है। दुनिया भर से लगभग 8000-11000 नामी-गिरामी अतिथियों को राम मंदिर के उद्घाटन और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए के लिए आमंत्रित किया गया है।

model of ram temple ayodhya

22 जनवरी को उद्घाटन होने के बाद 23 जनवरी से राम मंदिर के द्वार आम भक्तजनों के लिए खोल दिये जाएंगे। राम मंदिर से जुड़ी कई तरह की जानकारियां अब तक सामने आ चुकी है लेकिन लोगों के मन में अभी भी कई तरह के सवाल तैर रहे हैं। जैसे राम मंदिर में प्रवेश कहां से करेंगे, किन वस्तुओं को साथ लेकर राम मंदिर में प्रवेश कर सकेंगे, अपने बैग और जूते-चप्पलों को कहां रखेंगे इत्यादि। हम इस आर्टिकल में आपको उन वस्तुओं के बारे बताने वाले हैं, जिन वस्तुओं को लेकर अगर भक्तों ने राम मंदिर में प्रवेश करने का प्रयास किया तो उन्हें रामलला के दर्शन नहीं मिलेंगे और खाली हाथ वापस लौट आना पड़ेगा।

इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर न जाएं

राम मंदिर परिसर में किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर जाने पर पूर्ण पाबंदी है। रामलला के दर्शन करने जाते समय अगर आप मोबाइल, कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, लैपटॉप, ईयर फोन, रिमोट वाली चाबी जैसी वस्तुओं को लेकर मंदिर में प्रवेश करने की कोशिश करते हैं तो आप मुश्किल में फंस सकते हैं। मंदिर परिसर में किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक वस्तु को लेकर जाना सख्त मना है।

लेकर न जाएं खाने-पीने का कोई सामान

राम मंदिर में किसी भी प्रकार का खाने का सामान ले जाना सख्त मना है। अगर आप अपने साथ कोई भी खाने का सामान लेकर मंदिर के अंदर एंट्री करने की कोशिश करते हैं, तो एंट्री से पहले ही आपको रोक दिया जाएगा। खाने का सारा सामान मंदिर के बाहर रखकर उसके बाद ही आप मंदिर के अंदर प्रवेश कर सकेंगे। इसके साथ ही पर्स, बेल्ट, वॉलेट, बड़े संतजनों का छत्र, झोली आदि वस्तुओं के साथ भी राम मंदिर प्रवेश वर्जित है।

rangoli of ram mandir

मत लेकर जाएं पूजन सामग्री

किसी भी मंदिर में दर्शन करने जाते समय लोग पूजा की थाली और पूजन सामग्री लेकर जरूर जाते हैं। लेकिन राम मंदिर में सिंदूर, फूल-पत्ती, पानी, अगरबत्ती, दीया या कोई भी अन्य पूजन सामग्री लेकर जाना सख्त मना है। अगर आप इन वस्तुओं को लेकर मंदिर में प्रवेश करने की कोशिश करेंगे तो आपको मुख्य द्वार पर ही रोक दिया जाएगा और आप रामलला के दर्शन से वंचित रह जाएंगे। राम मंदिर में रामलला के दर्शन करने जाते समय निजी पूजा के लिए ठाकुर जी, सिंहासन, गुरु पादुकाएं आदि मंदिर में लेकर जाना वर्जित है।

क्या है ड्रेस कोड

हालांकि आधिकारिक रूप से राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से कोई भी ड्रेस कोड लागू नहीं किया गया है लेकिन प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में और रामलला के दर्शन करने जाते समय पारंपरिक भारतीय परिधानों को तवज्जो देने के लिए कहा गया है। पुरुषों से धोती, गमछा, कुर्ता-पजामा आदि पहनने की सलाह दी गयी है। वहीं महिलाएं सलवार सूट या फिर साड़ी पहनकर राम मंदिर में जा सकती हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+