Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बेंगलुरु में Air Taxi के लिए वर्टिपोर्ट्स बनाने की कौन सी जगहें हो सकती हैं सबसे सही!

बेंगलुरु में Air Taxi के लिए वर्टिपोर्ट्स बनाने की कौन सी जगहें हो सकती हैं सबसे सही!

हाल ही में सरला एविएशन के साथ मिलकर बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (KIA) तक एयर टैक्सी (Air Taxi) सुविधा को शुरू करने का फैसला बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (BIAL) ने लिया है। इससे संबंध कई तरह की जानकारियां हमने आपको पहले ही दे दी हैं। इसी क्रम में आज हम आपको उन सभी संभावित जगहों के बारे में बताने वाले हैं, जहां एयर टैक्सी के संचालन के लिए वर्टिपोर्ट (Vertiport) बनाए जा सकते हैं।

bangalore air taxi

या जो जगहें वर्टिपोर्ट बनाने के लिए बिल्कुल सही होंगी। लेकिन वर्टिपोर्ट कहते किसे हैं? अगर आपको अभी तक यह नहीं पता है तो नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक कर हमारा यह आर्टिकल जरूर पढ़ें -

वर्टिपोर्ट बनाने के लिए जगह का चुनाव करते समय जिन सामान्य बातों का रखना होगा ध्यान :

VTOL का आकार : बड़े आकार वाले VTOL (वर्टिकल टेकऑफ एंड लैंडिंग एयरक्राफ्ट) के लिए बड़े लैंडिंग व टेकऑफ पैड की जरूरत होगी। जैसे, कुछ VTOL जिन्हें 2 या 4 यात्रियों के लिए डिजाइन किया गया है उनकी तुलना में जिन VTOL में ज्यादा यात्री बैठ सकते हैं उन्हें बड़े लॉन्चिंग पैड की जरूरत होती है।

पैड की संख्या : वर्टिपोर्ट का आकार इस बात पर भी निर्भर करता है कि एयर टैक्सी की सेवाएं कितनी व्यापक होंगी। क्योंकि इसपर ही लैंडिंग पैड की संख्या निर्भर करेगी और वर्टिपोर्ट भी उसी आकार का बनाया जाएगा। छोटे आकार के वर्टिपोर्ट में अधिकतम 1 या दो लैंडिंग पैड्स हो सकते हैं जबकि जहां एयर टैक्सी की सेवाएं अधिक व्यापक होंगी वहां लैंडिंग पैड की संख्या इससे ज्यादा हो सकती हैं।

यात्री सुविधाएं : किसी भी छोटे एयरपोर्ट टर्मिनल की तरह अगर वर्टिपोर्ट में यात्रियों के लिए लाउंज, बोर्डिंग गेट, सुरक्षा और वेटिंग एरिया की सुविधा देनी होगी तो वर्टिपोर्ट का आकार भी बड़ा होगा।

रखरखाव व चार्जिंग की सुविधा : एयर टैक्सी के रखरखाव के लिए हैंगर, चार्ज या रिफ्यूलिंग के लिए अलग स्टेशन और जिन एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा हो, उन्हें रखने के लिए स्टोरेज भी जरूरत होगी।

क्लियरेंस व सुरक्षा : लैंडिंग पैड के आसपास सुरक्षा, इमरजेंसी की स्थिति में पहुंचने या अन्य कारणों से एक अतिरिक्त स्थान की जरूरत भी जरूर होगी।

air taxi bangalore vertiport

वर्टिपोर्ट के लिए कम से कम कितनी जगह की होगी जरुरत?

टेकऑफ एंड लैंडिंग पैड :

छोटे VTOL एयरक्राफ्ट (2-4 यात्री) : इस आकार के VTOL या एयर टैक्सी को लैंड करने के लिए करीब 25 - 30 मीटर परिधि का होना चाहिए।

बड़े VTOL एयरक्राफ्ट : बड़े आकार के VTOL एयरक्राफ्ट जिसमें ज्यादा यात्री सवार हो सकते हैं, उनको लैंड करने के लिए कम से कम 40-50 मीटर की परिधि वाले लैंडिंग पैड की जरूरत होगी।

सुरक्षा बफ़र ज़ोन :

लैंडिंग पैड के आसपास सुरक्षा से संबंधित क्लियरेंस आदि के लिए जगह की जरूरत होती है। इसके लिए 10-20 मीटर की अतिरिक्त जगह को जोड़ा जा सकता है जो VTOL के टेकऑफ और लैंड करते समय किसी भी बाधा को सामने आने से रोकता है।

यात्री टर्मिनल और सुविधाएं :

छोटे टर्मिनल में वेटिंग एरिया, टिकट काउंटर और सुरक्षा चेकप्वाएंट्स भी शामिल होते हैं जिसके लिए करीब 200-500 वर्गमीटर स्थान की जरूरत होती है। बड़े आकार की सेवाओं के लिए इससे ज्यादा जगह की जरूरत होती है।

रखरखाव और चार्जिंग/रिफ्यूलिंग स्टेशन :

इलेक्ट्रॉनिक VTOL के लिए चार्जिंग स्टेशन आमतौर पर बहुत ज्यादा जगह नहीं लेते हैं लेकिन रखरखाव के लिए हैंगर के लिए कुछ सौ वर्गमीटर जगह की जरूरत होगी, जो एयरक्राफ्ट की संख्याओं पर निर्भर करती है।

कुल क्षेत्र का अंदाज :

छोटे वर्टिपोर्ट (1 या 2 पैड वाले) : छोटे आकार के वर्टिपोर्ट, जिसमें कम से कम सुविधाएं होंगी को बनाने के लिए करीब 2000-4000 वर्गमीटर (आधा एकड़) भूमि की जरूरत होगी।

मध्यम वर्टिपोर्ट (2 से ज्यादा पैड वाले) : मध्यम आकार का वर्टिपोर्ट को बनाने के लिए कम से कम 8000-12000 वर्गमीटर (2-3 एकड़) भूमि की जरूरत होगी, जिसके साथ ही यात्री सुविधाएं, सुरक्षा ज़ोन और रखरखाव के लिए भी अलग से जगह की जरूरत होगी।

बड़े वर्टिपोर्ट (ज्यादा एयर टैक्सी का संचालन) : बड़े आकार के एयरपोर्ट या अर्बन सेंटर, जहां कई एयरक्राफ्ट को एक बार में ही खड़ा किया जा सकें और जिसमें एक वर्टिपोर्ट भी हो, को बनाने के लिए करीब 20000 वर्गमीटर (5 एकड़ से ज्यादा) भूमि की जरूरत होती है। हालांकि यह भी पैड की संख्या, यात्रियों की संख्या और अन्य सुविधाओं के लिए आवश्यक जगह पर निर्भर करता है।

More News

    Read more about: air taxi bangalore travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+