Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बैंगलोर के हेब्बल इलाके में ट्रैफिक से मिलेगी राहत, 18 किमी लंबी टनल रोड बनाने की योजना

बैंगलोर के हेब्बल इलाके में ट्रैफिक से मिलेगी राहत, 18 किमी लंबी टनल रोड बनाने की योजना

बैंगलोर...जिसे भारत के सबसे धीमी रफ्तार के शहरों में चुना जाता है। इस शहर में ट्रैफिक जाम और उससे जुड़े किस्से अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। कभी ट्रैफिक में फंसे रहकर ही बाइक पर बैठे-बैठे लैपटॉप पर ऑनलाइन मीटिंग करते किसी युवा की वीडियो तो कभी ट्रैफिक में फंसे किसी गाड़ी में ऑफिस के पेंडिंग काम निपटाती किसी महिला की वीडियो सोशल मीडिया पर नजर आती रहती है।

लेकिन अब बैंगलोर को ट्रैफिक की परेशानी से निजात दिलाने के लिए 18 किमी लंबी टनल रोड बनाने की योजना बनायी गयी है। मिली जानकारी के अनुसार इस टनल रोड का निर्माण बृहत बैंगलोर महानगर पालिका (BBMP) की तरफ से किया जाने वाला है, जिसका DPR तैयार किया जा रहा है।

bangalore tunnel road hebbal to central silk road

डेक्कन हेराल्ड की एक रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार ट्रैफिक की वजह से धीमी होती बैंगलोर की रफ्तार में तेजी लाने के पहले चरण के तहत हेब्बल से सेंट्रल सिल्क बोर्ड तक 18 किमी लंबी टनल रोड तैयार करने की योजना बनायी गयी है। इस टनल रोड में गाड़ियों के प्रवेश और बाहर निकलने के लिए कुल 5 एंट्री और एग्जिट प्वाएंट होंगे। बताया जाता है कि यह टनल रोड सारजापुर रोड और हेब्बल के बीच नम्मा के प्रस्तावित मेट्रो लाइन के समानांतर ही होगी।

टनल रोड में कहां-कहां एंट्री और एग्जिट प्वाएंट होंगे

  • सेंट्रल सिल्क बोर्ड पर मौजूद कर्नाटक स्टेट रिजर्व पुलिस (KSRP) क्वार्टर
  • लालबाग
  • बैंगलोर गॉल्फ क्लब
  • पैलेस ग्राउंड्स
  • हेब्बल फ्लाईओवर के पास एस्टीम मॉल से सटा खाली सरकारी जमीन

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि गत शुक्रवार (31 मई) को BBMP ने टनल रोड बनाने के लिए इस तरह की परियोजनाओं पर काम करने के अनुभवी सलाहकारों को 14 जून तक टेंडर भरने के लिए आमंत्रित किया है। इस बारे में BBMP के मुख्य इंजीनियर बीएस प्रह्लाद का कहना है कि इस खंड का चुनाव एक अध्ययन के बाद ही किया गया है।

उन्होंने कहा कि हमने सरकारी भूमि पर एंट्री और एग्जिट प्वाएंट बनाने का प्रस्ताव दिया है। इससे भूमि अधिग्रहण का खर्च शून्य हो जाएगा। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक इस बात का फैसला नहीं लिया गया है कि इस परियोजना के आवंटन राज्य सरकार देगी या PPP (Public Private Partnership) मॉडल के आधार पर होगा।

कितना हो सकता है खर्च

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक BBMP ने 18 किमी लंबी इस टनल रोड के निर्माण पर आनुमानिक खर्च ₹8,000 करोड़ होने की संभावना जतायी है यानी एक किमी पर लगभग ₹444 करोड़ रुपए। बताया जाता है कि यह रोड डबल डेक होगी। यानी एक लेन के नीचे से होकर दूसरी लेन गुजरेगी। इसका आकार नाव की तरह होगा।

इस बाबत अधिकारियों का कहना है कि यह रोड 5 अथवा 6 लेन चौड़ी बनायी जाएगी जिसका निर्धारण फाइनल DPR होगा। बताया जाता है कि पूरे टनल रोड का निर्माण एक बार में ही नहीं बल्कि अलग-अलग चरणों में किया जाएगा। इसमे हेब्बल से पैलेस ग्राउंड तक के रोड को प्राथमिकता के आधार पर तैयार किया जाएगा।

More News

    Read more about: bangalore karnataka
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+