Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »क्रिसमस के दिन बैंगलोर के इन चर्च की Special प्रार्थना में जरूर हो शामिल

क्रिसमस के दिन बैंगलोर के इन चर्च की Special प्रार्थना में जरूर हो शामिल

सर्दियों का सबसे बड़ा फेस्टिवल क्रिसमस और उसके बाद नये साल का जश्न मनाने के लिए IT सिटी बैंगलोर भी पूरी तैयारियां कर लेता है। लाइट्स, रंगीन सजावट, केक्स और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शो। इसके साथ ही आधी रात को चर्च में होने वाला मास कैरोल, जिनके बिना क्रिसमस का जश्न भी अधुरा ही माना जाता है। क्रिसमस से कुछ दिन पहले से ही एक ओर जहां चर्च को सजाने का काम शुरू हो जाता है तो क्रिसमस को लेकर मार्केट में चहल-पहल भी बढ़ जाती है।

christmas day bangalore

हम आपको बैंगलोर के उन चर्च के बारे में बता रहे हैं जहां क्रिसमस पर होने वाली मास कैरोल (विशेष प्रार्थना) में आपको जरूर शामिल होना चाहिए।

बैंगलोर के प्रमुख चर्च :-

1. सेंट मैरीज बेसिलिका

st marys basilica bangalore

शिवाजीनगर में स्थित इस चर्च में होने वाली मास कैरोल में शामिल हुए बिना क्रिसमस का सेलिब्रेशन ही अधुरा होता है। करीब 140 साल पुराने यह रोमन कैथलिक चर्च ही इस राज्य का पहला चर्च था, जिसे माइनर बेसिलिका का दर्जा मिला था। बैंगलोर के लगभग सभी हिस्सों से शिवाजीनगर आने के लिए बस सेवा मिल जाती है। यहां का सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन कब्बन पार्क मेट्रो स्टेशन है।

2. सेंट पैट्रिक्स चर्च

st patricks church

वर्ष 1841 में निर्मित सेंट पैट्रिक्स चर्च बैंगलोर में क्रिससम पर घूमने के लिए एक प्रमुख जगह है। त्योहार के दिनों में इस चर्च को स्टार्स, सांता क्लाज, क्रिसमस ट्रि और रंगीन रोशनी से सजाया जाता है जो रात के अंधेरे में बहुत सुन्दर दिखता है। एमजी रोड और कमर्शियल स्ट्रीट के पास होने की वजह से हर साल इस चर्च में काफी ज्यादा लोगों की भीड़ उमड़ती है। यहां तक आने के लिए आपको बस भी मिल जाएगी और अगर मेट्रो से आना चाहे तो एम जी रोड सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन है।

3. सेंट मार्क्स कैथेड्रल

st marks cathedral

इस चर्च की स्थापना वर्ष 1808 में की गयी थी। एम जी रोड के पास मौजूद इस चर्च में क्रिसमस के समय काफी लोग प्रभु यीशु मसीह की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए आते हैं। रात के समय रंगीन रोशनी से जगमगाता यह सफेद रंग का चर्च किसी कैनवास पर रंगीन पेंटिंग की तरह ही शानदार दिखाई देता है। क्रिसमस के दिन इस चर्च में स्पेशल मास का आयोजन भी किया जाता है।

4. ऑल सेंट्स चर्च

all st church bangalore

अगर आप क्रिसमस के दिन घूमने का प्लान बनाकर घर से निकले हैं तो बैंगलोर में स्थित ऑल सेंट्स चर्च जाना तो बनता है। इस चर्च की उम्र करीब 150 साल बतायी जाती है। चर्च के अंदर का परिसर इतना शानदार है कि इसे देखकर ऐसा लगता ही नहीं है कि यह बैंगलोर जैसे किसी व्यस्त शहर के बीच में बना हुआ है। इस चर्च को स्थानीय लोग 'गार्डन चर्च ऑफ गार्डन सिटी' भी कहते हैं। बैंगलोर के होसर रोड पर यह स्थित है।

5. सेंट जॉन्स चर्च

st johns church bangalore

बैंगलोर का सेंट जॉन्स चर्च अपनी सबसे अलग बनावट की वजह से ही काफी अधिक लोकप्रिय है। लगभग 167 साल पुराना यह चर्च ईसाई धर्म के प्रचारक सेंट जॉन को समर्पित है। क्रिसमस की रात को इस चर्च को बहुत सुन्दर तरीके से सजाया जाता है। चर्च के ठीक सामने मौजूद छोटे से गार्डन को विभिन्न प्रकार की लाईट्स से सजाया जाता है। क्रिसमस पर आधी रात को होने वाले स्पेशल मास में हिस्सा लेने के लिए काफी संख्या में लोग इस चर्च में पहुंचते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+