Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बैंगलोर में बच्चों के लिए ऐप राइड सेवा और महिलाओं के लिए Moto Women बाइक टैक्सी लॉन्च, Details

बैंगलोर में बच्चों के लिए ऐप राइड सेवा और महिलाओं के लिए Moto Women बाइक टैक्सी लॉन्च, Details

घर से बाहर निकलते समय हर कोई सुरक्षित रहना और महसूस करना चाहता है। खासतौर पर जब बात बच्चों और महिलाओं की हो, तब सुरक्षा काफी ज्यादा मायने रखती है। बैंगलोर जैसे शहरों में भी कई बार कुछ ऐसे हादसे हो जाते हैं, जो लोगों को सोचने के लिए मजबूर कर देते हैं। लेकिन अब बैंगलोर वासियों को ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है।

बैंगलोर में दो अलग-अलग कंपनियों ने महिलाओं व बच्चों के लिए खास राइड सेवाओं को लॉन्च किया है, जो उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित करने का वादा करती है। सबसे पहले बताते हैं, बच्चों के लिए लॉन्च की गयी ऐप राइड सेवा के बारे में -

bangalore app ride for kids

बच्चों के लिए लॉन्च हुई MetroRide Kids

बैंगलोर की एक स्टार्टअप कंपनी ने खास बच्चों के लिए ऐप आधारित यातायात सेवा उपलब्ध करवाने के लिए लॉन्च किया MetroRide Kids। यह भारत में पहली सिर्फ बच्चों के लिए लॉन्च की गयी ऐप राइड सेवा है। इस राइड सेवा को 5 से 16 साल के बच्चों के लिए डिजाइन किया गया है। कामकाज का बोझ ज्यादा होने और बैंगलोर जैसे शहरों में एकल परिवार की संख्या बढ़ने की वजह से उम्मीद की जा रही है कि यह ऐप सेवा काफी मददगार साबित होने वाली है। इस ऐप सेवा के माध्यम से माता-पिता बच्चों को स्कूल छोड़ने, स्कूल के बाद कोचिंग सेंटर तक आने-जाने और दूसरी एक्टिविटी के लिए राइड बुक कर सकते हैं।

Times of India की एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी का दावा है कि इस राइड सेवा के लिए जिन वाहनों का इस्तेमाल किया जाएगा, वो GPS (रियल टाइम लोकेशन ट्रैकिंग), CCTV कैमरा आदि से लैस होंगे, ताकि बच्चों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सकें। इस राइड सेवा के लिए कंपनी इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल करेगी, ताकि प्रदूषण जैसी समस्याएं भी न बढ़े। अगर बच्चे किसी भी कारणवश खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं, तो कैब में मौजूद SOS बटन दबा सकेंगे, जिससे कंपनी की क्वीक रेस्पॉन्स टीम तुरंत हरकत में आ जाएगी और मामले की जांच शुरू कर देगी।

bangalore app ride for children

बताया जाता है कि इससे पहले MetroRide Kids को हैदराबाद में भी लॉन्च किया जा चुका है। कंपनी अब अपना विस्तार बैंगलोर में करना चाहती है। इस कैब सेवा को बुक करने के लिए बच्चों को RFID कार्ड दिया जाएगा, जिससे बच्चे को गलत कैब में सवार होने से रोका तो जा ही सकेगा बल्कि उनका रियल टाइम अपडेट भी माता-पिता को मिलता रहेगा। MetroRide Kids की राइड को शेयर्ड या फिर निजी, कोई भी चुना जा सकता है। इसका मासिक या फिर साप्ताहिक प्लान सब्सक्राइब किया जा सकेगा।

महिलाओं के लिए उबर ने लॉन्च किया Moto Women

ऐप राइड कंपनी Uber ने बैंगलोर में खास महिलाओं के लिए लॉन्च किया है Moto Women। यह खास महिलाओं के लिए लॉन्च की गयी बाइक टैक्सी की सेवा है। इसमें बाइक टैक्सी चलाने वाली राइडर भी महिलाएं ही होंगी। The Hindu की रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार करीब 300 बाइक राइडर महिलाएं Uber के Moto Women पहल का हिस्सा बनी हैं।

इस नयी पहल के बारे में मीडिया से बात करते हुए Uber इंडिया के उच्चाधिकारी अभिषेक पड्ये का कहना है कि Uber Moto Women के जरिए न सिर्फ महिलाओं को यातायात का सुरक्षित साधन मुहैया करवाया जाता है, बल्कि यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है।

women moto bike uber bagalore

मिली जानकारी के अनुसार Uber Moto Women में महिलाओं की सुरक्षा का खास ध्यान रखा जा रहा है। किसी भी अन्य ऐप राइड की तरह ही Uber Moto Women की राइड को भी महिला यात्री अपने किसी भी 5 परिचित व्यक्तियों को शेयर कर सकती हैं, जो उनकी रियल टाइम ट्रैकिंग कर सकेंगे। महिलाओं की सुरक्षा और निजता का ध्यान रखते हुए इसमें मोबाइल नंबर और ड्रॉप-ऑफ एड्रेस को छिपा कर रखा जाएगा।

इसके साथ ही राइड की लगातार जांच भी होती रहेगी, जिसमें लंबे समय तक रुकना, बीच रास्ते में ड्रॉप, रूट परिवर्तन आदि का विश्लेषण किया जाएगा। Uber की ओर से 24X7 हेल्पलाइन होगी, जो महिला यात्रियों और ड्राइवरों की सुरक्षा को सुनिश्चित करेगा।

हालांकि फिलहाल यह सुविधा बैंगलोर के चुनिंदा लोकेशन पर ही उपलब्ध करवायी जा रही है, लेकिन जल्द ही इस सेवा का विस्तार बैंगलोर के अन्य इलाकों में भी किया जाएगा। ताकि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं इस सुविधा का लाभ उठा सकें और महिलाओं की सशक्तिकरण को भी उसी तर्ज पर बढ़ावा दिया जा सकें।

More News

    Read more about: bangalore travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+