Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »जमीन से 160 फीट ऊपर, बैंगलोर में मिलता है बादलों के बीच तैरते हुए खाना खाने का लाजवाब Experience

जमीन से 160 फीट ऊपर, बैंगलोर में मिलता है बादलों के बीच तैरते हुए खाना खाने का लाजवाब Experience

आसमान में, धरती से 160 फीट ऊपर, हवा में तैरते हुए, बादलों के बीच बैठकर लज़ीज व्यंजनों का स्वाद चखना चाहते हैं? नहीं, हम आपको पहाड़ों पर जाने के लिए नहीं कहने वाले हैं। अगर आप भी इस तरह से खाना खाने का लाजवाब एक्सपीरियंस करना चाहते हैं तो बस बैंगलोर के 'Flydinig' रेस्तरां पहुंच जाइए।

fly dining restuarant

नाम से ही आपको इतना तो पता लग ही गया होगा कि यहां हवा में तैरते हुए खाना खाने का शानदार और रोमांचक अनुभव आपको होने वाला है। तो हवा में झुलते हुए खाना खाने के इस रोमांचक अनुभव को ज्यादा इंतजार ना करवाते हुए इसी Weekend पर पहुंच जाइए 'Flydinig' रेस्तरां।

मिलेगा हवा से बातें करने का मौका

एक विशालाकार डाइनिंग टेबल, जो किसी हिंदी सीरियल के अमीर खानदान के डाईनिंग टेबल से भी बड़ा होता है, के चारों तरफ 22 कुर्सियां रखी होती हैं या यूं कहें बंधी होती है। टेबल पर हर तरह का खाना परोसने के बाद क्रेन की मदद से जमीन से 50 मीटर ऊपर हवा में कुर्सियां समेत पूरे डाईनिंग टेबल को ही उठा दिया जाता है। जी हां, कुछ ऐसा ही रोमांचक अनुभव देता है बैंगलोर का 'Flydinig' रेस्तरां। यह रेस्तरां हेब्बल में शहर के नागवाड़ा लेक के पास मौजूद है। ऊपर से ना सिर्फ आपको हवाओं से बातें करने का मौका मिलेगा बल्कि नागवाड़ा लेक का शानदार दृश्य भी दिखाई देगा। इसके साथ ही आपको बैंगलोर की हरियाली को भी अनुभव करने का मौका मिलेगा।

हवा में झुलते हुए मिलेगा भरपूर एंटरटेंमेंट

fly dining

अगर आपको अपने घर में झुला लगाने का मन है, लेकिन जगह की कमी के कारण आप ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो यकीन मानिए, यह 'Flydinig' रेस्तरां आपकी यह इच्छा भी पूरी कर देगा। 16 रस्सियों की मदद से हवा में जब झुलते हुए 22 मेहमानों को शेफ और वेटर खाना परोसेंगे तब खाने पर नहीं बल्कि आसपास के नजारों से निगाहें हटाना मुश्किल होगा। अरे हां, हम तो आपको बताना ही भूल गये, सिर्फ 22 मेहमान ही नहीं, क्रेन से हवा में जब कुर्सियां समेत डाईनिंग टेबल को जमीन से ऊपर उठाया जाता है, तब रेस्तरां के 3 और कर्मचारी (शेफ, वेटर और एक एंटरटेनर) भी आपके साथ ऊपर जाते हैं। इसके बाद टेबल को हवा में धीरे-धीरे घुमाया जाता है ताकि मेहमानों को 360° अनुभव मिल सकें।

खाने का खर्च

'Flydinig' रेस्तरां में आपको खाना खाने के कई विकल्प मिलते हैं।

  1. ब्रेकफास्ट ₹3333
  2. लंच ₹4444
  3. हाय टी ₹3333
  4. सन डाउनर ₹4999
  5. डिनर ₹4444

इसके साथ GST जोड़ा जाएगा।

सुरक्षा को लेकर फिक्र Not

bangalore

'Flydinig' रेस्तरां को जर्मनी तकनीक का इस्तेमाल कर तैयार किया गया है। 16 स्टील के केबल पूरी टेबल और चेयर को 50 मीटर ऊपर उठाते हैं। इनका वजन करीब 4 टन तक का होता है जबकि इसे उठाना वाला क्रेन 100 टन वजन तक उठाने में सक्षम होता है। कुर्सियों पर बैठाने के बाद 3 बेल्ट की मदद से लोगों को कुर्सियों से बांध दिया जाता है। इससे गिरने का कोई खतरा महसूस ही नहीं होता है।

खाना खाते समय ग्राहकों को अपने साथ बैग लेकर जाने की अनुमति नहीं होती है लेकिन वे मोबाइल ले जा सकते हैं। अगर खाते वक्त कुछ नीचे गिर भी जाता है तो चिंता करने की जरूरत नहीं है, नीचे आपका सामान सुरक्षित ही रहेगा। खाने के बीच में अगर किसी को Restroom जाना हो, तो 'Flydinig' को 1 मिनट से भी कम समय में बड़े ही आराम से नीचे उतारा जा सकता है।

कौन नहीं जा सकते 'Flydinig' रेस्तरां

'Flydinig' रेस्तरां में यूं तो किसी को भी जाने से रोका नहीं जाता है। लेकिन गर्भवती महिलाएं और 13-14 साल से कम उम्र के बच्चों को यहां ले जाने की अनुमति नहीं है। जिन लोगों की लंबाई कम से कम 3 फीट है, उन सभी लोगों को यहां जाने की अनुमति है। हां वजन 150 किग्रा प्रति व्यक्ति से ज्यादा नहीं होना चाहिए।

दोस्तों के साथ अगर वीकेंड पर पार्टी करनी हो या ऑफिस कलिग्स के साथ किसी अचिवमेंट का जश्न मनाना हो या फिर पार्टनर को रोमांटिक डेट पर लेकर जानी हो, बैंगलोर का 'Flydinig' रेस्तरां बिल्कुल सही विकल्प बन सकता है।

More News

Read more about: travel bangalore karnataka
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+