Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दोस्तों संग निकल पड़े बैंगलोर के आसपास की इन जगहों की Road Trips पर, हो जाएंगे पूरा Refresh

दोस्तों संग निकल पड़े बैंगलोर के आसपास की इन जगहों की Road Trips पर, हो जाएंगे पूरा Refresh

दक्षिण भारत का सबसे व्यस्त शहर - बैंगलोर। यहां की सड़कें भले ही जाम की वजह से सुस्त पड़ जाएं लेकिन जिन्दगी दौड़ती-भागती ही रहती है। तो इस भागदौड़ से होने वाले तनाव और थकान को दूर करने के लिए और खुद को थोड़ा रिफ्रेश महसूस करवाने का बेस्ट तरीका है रोड ट्रिप्स।

अपने दोस्तों के ग्रुप को राजी करवाएं और सब साथ मिलकर निकल पड़े बैंगलोर के आसपास मौजूद इन जगहों की रोड ट्रिप पर। दोस्तों के साथ तो हर सफर ही सुहाना होता है और जब ऑफिस के काम से छुट्टी लेकर घूमने की बात हो तो इससे ज्यादा रिफ्रेशिंग और कुछ नहीं हो सकता है।

road trip

लेकिन रोड ट्रिप पर जाएं कहां...चिंता की बात नहीं है। हम यहां आपको कुछ ऐसी जगहों के विकल्प बता रहे हैं, जिनकी रिफ्रेशिंग रोड ट्रिप्स आपको लंबे समय तक याद रहेगी।

भीमेश्वरी

यह कर्नाटक का एक छोटा सा गांव है, जो कावेरी नदी के तट पर बसा हुआ है। यह जगह पिकनिक के लिए एक आदर्श लोकेशन हो सकती है। यहां आपको नदी में बोटिंग के अलावा हरियाली और प्राकृतिक नजारों का लुत्फ तो उठाने का मौका मिलेगा ही साथ में कुछ इलाकों में राफ्टिंग, कायाकिंग, जंगल में कैम्पिंग, जिप लाइनिंग आदि भी एडवेंचर करने का मौका मिलेगा। अगर आपको मछली पकड़ने का शौक है तो कावेरी नदी के तट पर आप दोस्तों के साथ इसका आनंद भी उठा सकते हैं।

बैंगलोर से दूरी : 104 किमी
समय : लगभग 2 घंटा 40 मिनट

bangalore road trip

मैसूर

कर्नाटक का न सिर्फ ऐतिहासिक शहर है बल्कि मैसूर को सिटी ऑफ पैलेस भी कहा जाता है। किसी जमाने में मैसूर समृद्धि, शक्ति और सम्मान का केंद्र बिन्दु था। अगर आप बैंगलोर में लंबे समय से रहते हैं या नये नये शिफ्ट हुए हैं, मैसूर को अपने बकेट लिस्ट में जरूर शामिल करके रखें। मैसूर में देखने लायक जगहों की लिस्ट में मैसूर पैलेस, रेलवे म्यूजियम, मैसूर चिड़ियाघर, ललिता पैलेस और भी काफी कुछ है। इसके साथ ही मैसूर का मसाला डोसा और मैसूर पाक मिठाई को उसके ऑथेंटिक जगह पर भी तो चखना चाहिए।

बैंगलोर से दूरी : 158 किमी
समय : लगभग 4 घंटा 10 मिनट

कुर्ग

पश्चिमी घाट पर मौजूद कुर्ग को कॉफी के बागानों की वजह से सबसे ज्यादा लोकप्रियता हासिल है। कुर्ग में उत्पादित होने वाले कॉफी को पूरे दक्षिण भारत में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। इसके अलावा यहां अब्बे वाटरफॉल, मदिकेरी फोर्ट, एलीफैंट कैम्प और भी काफी कुछ हैं, जो आपके ट्रिप को उत्साह से भर देंगे। पहाड़ों के सामने मौजूद हरीभरी घाटियां आपका मन मोहने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगी।

बैंगलोर से दूरी : 267 किमी
समय : लगभग 5 घंटा 50 मिनट

bangalore to gokarna

गोकर्णा

इसे दक्षिण भारत का गोवा कहा जाता है। बैंगलोर में रहने वाले बीच लवर्स के लिए गोकर्णा एक फेवरेट बीच डेस्टिनेशन है। यहां के सी फुड और समुद्र का किनारा आपको गोवा वाली वाइव देता है। गोकर्णा में मस्ट विजीट बीच में ओम बीच, कुडले बीच, पैराडाइज बीच है। गोकर्णा के समुद्रतटों को सर्फिंग के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।

बैंगलोर से दूरी : 486 किमी
समय : लगभग 9 घंटा 40 मिनट

camping bangalore

हम्पी

बैंगलोर से अगर ज्यादा दूर नहीं जाना चाहते हैं, तो ऐतिहासिक शहर हम्पी में जा सकते हैं। यह शहर किसी जमाने में विजयनगर साम्राज्य की राजधानी भी रह चुका है। हम्पी में आज भी विजयनगर के वैभव की कई निशानियां देखने को मिलती है। तुंगभद्रा नदी के किनारे स्थित हम्पी में आप मंदिरों - महलों आदि के खंडहर, पीले रंग के बलुआ पत्थरों की कारीगरी और भी कई ऐतिहासिक भवन देखने को मिलेंगे। हम्पी में सानापुर लेक, आर्कियोलॉजिकल म्यूजियम, वीरभद्र मंदिर और हिप्पी आईलैंड मस्ट वीजिट है।

बैंगलोर से दूरी : 340 किमी
समय : लगभग 6 घंटा 10 मिनट

More News

    Read more about: travel bangalore
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+