Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बैंगलोर में 153 एकड़ के क्षेत्र में बनेगा कब्बन पार्क जैसा विशाल पार्क, यहां जाने क्या होगा Location

बैंगलोर में 153 एकड़ के क्षेत्र में बनेगा कब्बन पार्क जैसा विशाल पार्क, यहां जाने क्या होगा Location

बैंगलोर में बनेगा कब्बन पार्क (Cubbon Park) जैसा विशाल पार्क। हाल ही में कर्नाटक के वन मंत्री ईश्वर खांद्रे ने एक कार्यक्रम के दौरान इस बात की घोषणा की। इस पार्क को 153 एकड़ के क्षेत्र में बनाया जाएगा, जो निश्चित रूप से बैंगलोर को 'Garden city' का उसका खोया हुआ खिताब वापस दिलाने में मददगार साबित होगी।

इतना ही नहीं यह पार्क बैंगलोर में हवा की गुणवत्ता को सुधारने और प्रदूषण को कम करने में भी काफी सहायक साबित होगी। लेकिन बैंगलोर जैसी घनी आबादी वाले एक शहर में कहां बनेगा 153 एकड़ के क्षेत्र में ऐसा विशाल पार्क?

bangalore 153 acres huge park

Hindustan Times की एक रिपोर्ट में कर्नाटक के वन मंत्री ईश्वर खांद्रे के हवाले से बताया गया है कि इस पार्क का विकास कर्नाटक वन विकास प्राधिकरण (KFDC) करेगी। वन विभाग ही इस पार्क को कब्बन पार्क जैसा बनाएगी। इससे बैंगलोर में रहने वाले लोगों को भी खुली हवा में सांस लेने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि बैंगलोर शहर का तेजी से विकास हो रहा है। इस वजह से यहां कब्बन पार्क जैसे एक और विशाल पार्क की जरूरत है। लेकिन कहां बनेगा कब्बन पार्क जैसा यह पार्क?

मीडिया से बात करते हुए खांद्रे ने बताया कि 153 एकड़ के क्षेत्र में उत्तर बैंगलोर में उस पार्क का विकास किया जाएगा। उत्तर बैंगलोर में इस पार्क को येलंहका (Yelahanka) क्षेत्र में बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तर बैंगलोर का विकास तेजी से हो रहा है, इसलिए यहां लोगों को ताजी हवा में सांस लेने के लिए किसी ऐसी जगह की जरूरत हो जो बैंगलोर का फेंफड़ा (Lung) बन सकें।

bangalore new cubbon park like park

इस पार्क का नाम समुमरदा तिम्माक्का (Salumarada Timmakka) के नाम पर रखा जाएगा। बता दें, तिम्मक्का कर्नाटक में रहने वाले एक लोकप्रिय पर्यावरणप्रेमी थी, जिन्होंने हुलीका से कुदुर क्षेत्र के बीच अकेले 45 किमी के क्षेत्र में 385 बरगद का पौधा रोपा था और इस जगह की हरियाली को बढ़ाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभायी थी। वर्ष 2019 में उनके योगदानों की वजह से पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है।

बैंगलोर का कब्बन पार्क यहां रहने वाले लोगों की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। यह शहर की भागदौड़ के बीच लोगों को कुछ पल प्रकृति की छांव में सुस्ताने का मौका देती है। कर्नाटक सरकार ने कुछ दिनों पहले ही कब्बन पार्क के अंदर 10 मंजिला इमारत बनाने का फैसला लिया था जिसका स्थानीय लोगों ने काफी विरोध किया। विरोध के बाद सरकार ने इस फैसले को वापस ले लिया।

More News

    Read more about: bangalore park
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+