देश की सिलीकॉन सिटी कहलाने वाला बेंगलुरु शहर - इसे भारत के सबसे महंगे शहरों में से एक माना जाता है। 'बेंगलुरु में रहना तो बड़ा महंगा है।' 'चाहे कितना भी कमा लो, लेकिन बेंगलुरु में रहने पर तो कम ही पड़ जाता है!' आपने अक्सर युवाओं को इस तरह की बातें करते हुए सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं, बेंगलुरु में रहने वाली एक 23 वर्षीया युवती की सोच इससे बिल्कुल अलग है।
उक्त युवती का दावा है कि वह बेंगलुरु में रहकर अपनी सारी जरूरतों पर अच्छी तरह से खर्च करने के बावजूद हर महीने करीब ₹1 लाख बचा भी लेती है। क्या आप भी मात्र 23 साल की इस युवती से बेंगलुरु में रहने और अपना बजट बनाने का टिप्स लेना चाहते हैं? इस आर्टिकल को अंत कर जरूर पढ़े क्योंकि आर्टिकल के अंत में एक मीडिया कंपनी में कार्यरत एक कर्मचारी का बेंगलुरु में रहने का वास्तविक अनुभव भी हम बताने वाले हैं, जिससे आपको समझ आएगा उक्त युवती की बातों में सच्चाई है या नहीं।

वायरल हो चुका है पोस्ट
Reddit पर बेंगलुरु में रहने वाली एक 23 साल की युवती ने बेंगलुरु में रहने के अपने खर्चों का हिसाब देने के साथ ही दावा किया है कि वह हर महीने लगभग ₹1 लाख की बचत करती है। उक्त युवती का पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो चुका है। वायरल इस पोस्ट में युवती ने बेंगलुरु में अपने रहन-सहन, खर्चों आदि के बारे में विस्तार से बताया है। उक्त युवती का दावा है कि वह बेंगलुरु में अकेली रहती है।
महीने भर में उसका कुल मिलाकर खर्च लगभग ₹70,000 होता है और करीब ₹1 लाख वह हर महीने बचत करती है। साथ ही युवती का यह भी दावा है कि मैं इससे भी अधिक बचत तो कर सकती हूं लेकिन मैं अपनी युवावस्था में ही पैसे बचाने के लिए बुरी तरह से नहीं रह सकती।
कौन सी आदतें युवती को अपने हजारों रुपए बचाने में मदद करते हैं? यह बताने से पहले हम आपको युवती के खर्चों का हिसाब बताते हैं, जिसे उसने वायरल पोस्ट में बताया है।
खर्चे का हिसाब
- 1BHK फ्लैट : किराया ₹27,000
- नेटफ्लिक्स : ₹199
- क्लाउड प्रो : ₹2,000
- खाना-पीना : ₹15,000
- रेस्तरां में खाना-पीना : ₹10,000
- पानी का बिल : ₹499
- बिजली का बिल : ₹700
- हर महीने माता-पिता के लिए उपहार खरीदने में खर्च : ₹10,000

उक्त युवती का दावा है कि हर महीने कुल मिलाकर उसका खर्च लगभग ₹70,000 होता है। वहीं वह ₹1 लाख तक हर महीने बचत कर लेती है। 23 वर्षीया उक्त युवती का कहना है कि वह किसी भी तरह का नशा नहीं करती है और न ही नशीले पदार्थों का सेवन करती है। वह पार्टी इत्यादि में भी नहीं जाती है। उसे अपने माता-पिता के लिए हर महीने तोहफे खरीदना पसंद है और खाने के लिए नई-नई जगहों की तलाश में रहती है।
क्या सच में ये दावे सही हो सकते हैं?
आपके मन में अगर यह सवाल जरूर उठ रहा होगा कि बेंगलुरु जैसे एक महंगे शहर में रहकर कोई हर महीने ₹1 लाख की बचत और मात्र ₹70 में अपना महीने भर का खर्च कैसे निकाल सकता है? यकीन मानिए अगर थोड़ी समझदारी के साथ काम किया जाए और महीने का अपना बजट बनाया जाए, तो बेंगलुरु में रहकर भी इतना बचत करना संभव है।
इस बारे में Times Now News के एक वरिष्ठ कर्मचारी संजय सिंह (बदला हुआ नाम) ने Native Planet से हुई बातचीत में कहा कि अगर यहां रहने वाला कोई व्यक्ति बेंगलुरु की चकाचौंध में नहीं डूबता या खोता है, तो उसके लिए सीमित संसाधनों में भी आराम से गुजारा करना कोई मुश्किल काम नहीं होगा। सिंह ने व्यक्तिगत अनुभव बताते हुए कहा कि साल 2008 में पत्नी और एक बच्चे को साथ लेकर लखनऊ से बेंगलुरु में मैं आया था। उस समय मुझे हर महीने ₹16,000 वेतन मिलता था।
संजय सिंह ने कहा कि जब मैंने कंपनी को ज्वाइन किया था, तब मेरे एक सीनियर ने मुझे जो सलाह दी थी, मैंने उसे गांठ बांध ली थी। उन्होंने कहा था कि अगर शॉपिंग मॉल वगैरह में घूमते-फिरते रहोगे, तो चाहे कितना भी कमा लो कम ही पड़ेगा। बेंगलुरु में रहते हुए अगर बचत करना सीखना है तो खर्चों पर लगाम लगाना सीखना होगा।
उन्होंने कहा कि पिछले 14 सालों के दौरान मैंने ऐसे भी लोग देखे हैं, जिसका वेतन बेंगलुरु में होने वाले खर्चों के लिहाज से ठीक-ठाक था, इसके बावजूद वे कर्ज के बोझ तले दबते चले गए। इसलिए सबसे पहले खर्चों पर लगाम कैसे कसना है, यह सीखने की जरूरत है।
कुल मिलाकर हम कह सकते हैं, कि अगर बेहिसाब खर्च न करें और अपने खर्चों पर लगाम लगाएं तो संभव है कि बेंगलुरु में भी सीमित साधनों के साथ अच्छी बचत और एक खुशहाल जिंदगी आप जी सकें। जैसा हमने उक्त युवती के बारे में भी देखा। उक्त युवती पार्टी या नशीले पदार्थों के सेवन में बेफिजुल का खर्च नहीं करती है। तो आप भी इन टिप्स और ट्रिक्स का इस्तेमाल करें और अपनी और अपने परिवार की जिंदगी को खुशहाल बनाएं।



Click it and Unblock the Notifications














