Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बैंगलोर के लालबाग फ्लावर शो में खुशबूदार परफ्यूम लगाकर जाने से किया गया मना...आखिर क्या है इसकी वजह!

बैंगलोर के लालबाग फ्लावर शो में खुशबूदार परफ्यूम लगाकर जाने से किया गया मना...आखिर क्या है इसकी वजह!

अगर आप परफ्यूम लगाने के शौकीन हैं, बाहर कहीं भी जाने के लिए तैयार होते समय जब तक आप भर-भर कर सिर से लेकर पांव तक परफ्यूम न लगा लें (या यूं कहें परफ्यूम से न नहा लें) तब तक खुद को तैयार नहीं मानते हैं, तो जरा ध्यान दिजीए। ऐसा भी संभव है कि बैंगलोर में चल रहे रिपब्लिक डे फ्लावर शो (Republic Day Flower Show) में आपको अंदर घुसने ही न दिया जाए।

अथवा आप अगर अंदर चले भी जाते हैं तो आप पर हमला हो जाए, पर यह हमला किसी हथियार से नहीं बल्कि जहरीले डंक से होगा। आप जरूर सोच रहे होंगे कि हम तब से क्या उल्टी-सीधी बातें किए जा रहे हैं, लेकिन यकीन मानिए यहां कही गयी हर बात में पूरी सच्चाई है।

lalbagh bangalore

क्या है यह माजरा?

बैंगलोर में 217वां रिपब्लिक डे फ्लावर शो का आयोजन किया गया है। इस साल महर्षि वाल्मीकि और रामायण की थीम पर इस फ्लावर शो का आयोजन किया गया। इस फ्लावर शो का आयोजन बैंगलोर के लालबाग बोटैनिकल गार्डन में किया जाता है। फ्लावर शो का आयोजन हॉर्टिकल्चर विभाग की ओर से किया जाता है। हॉर्टिकल्चर विभाग की ओर से ही इस फ्लावर शो में आने वाले दर्शकों को खुशबूदार परफ्यूम लगाकर प्रवेश न करने का अनुरोध किया गया है। पर क्यों?

क्यों नहीं लगा सकते हैं खुशबूदार परफ्यूम

फ्लावर शो में आने वाले दर्शकों से किसी भी तरह की खुशबूदार परफ्यूम लगाकर यहां नहीं आने का अनुरोध आयोजकों की ओर से किया गया है। दरअसल, फूलों के प्रति आकर्षित होकर लालबाग में बड़ी संख्या में मधुमक्खियों का आना-जाना लगा रहता है। इस वजह से ही तेज खुशबू वाले परफ्यूम लगाकर दर्शकों को यहां आने से मना किया गया है।

दरअसल, मधुमक्खियां परफ्यूम की खुशबू से भड़क सकती हैं और लोगों पर हमला करने की आशंका भी बनी रह रही है। हालांकि हॉर्टिकल्चर विभाग की ओर से लालबाग के नीचले हिस्सों में मौजूद मधुमक्खियों के सभी छत्तों को तोड़ दिया गया है। इसके साथ ही एंटी-वेनम इंजेक्शन के साथ डॉक्टर और पैरामेडिकल विभाग के कर्मियों को भी यहां अस्थायी तौर पर तैनात किया गया है। इसके बावजूद सुरक्षा के लिहाज से ही आम लोगों से तेज खुशबू वाले परफ्यूम न लगाने का अनुरोध किया गया है।

bangalore lalbagh flower show

इसके साथ ही कुछ और नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत भी दी गयी है -

  • यहां आने वाले दर्शक पेड़ों के नीचे सिगरेट या बीड़ी न पीएं।
  • मधुमक्खियां न भड़के, इसे रोकने के लिए मोबाइल के फ्लैश या टॉर्च न जलाने की हिदायत दी गयी है।
  • अगर मधुमक्खियां काटती हैं, तो घबराए नहीं बल्कि नाखून की मदद से उनका डंक बाहर निकाल दें।
  • जिस जगह पर मधुमक्खी ने काटा हो, वहां थूक या आसपास के किसी पेड़ के पत्ते का रस लगाएं।

कैसे बुक करेंगे टिकट और शुल्क?

बेंगलुरु के लालबाग फ्लावर शो का प्रवेश शुल्क वयस्कों के लिए सप्ताह के सामान्य दिनों में ₹80 और सप्ताहांत में ₹100 रखा गया है। 12 साल से कम आयु के बच्चों के लिए सभी दिन का प्रवेश शुल्क ₹30 है। 10वीं कक्षा तक के छात्र जो अपनी स्कूल ड्रेस में हैं, उन्हें फ्री में प्रवेश करने दिया जाएगा।

इस साल से लालबाग फ्लावर शो का ऑनलाइन टिकट बुक किया जा सकता है, जिसके लिए आपको https://hasiru.karnataka.gov.in पर जाना होगा। यहां अपना मोबाइल नंबर डालकर रजिस्टर कर आप ऑनलाइन फ्लावर शो की बुकिंग कर सकते हैं। इसके साथ ही आप सीधे लालबाग पहुंच कर वहां पर QR कोड को स्कैन पर अपना टिकट बुक कर सकते हैं।

कहां करें गाड़ियों की पार्किंग

  • दो पहिया वाहन - अल-अमीन कॉलेज परिसर, डॉ. एमएच मैरिगोडा रोड
  • दो और 4 पहिया वाहन - BMTC मल्टी स्टोर पार्किंग लॉट, शांतिनगर, केएच रोड; डॉ. एमएच मैरिगोडा रोड हॉपकॉम्स पार्किंग और जेसी रोड कॉर्पोरेशन

More News

    Read more about: bangalore karnatak
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+