Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है बैंगलोर का यह रेस्तरां, ₹15 में केसरीभात और ₹35 में मसाला डोसा

सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है बैंगलोर का यह रेस्तरां, ₹15 में केसरीभात और ₹35 में मसाला डोसा

सोशल मीडिया हमारे हर दिन को कितना प्रभावित करता है, इसके बारे में सब जानते हैं। सोशल मीडिया से प्रभावित होकर कपड़े पहनना, ड्रेसिंग स्लाइल, फैशन से लेकर खाने-पीने तक की चीजें ट्राई करने में लोग नहीं हिचकिचाते हैं। इसका सबसे बढ़िया उदाहरण लॉक-डाउन के समय डलगोना कॉफी का वायरल होना है, जब हर सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर से लेकर आम लोग तक इस कॉफी को कम से कम एक बार जरूर ट्राई करना चाहते थे।

उसी तरह इन दिनों बैंगलोर का एक रेस्तरां सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है। इस रेस्तरां का मेनू लोगों को सबसे ज्यादा आकर्षित कर रहा है। रेस्तरां के मेनू में व्यंजनों की वेराइटी नहीं बल्कि व्यंजनों की कीमत लोगों को आश्चर्य में डाल रही है। हम बात कर रहे हैं बैंगलोर के वायरल रेस्तरां 'ताजा थिंडी' (Taaza Thindi) की।

south indian food

बैंगलोर में सस्ता खाने का ठिकाना

बैंगलोर जैसा एक शहर, जिसके बारे में अक्सर कहा जाता है कि यह शहर काफी महंगा है। यहां सस्ते खाने का ठिकाना मिलना किसी बड़े से सरप्राइज से कम नहीं है। रेस्तरां में जहां खाने की कीमतें लगातार बढ़ती ही रहती है, वहीं ताजा थिंडी में व्यंजनों की कीमतों का कम होना ही इसकी सबसे बड़ी USP (Unique Selling Proposition) बन गयी है। क्या आपने मात्र ₹15 में केसरीभात और ₹35 में मसाला डोसा मिलने की बात कभी सुनी है? हम यहां बीते जमाने नहीं बल्कि अभी के समय की बात कर रहे हैं।

हाल ही में बैंगलोर की रहने वाली एक महिला साहिली तोताले ने अपने X हैंडल पर ताजा थिंडी के बारे में पोस्ट करते हुए लिखा है कि रामेश्वरम कैफे में इतने रुपए में क्या मिलता है? इसके साथ ही उक्त महिला ने ताजा थिंडी के मेनू और भोजन का फोटो भी शेयर किया है।

क्या-क्या मिलेगा मेनू में?

'ताजा थिंडी' रेस्तरां मूल रूप से दक्षिण भारतीय व्यंजन परोसता है। यहां आपको प्लेन डोसा, मसाला डोसा, इडली, केसरीभात, चाउचाउ भात आदि मिलेंगे।

kesari bhat
व्यंजन कीमत
इडली (सिंगल) ₹10
वडा ₹10
केसरीभात ₹15
खराभात ₹15
चाउचाउ भात ₹25
मसाला डोसा ₹35
प्लेन डोसा ₹35

उक्त पोस्ट के कमेंट सेक्शन में भी लोग इस रेस्तरां की खूब तारीफें कर रहे हैं। सृष्टि शर्मा ने लिखा है कि यहां का खाना रामेश्वरम कैफे से कहीं बेहतर है। वहीं आदित्य कृष्ण कहते हैं वह ताजा थिंडी में पिछले 4-5 सालों से जा रहे हैं। मुंबई के रहने वाले मितुल का कहना है कि इस कीमत पर दक्षिण भारतीय व्यंजन 15 साल पहले मुंबई में मिलती थी। वहीं कोलकाता के रहने वाले सुनील चौरसिया का कहना है कि कोलकाता में इडली की शुरुआत ही ₹55 से होती है।

dosa taaza thindi

तो आप कब एक्सप्लोर कर रहे हैं, भारत के सबसे महंगे शहरों में से एक बैंगलोर की इस Under ₹50 रेस्तरां को!!

More News

    Read more about: bangalore food travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+