Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बेंगलुरु मेट्रो की एयरपोर्ट लाइन खुलेगी दो चरणों में, कब तक? कौन से इलाकों से होकर गुजरेगी?

बेंगलुरु मेट्रो की एयरपोर्ट लाइन खुलेगी दो चरणों में, कब तक? कौन से इलाकों से होकर गुजरेगी?

बैंगलोरवासियों के लिए अच्छी खबर। जल्द खुलने वाली है बैंगलोर मेट्रो का केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (KIA) तक के लिए मेट्रो लाइन, जिसका इंतजार पिछले लंबे समय से किया जा रहा है। बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMRCL) के उच्चाधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए इस बात की पुष्टि भी की है। उक्त अधिकारी का कहना है कि दो चरणों में इस मेट्रो लाइन की शुरुआत की जाएगी।

इस मेट्रो लाइन के पहले चरण को KIA टर्मिनल से हेब्बल के बीच और दूसरे चरण को हेब्बल से केआर पुरा के बीच चलाया जाएगा। लेकिन कब से बेंगलुरु मेट्रो के एयरपोर्ट लाइन के दोनों चरणों पर मेट्रो सेवाओं को शुरू किया जाएगा? इस मेट्रो लाइन में कुल कितने स्टेशन होंगे और कौन-कौन से इलाकों से होकर गुजरेगी बेंगलुरु एयरपोर्ट लाइन मेट्रो?

bangalore airport line metro

कब से होगी शुरुआत?

Money Control की रिपोर्ट में BMRCL के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) एम. महेश्वर राव के हवाले से बताया गया कि केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (KIA) टर्मिनल से हेब्बल तक के बीच मेट्रो का संचालन सबसे पहले शुरू होगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसे जून से सितंबर 2026 के बीच खोला जा सकता है। इसके कुछ महीनों बाद दिसंबर 2026 तक हेब्बल से केआर पुरा सेक्शन के बीच मेट्रो का संचालन शुरू किया जाएगा।

बेंगलुरु मेट्रो का एयरपोर्ट लाइन ब्लू लाइन (Blue Line) कहलाएगा। एम. महेश्वर राव का कहना है कि KIA से हेब्बल के बीच मेट्रो का काम दूसरे सेक्शन (हेब्बल-केआर पुरा) के मुकाबले तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि पूरी मेट्रो लाइन के तैयार होने का इंतजार न करते हुए हमने KIA से हेब्बल के बीच मेट्रो सेवाओं को पहले शुरू करने का फैसला लिया है।

मेट्रो रेलवे का यह फैसला उन यात्रियों के लिए अधिक फायदेमंद होगा जो एयरपोर्ट की तरफ जाना चाहते हैं। यात्रियों का एयरपोर्ट से हेब्बल तक का सफर भी काफी आसान बन जाएगा। यात्री बिना टोल टैक्स और सड़कों पर गाड़ियों की जाम की परवाह किये आराम से एयरपोर्ट लाइन से अपना सफर पूरा कर सकेंगे।

बता दें, साल 2020 में BMRCL के साथ हुए करार के मुताबिक मेट्रो स्टेशनों के निर्माण की कुल लागत करीब ₹140 करोड़ बतायी गयी थी। 10 जनवरी 2023 को एबीआर लेआउट के पास मेट्रो का निर्माण ढह जाने की वजह से हुई दुर्घटना की चपेट में एक महिला और उसका बच्चा आ गये थे। इसके बाद हेब्बल-केआर पुरा स्ट्रेच पर निर्माण कार्य लगभग 6 महीनों तक बंद रखा गया था।

bangalore metro airport line

कौन-कौन से होंगे स्टेशन?

केआर पुरा से हेब्बल होकर KIA टर्मिनल तक जाने वाली एयरपोर्ट लाइन मेट्रो या ब्लू लाइन मेट्रो की कुल लंबाई करीब 38 किमी होगी। इसमें स्टेशनों की कुल संख्या 18 होगी, जिनके नाम निम्न हैं -

  • केआर पुरा
  • कस्तुरीनगर
  • होरामावु
  • एचआरबीआर लेआउट
  • कल्याण नगर
  • एचबीआर लेआउट
  • नागवरा
  • वीरन्नापल्या
  • केम्पापुरा
  • हेब्बल
  • कोडिगेहल्ली
  • जक्कुर चौराहा
  • येलंहका (कोगीलु चौराहा)
  • बगलुर चौराहा
  • बेट्टहलसुरु
  • डोड्डाजला
  • एयरपोर्ट सिटी
  • KIA टर्मिनल

कितना आगे बढ़ा है मेट्रो का काम?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बेंगलुरु का आउटर रिंग रोड मेट्रो कॉरिडोर, जो सेंट्रल सिल्क बोर्ड को केआर पुरा से जोड़ेगा, जून 2026 तक पूरा होने की संभावना है। बेंगलुरु मेट्रो का पिंक लाइन, जो बनेरघट्टा रोड को नगवारा से वाया डेयरी सर्किल, कलेना अग्रहारा (गोट्टिगेरे) में जोड़ेगी, को भी अलग-अलग चरणों में शुरू किया जाएगा।

इस मेट्रो लाइन का 7.5 किमी स्ट्रेच जो एलिवेटेड होगा, कलेना अग्रहारा से तवरेकेरे (स्वागत चौराहा) तक दिसंबर 2025 तक पूरा होने की संभावना है। इस मेट्रो का 13.8 किमी अंडरग्राउंड स्ट्रेच जो डेयरी सर्किल से नगवारा को जोड़ेगी, के दिसंबर 2026 तक तैयार होने की संभावना है। वहीं आरवी रोड से बोम्मसांद्रा के बीच चलने वाली यलो लाइन मेट्रो के अगले साल की पहली तिमाही में शुरू होने की पूरी संभावना है।

More News

    Read more about: bangalore metro travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+