Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »क्या 1 फरवरी से बढ़ रहा है बेंगलुरु नम्मा मेट्रो का 45% किराया?

क्या 1 फरवरी से बढ़ रहा है बेंगलुरु नम्मा मेट्रो का 45% किराया?

पिछले महीने ही बेंगलुरु मेट्रो के किराए में वृद्धि के प्रस्ताव को पारित कर दिया गया था। जिसके बाद यह निर्धारित हो चुका था कि जल्द ही बेंगलुरु मेट्रो के किराए में लगभग 45% की वृद्धि कर दी जाएगी। कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह दावा भी किया गया था कि 1 फरवरी से बेंगलुरु के नम्मा मेट्रो का किराया बढ़ा दिया जाएगा या यूं कहें कि बढ़ा हुआ किराया लागू कर दिया जाएगा।

तो क्या वाकई में 1 फरवरी से बेंगलुरु मेट्रो का किराया करीब 45% बढ़ा दिया जाएगा?

bangalore metro fare hike

चलिए जान लेते हैं -

जी नहीं, अभी तुरंत बेंगलुरु मेट्रो के किराए में न तो 45% की वृद्धि हो रही है और न ही यात्रियों के जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ने वाला है। दरअसल एक बड़ा फैसला लेते हुए बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMRCL) ने किराए में वृद्धि का प्रस्ताव कुछ दिनों के लिए टालने का फैसला लिया है। Hindustan Times की एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि केंद्र सरकार से मिले आदेश के बाद 1 फरवरी से बेंगलुरु मेट्रो का किराया, जिसे लगभग 45% तक बढ़ा देने का प्रस्ताव दिया गया था, उसे कुछ समय के लिए टाल दिया गया है।

बताया जाता है कि इस बारे में अपने X हैंडल पर एक पोस्ट करते हुए भाजपा के सांसद पीसी मोहन ने लिखा है कि केंद्र की मोदी सरकार ने मेट्रो का किराया बढ़ाने की तरफ कदम उठाने से पहले BMRCL से एक विस्तृत रिपोर्ट जमा करने के लिए कहा है। इस वजह से ही 1 फरवरी से मेट्रो के किराए में होने वाली वृद्धि को फिलहाल रोक दिया गया है।

बता दें वर्तमान में बेंगलुरु मेट्रो का किराया ₹10 से ₹60 के बीच होता है, जिसे काफी हद तक पॉकेट फ्रेंडली माना जा सकता है लेकिन किराए में वृद्धि के बाद बताया जा रहा है कि बेंगलुरु मेट्रो का अधिकतम किराया ₹85 पर पहुंचने की संभावना जतायी गयी थी।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो हर दिन BMRCL को मेट्रो के परिचालन से लगभग ₹2 करोड़ की कमाई होती है। BMRCL का कहना है कि किराए में वृद्धि के बाद बेंगलुरु मेट्रो की कमाई में ₹80 लाख तक की वृद्धि हो जाएगी। इससे पहले आखिरी बार साल 2017 में बेंगलुरु मेट्रो के किराए में वृद्धि की गयी थी।

More News

Read more about: bangalore metro travel
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+