Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बैंगलोर की नम्मा मेट्रो में जोड़े जाएंगे 16 नयी इंटरचेंज स्टेशन, देखिए स्टेशनों की List

बैंगलोर की नम्मा मेट्रो में जोड़े जाएंगे 16 नयी इंटरचेंज स्टेशन, देखिए स्टेशनों की List

कर्नाटक की राजधानी बैंगलोर की लाइफ लाइन बनती जा रही है नम्मा मेट्रो। दिल्ली मेट्रो के बाद बैंगलोर की नम्मा मेट्रो का नेटवर्क ही सबसे ज्यादा फैला हुआ है। नेटवर्क के आकार के मामले में बैंगलोर मेट्रो का स्थान भारत में दूसरा है। यात्रियों की सुविधा के लिए बैंगलोर मेट्रो अपने नेटवर्क में लगातार वृद्धि भी कर रहा है।

इसके तहत ही बैंगलोर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMRCL) ने 16 नये इंटरचेंज मेट्रो स्टेशनों को जोड़ने का फैसला लिया है। इन सभी इंटरचेंज स्टेशनों को नम्मा मेट्रो के आने वाले फेज 2 और फेज 3 परियोजनाओं में जोड़ने का फैसला लिया गया है।

bangalore namma metro

वर्तमान में नम्मा मेट्रो में मैजेस्टिक स्टेशन एकमात्र इंटरचेंज स्टेशन है जो पर्पल लाइन को ग्रीन लाइन से जोड़ता है। हर रोज औसतन 50,000 यात्री इस एकमात्र इंटरचेंज स्टेशन का इस्तेमाल करते हैं, जिससे यहां काफी ज्यादा भीड़ हो जाती है। नम्मा मेट्रो के फेज 2 और फेज 3 में 16 नयी इंटरचेंज स्टेशनों के जोड़ देने से एक लाइन से दूसरी लाइन की मेट्रो पकड़ने वाले यात्रियों को काफी ज्यादा सुविधा होगी।

मीडिया को दिये गये BMRCL के एक अधिकारी के बयान के मुताबिक मेट्रो में 16 नयी इंटरचेंज स्टेशनों को जोड़ने का मुख्य उद्देश्य यात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाना है। इससे मेट्रो में रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में भी वृद्धि होगी। आने वाले सालों में नम्मा मेट्रो में जुड़ने वाले ये 16 इंटरचेंज स्टेशन पर्पल, ग्रीन, यलो, पिंक और ब्लु लाइन मेट्रो को एक दूसरे से जोड़ेंगी।

bengaluru namma metro interchange station

यात्रियों की सुविधा के लिए सभी स्टेशनों का चयन किया गया है जो एक लाइन को दूसरे लाइन को जोड़ने के लिए महत्वपूर्ण इंटरचेंज स्टेशन बनेंगी। मीडिया रिपोर्ट्स में जिन 16 स्टेशनों को इंटरचेंज स्टेशन बनाने के बारे में कहा गया है वो निम्न हैं -

  • जयदेवा जंक्शन
  • एम.जी. रोड
  • के. आर. पुरम
  • होसहल्ली
  • मैसुर रोड
  • पीन्या
  • आर. वी. रोड
  • जे.पी. नगर 4 स्टेज
  • डेयरी सर्कल
  • नागवारा
  • केम्पापुरा
  • हेब्बल
  • आगरा
  • सेंट्रल सिल्क बोर्ड
  • सुमनहल्ली क्रॉस

इनमें से सबसे बड़ा इंटरचेंज स्टेशन जयदेवा जंक्शन पर होगा, जो शहर में सबसे बड़ा हो सकता है। बताया जाता है कि यह स्टेशन इस साल के अंत तक खुल जाएगा जो नम्मा मेट्रो के यलो और पिंक लाइन को जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण कड़ी बनेगा। यह स्टेशन यलो लाइन में आर.वी.रोड और बोम्मासंद्रा के बीच तथा पिंक लाइन में कलेना अग्रहारा और नागवारा के बीच में होगा।

16 new interchange stations to be added soon in bangalore namma metro

जयदेव जंक्शन इंटरचेंज स्टेशन में एक अडबल-डेकर फ्लाईओवर डिज़ाइन होगा, जिसमें सड़क यातायात और मेट्रो ट्रेनों के लिए अलग-अलग स्तर होंगी। इस वजह से रागीगुड्डा की ओर से आने वाले यात्रियों को बिना सिग्नल पर रुके ही सिल्क बोर्ड की ओर सीधे बढ़ जाने की सुविधा मिलेगी।

BMRCL अधिकारियों का अनुमान है कि जयदेव इंटरचेंज स्टेशन भविष्य में सबसे व्यस्त मेट्रो इंटरचेंज स्टेशनों में से एक बनेगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि यलो और पिंक लाइन पर मेट्रो सेवा शुरू हो जाने के बाद इस स्टेशन का इस्तेमाल करीब 80,000 से 90,000 यात्री नियमित रूप से करेंगे।

More News

    Read more about: metro travel bangalore karnataka
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+