Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बेंगलुरु मेट्रो का फेज 3 साल 2029 तक होगा पूरा! कौन से रूट पर चलेगी मेट्रो और कितनी होगी लागत?

बेंगलुरु मेट्रो का फेज 3 साल 2029 तक होगा पूरा! कौन से रूट पर चलेगी मेट्रो और कितनी होगी लागत?

दिल्ली मेट्रो के बाद सबसे तेजी से जिस शहर में मेट्रो का विस्तार हो रहा है, वह सिलीकॉन वैली बेंगलुरु ही है। बेंगलुरु में नम्मा मेट्रो का फेज 1 कई कॉरिडोर में संचालित हो रहा है। इसके साथ ही कई और कॉरिडोर और फेज में मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है। बेंगलुरु मेट्रो का फेज 3 का निर्माण कार्य दिसंबर 2029 तक पूरा कर लिया जाएगा।

यह हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि इस बात की घोषणा कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने की। गणतंत्र दिवस परेड की सलामी लेते हुए फिल्डमार्शल मानेकशॉ ग्राउंड से उन्होंने इस बात की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने बेंगलुरु मेट्रो के फेज 3 के रूट्स और लागत के साथ ही फेज 2 के निर्माण की लागत और रूट्स के बारे में भी बताया।

bangalore metro

कौन-कौन से रूट्स पर होगा फेज 3 का निर्माण?

बताया जाता है कि बेंगलुरु मेट्रो का फेज 2 इस समय निर्माणाधीन है और इसके साथ ही फेज 3 के निर्माण की तैयारियां भी तेजी से चल रही है। बेंगलुरु की नम्मा मेट्रो का फेज 2A, जो 19.75 किमी लंबी होगी, सेंट्रल सिल्क बोर्ड से कृष्णाराजापुरा के बीच चलेगी।

बेंगलुरु मेट्रो का फेज 2B, 38.44 किमी लंबा होगा, जो कृष्णाराजापुरा से केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक जाएगा। यानी कुल मिलाकर बेंगलुरु के नम्मा मेट्रो का फेज 2 सेंट्रल सिल्क बोर्ड से कृष्णाराजापुरा होते हुए केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक जाएगा, जिसकी कुल लागत करीब ₹14,788 करोड़ बतायी जाती है।

उसी तरह बेंगलुरु मेट्रो का फेज 3 भी 2 कॉरिडोर में बनेगा। इसका कॉरिडोर 1 केम्पापुर से जेपी नगर फोर्थ फेज तक जाएगा जिसकी लंबाई करीब 32.15 किमी होगी। वहीं बेंगलुरु मेट्रो के तीसरे फेज का कॉरिडोर 2 होसहल्ली से कडबगेड़े तक जाएगी, जिसकी लंबाई करीब 12.50 किमी होगी। राज्यपाल के मुताबिक बेंगलुरु मेट्रो के फेज 3 को बनाने की कुल लागत लगभग ₹15,611 करोड़ होगी।

कितना आगे बढ़ा है काम?

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार नम्मा मेट्रो के तीसरे फेज के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण का काम शुरू किया जा चुका है। बताया जाता है कि बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने जेपी नगर फेज 4 से मैसूर रोड मेट्रो स्टेशन के बीच लगभग 26,811 वर्ग मीटर की भूमि का अधिग्रहण किया है।

बता दें, नम्मा मेट्रो की यह परियोजना में कई इंटरचेंज स्टेशन होंगे। मेट्रो के तीसरे फेज पर ग्रीन लाइन पर पीन्या और जेपी नगर स्टेशनों पर इंटरचेंज बनाया जाएगा। पर्पल लाइन पर मैसूर रोड स्टेशन और होसहल्ली-कडबगेरे रूट पर सुमनहल्ली स्टेशन पर इंटरचेंज बनेगा। वहीं जेपी नगर फेज पींक लाइन पर बनेरघट्टा रोड से जुड़ेगा जो ब्लू लाइन (एयरपोर्ट रूट) और रेड लाइन (हेब्बल-सारजापुर रूट) को हेब्बल में जोड़ेगा।

बताया जाता है कि बेंगलुरु मेट्रो के तीसरे फेज के पहले कॉरिडोर (जेपी नगर फेज 4 से केम्पापुरा) BMRCL को करीब 1,29,743 वर्ग मीटर भूमि की जरूरत है, जिसका चुनाव अधिकारी कर चुके हैं। इस भूमि पर 777 निजी संपत्ति है जिसकी आनुमानिक कीमत ₹1,900 बतायी जाती है। मेट्रो के अधिकारियों के हवाले से बताया जाता है कि बेंगलुरु मेट्रो फेज 3 के निर्माण की कुल लागत लगभग ₹15,611 करोड़ निर्धारित की गयी है, जिसमें से ₹7577 करोड़ ऋण लिया गया है। वहीं स्टेशनों के नामों का अधिकार व विज्ञापन से ₹450 करोड़ जमा किये गये हैं।

More News

    Read more about: bangalore metro
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+