Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »खुशखबरी! बैंगलोर में नम्मा मेट्रो के मदावारा से नागसंद्रा स्ट्रेच को मिली हरी झंडी, कब से होगी शुरू?

खुशखबरी! बैंगलोर में नम्मा मेट्रो के मदावारा से नागसंद्रा स्ट्रेच को मिली हरी झंडी, कब से होगी शुरू?

बैंगलोर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMRCL) को हाल ही में मदावारा से नगासंद्रा स्टेशनों के बीच मेट्रो सेवाओं को शुरू करने की हरी झंडी मिल गयी। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार पिछले गुरुवार को 3.7 किमी लंबे इस स्ट्रेच की जांच कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) द्वारा करने के बाद ही मेट्रो सेवाओं को शुरू करने की अनुमति शुक्रवार को दे दी गयी।

लेकिन कब से इस स्ट्रेच पर आम नागरिकों के लिए मेट्रो सेवाओं को शुरू किया जाएगा? बता दें, बैंगलोर मेट्रो का यह स्ट्रेच उत्तर-दक्षिण ग्रीन कॉरिडोर का हिस्सा है, जिसमें 3 स्टेशनों पर नयी मेट्रो सेवाएं शुरू की जाएंगी।

bangalore green line metro extended strech

Indian Express की एक रिपोर्ट के मुताबिक BMRCL ग्रीन लाइन के इस एक्सटेंडेट स्ट्रेच पर मेट्रो का संचालन अक्तूबर महीने के दूसरे अथवा तीसरे सप्ताह में शुरू कर सकती है। हालांकि आधिकारिक रूप से इसकी अभी तक घोषणा नहीं की गयी है। बैंगलोर नॉर्थ-साउथ ग्रीन लाइन मेट्रो कॉरिडोर का एक्सटेंडेड स्ट्रेच 3 स्टेशनों का होगा - मंजुनाथ नगर, चिक्कबीरकालु और मदावारा।

बताया जाता है कि लगभग ₹298 करोड़ की लागत से टुमकुर रोड पर मौजूद बैंगलोर इंटरनेशनल एग्जीबिशन सेंटर (BIEC) तक मेट्रो एक्सटेंशन किया गया है जहां अक्सर अंतर्राष्ट्रीय स्तर के एग्जीबिशन, कॉन्फ्रेंस और कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं। गत 7 अगस्त 2024 को BMRCL ने आम लोगों के लिए इस लाइन को खोलने के उद्देश्य से जांच के लिए आवेदन किया था।

अनंत मधुकर चौधरी, कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेलवे सेफ्टी (दक्षिण सर्किल) के नेतृत्व में अधिकारियों के समूह ने इस मेट्रो कॉरिडोर की सुरक्षा संबंधित सभी जांच की। जांच में सब कुछ ठीक पाए जाने के बाद मेट्रो कॉरिडोर को संचालन के लिए हरी झंडी दे दी गयी है। बताया जाता है कि जांच के दौरान मेट्रो की स्पीड से लेकर मदावारा से नगासंद्रा के बीच कंटीनिवस ऑटोमेटिक ट्रेन कंट्रोल सिस्टम तक की जांच भी की गयी थी।

ट्रायल रन के दौरान इस स्ट्रेच पर मेट्रो को अधिकतम 80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलाया गया था, जिसमें कोई भी समस्या उत्पन्न नहीं हुई थी। इसके साथ ही यात्री सुरक्षा से संबंधित सभी मापदंड भी जांच के दौरान सही पाए गये। बताया जाता है कि जांच के बाद BMRCL को CMRS की तरफ से सभी आवश्यक छूट और कागजात उपलब्ध करवा दिये गये हैं।

संभावना जतायी जा रही है कि जल्द बैंगलोर के नम्मा मेट्रो के ग्रीन लाइन कॉरिडोर का विस्तार होगा और नये एक्सटेंडेड रूट पर यात्री सेवाओं को इसी महीने से शुरू कर दिया जाएगा।

More News

    Read more about: bangalore metro
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+