Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बैंगलोर में अंडरग्राउंड टनल रोड खुलने की तारीख तय, कौन से होंगे Entry और Exit प्वाएंट

बैंगलोर में अंडरग्राउंड टनल रोड खुलने की तारीख तय, कौन से होंगे Entry और Exit प्वाएंट

भारत का सिलीकन वैली कहलाने वाला बैंगलोर हमेशा से ट्रैफिक से संबंधित परेशानियों की वजह से खबरों की सूर्खियों में छाया रहता है। विशेष रूप से जब कोई त्योहार होता है या मानसून की बारिश शुरू होने के बाद बैंगलोर में ट्रैफिक जाम की समस्याएं और भी अधिक मुसीबतें खड़ी कर देती है। इन समस्याओं से निपटने के लिए ही हाल में बृहत बेंगलुरु महानगर पालिक (BBMP) ने 18 किमी लंबा अंडरग्राउंड टनल रोड बनाने का फैसला लिया है।

यह टनल रोड उत्तर बैंगलोर के हेब्बल में एस्टीम मॉल से बैंगलोर के दक्षिणी हिस्से के सेंट्रल सिल्क बोर्ड जंक्शन को जोड़ेगा। टनल में कुल 5 एंट्री व एग्जिट प्वाएंट भी होंगे जिसका टनल से होकर इस्तेमाल आवाजाही करने वाले वाहन कर सकेंगे।

bangalore underground tunnel road

कितनी होगी लागत?

पूरे शहर को ट्रैफिक जाम की मुश्किलों से निजात दिलाने के लिए BBMP ने 18 किमी लंबी अंडरग्राउंड टनल रोड बनाने का फैसला लिया है। मिली जानकारी के अनुसार इस टनल रोड को बनाने में करीब ₹8100 करोड़ रुपए की लागत आ सकती है।

यानी हर एक किमी लंबी अंडरग्राउंड टनल रोड को बनाने में करीब ₹450 करोड़ की लागत आएगी। वर्तमान में बैंगलोर के हेब्बल से सेंट्रल सिल्क रोड तक का रास्ता तय करने में करीब 1 घंटा और कभी-कभी उससे भी ज्यादा का वक्त लग जाता है। लेकिन नयी अंडरग्राउंड टनल रोड के बन जाने से यह रास्ता मात्र 20-25 मिनट में ही तय किया जा सकेगा।

कब तक बनकर होगा तैयार?

अंडरग्राउंट टनल रोड के बारे में मीडिया से बात करते हुए BBMP के अधिकारियों ने कहा कि हमारी रिपोर्ट के अनुसार हेबब्ल इलाके के एस्टीम मॉल से सेंट्रल सिल्क बोर्ड जंक्शन के बीच का रास्ता पूरी तरह शहर के अंदर का ही होता है। इन दोनों जगहों के बीच में लगभग 15 ऐसे प्वाएंट्स हैं जहां सबसे ज्यादा ट्रैफिक जाम की समस्याएं होती हैं, जिससे निपटने का सबसे कारगर उपाय टनल रोड ही है।

बताया जाता है कि टनल रोड न बनाकर फ्लाइओवर भी बनाया जा सकता था लेकिन उससे न सिर्फ वृक्षों को काट देना पड़ता बल्कि भूमि अधिग्रहण करना और सबसे महत्वपूर्ण, अगले करीब 3-4 सालों तक निर्माण कार्य चलने के कारण ट्रैफिक समस्याएं बढ़ जाती। मिली जानकारी के अनुसार 18 किमी लंबी अंडरग्राउंड टनल रोड को बनाने का काम 1 जनवरी 2025 तक पूरा कर लेने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

bangalore traffic 18 km long underground tunnel road

कौन-कौन से 5 एंट्री व एग्जिट प्वाएंट होंगे?

  • सेंट्रल सिल्क बोर्ड स्थित कर्नाटक स्टेट रिजर्व पुलिस (KSRP) क्वार्टर
  • लालबाग
  • बैंगलोर गोल्फ क्लब
  • पैलेस ग्राउंड
  • हेब्बल में एस्टीम मॉल के बगल में खाली पड़ी सरकारी जमीन

मीडिया रिपोर्ट्स में किये गये दावों के अनुसार अंडरग्राउंड टनल रोड से गुजरने वाली गाड़ियों से इसके मेंटेनेंस के लिए कुछ शुल्क ली जाएगी। हालांकि अभी तक कितना शुल्क वसूला जाएगा, इस बाबत कोई खुलासा BBMP के अधिकारियों ने नहीं किया है। दावा किया जा रहा है कि अंडरग्राउंड टनल रोड का निर्माण वैज्ञानिक पद्धति के आधार पर किया जाएगा, जो किफायती होने के साथ-साथ लंबे समय के लिए टिका रह सकें, इतनी मजबूती के साथ किया जाएगा।

More News

    Read more about: bangalore karnataka travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+