Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बैंगलोर में अब देर शाम को भी खा सकेंगे ठंडी हवाएं, बढ़ गया पार्क खुलने का समय लेकिन...

बैंगलोर में अब देर शाम को भी खा सकेंगे ठंडी हवाएं, बढ़ गया पार्क खुलने का समय लेकिन...

मानसून की बारिश के बाद बैंगलोर में मौसम सुहाना हो चुका है। ऐसे में पार्क में घूमना, खाली समय में थोड़ा रिलैक्स करने के लिए पार्क में जाना, सुबह योग-जॉगिंग या फिर व्यायाम के जाना हो या फिर देर शाम को पूरे दिन की थकान उतारने के लिए कुछ समय पार्क में ठंडी हवाओं का आनंद उठाना हो...

अब ये सब बिना किसी परेशानी के बैंगलोरवासी कर सकेंगे। क्योंकि बैंगलोर में पार्क के खुलने का समय बढ़ा दिया गया है। यह सुनकर अगर आप कब्बन पार्क या फिर लालबाग में देर शाम को घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो...

bangalore park timing increased

कर्नाटक के डेप्यूटि सीएम और बैंगलोर डेवलपमेंट मंत्री डीके शिवकुमार ने मंगलवार (11 जून) को बैंगलोर के सभी 1200 पार्क को पूरा दिन खुला रखने की घोषणा कर दी है। अब बैंगलोर के सभी पार्क सुबह 5 बजे से रात को 10 बजे तक लगातार खुले रहेंगे। Times of India की एक रिपोर्ट के मुताबिक अपने बयान में डीके शिवकुमार ने कहा कि पार्क को पूरा दिन खुला रखने की मांग पिछले लंबे समय से बैंगलोर में रहने वाले काफी लोग कर रहे थे। हमें लगा कि उनकी मांग जायज है और इसे स्वीकार कर लेना चाहिए।

बता दें, पहले बैंगलोर के सभी पार्क सुबह 5 बजे से दिन में 10 बजे तक और फिर शाम को 4 बजे से रात 8 बजे तक ही खुले रहते थे। लेकिन बुधवार (12 जून) से ही बैंगलोर के सभी 1200 पार्क में समय बढ़ाने का आदेश लागू कर दिया गया है। अब बैंगलोर में कब्बन पार्क और लालबाग के अलावा, सभी पार्क सुबह 5 बजे से रात को 10 बजे तक लगातार खुले रहेंगे। डेप्यूटी सीएम ने कहा कि बैंगलोर में पार्क के खुलने व बंद होने के समय में बदलाव सिर्फ इस वजह से किया जा रहा है ताकि लोग दिन व देर शाम व रात तक पार्क में बैठ और रिलैक्स कर सकें।

bangalore lalbagh

क्या होगा लालबाग और कब्बन पार्क का समय?

बैंगलोर के सभी पार्क का समय तो बढ़ा दिया गया है लेकिन आप अगर कब्बन पार्क या लालबाग में रात को 8 बजे के बाद भी घूमने के बारे में सोच रहे हैं तो फिलहाल ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है। दरअसल, बैंगलोर के बाकी सभी 1200 पार्क बृहत बेंगलुरु महानगर पालिक (BBMP) के नियंत्रण में आते हैं लेकिन ये दोनों पार्क (कब्बन पार्क और लालबाग) कर्नाटक के हॉर्टिकल्चर विभाग के अंतर्गत आते हैं। इसलिए कब्बन पार्क और लालबाग पर हॉर्टिकल्चर विभाग का ही नियंत्रण है। इस कारण से दोनों पार्क ही सुबह 5 बजे से रात को 8 बजे तक ही खुले रहेंगे।

bangalore cubbon park

कैसे सुनिश्चित होगी सुरक्षा?

जब भी देर रात तक पार्क के खुले रहने की बात होती है, तब सबसे पहले सुरक्षा को लेकर सवाल उठाएं जाते हैं। इस बारे में कर्नाटक के डेप्यूटि सीएम ने आश्वस्त करते हुए कहा कि लोगों की सुरक्षा को सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बैंगलोर में काफी ज्यादा पार्क हैं। यहां हर वार्ड में कम से कम 1 या दो पार्क तो जरूर होते हैं। पार्क को दोपहर में ठीक उसी समय बंद कर दिया जाता है जब बुजुर्ग बैठकर थोड़ा सुस्ताना या युवा शांति से बैठकर अपना टिफिन खाना चाहते हैं।

नागरिकों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन से नियमित अंतराल पर पार्क के आसपास पेट्रोलिंग करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा पार्क आने वाले अगर किसी नागरिक को कोई भी परेशानी होती है तो वह 22660000 और 22221188 नंबर पर कॉल या 9480685700 नंबर पर WhatsApp भेज कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है।

More News

Read more about: bangalore park
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+