Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बेंगलुरु के इस रेस्तरां में खाना परोसते हैं Money Heist के डकैत, हाथ में बंदूक लेकर दूसरा देता है पहरा

बेंगलुरु के इस रेस्तरां में खाना परोसते हैं Money Heist के डकैत, हाथ में बंदूक लेकर दूसरा देता है पहरा

जरा सोचिए...दिन भर काम में व्यस्त रहने के बाद दोस्तों या फिर परिवार के साथ शाम को किसी अच्छे से रेस्तरां में थोड़ा सा रिलैक्स होकर अपना डिनर एंजॉय करने का आप प्लान बनाते हैं। गूगल की 5 स्टार रेटिंग को देखकर आप एक अच्छे से रेस्तरां में टेबिल भी बुक कर लेते हैं। रेस्तरां के शानदार इटैलियन मेनू में से अपना पसंदीदा पास्ता, पिज्ज़ा और कैरामेल पुडिंग आप ऑर्डर करते हैं। लेकिन जब खाना परोसे जाने की बारी आती है तब...

आपकी टेबिल पर खाना जब परोसा जाने लगता है तब आपको ध्यान आता है कि रेस्तरां के जो कर्मचारी खाना परोस रहे हैं, वो कोई आम इंसान नहीं हैं बल्कि नामी ग्रुप के डकैत हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, टेबिल पर खाना परोसे जाते समय एक दूसरा डकैत पीछे अपनी बंदूक लेकर लगातार चौकन्ना खड़ा भी रहता है। पूरा माहौल ऐसा बन जाता है मानो अभी यहां किसी फिल्म की तरह ढिशुम-ढिशुम शुरू होने ही वाली है।

हम इतनी देर से जिस रेस्तरां के बारे में बात कर रहे हैं, वह बेंगलुरु का पहला मनी हाइस्ट (Money Heist) की थीम पर बनाया गया रेस्तरां Cibo Heist है। रेस्तरां की साज-सज्जा से लेकर यहां खाना परोसने के लिए आने वाले कर्मचारी भी मनी हाइस्ट वाली ड्रेस और मुखौटे का इस्तेमाल करते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं खाना परोसने के लिए एक कर्मचारी जब आता है तो उसके पीछे बंदूक (नकली) लेकर दूसरा कर्मचारी बिल्कुल चौकन्ना होकर पहरा देने जैसी एक्टिंग भी करता है।

डाइनिंग इवेंट्स होता है आयोजित

Cibo Heist की सजावट का थीम ही सिर्फ मनी हाइस्ट नहीं है बल्कि अगले ग्राहकों के मनोरंजन के लिए रेस्तरां में अक्सर लाइव एक्शन का आयोजन किया जाता है, जिसे ग्राहक भरपूर एंजॉय करते हैं। अगर आपके लिए रेस्तरां में खाने की गुणवत्ता और उसका स्वाद बेहद मायने रखता है, तो Cibo Heist एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। क्योंकि यहां आने वाले हर ग्राहक ने अपने रिव्यू में इस रेस्तरां के इटैलियन व्यंजनों की खूब तारीफ की है।

ग्राहकों का रिव्यू आप Cibo Heist के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पढ़ सकते हैं। इसके अलावा सजावट, भोजन की गुणवत्ता, व्यंजनों के स्वाद, सर्विस आदि को कुल मिलाकर गूगल पर भी इस रेस्तरां को 5 स्टार की रेटिंग मिली हुई है।

मेनू में मिलेगा काफी कुछ

Cibo Heist का मेनू उन लोगों को ही मुख्य रूप से ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जिन्हें इटैलियन व्यंजन ज्यादा पसंद होते हैं। मेनू में आपको स्टार्टर, मेन कोर्स, डेजर्ट और ड्रिंक को मिलाकर कई तरह के विकल्प मिल जाएंगे। अगर पूरा रेस्तरां मनी हाइस्ट की थीम से प्रेरित है, तो खाने के मेनू भरा कैसे अलग हो सकता है।

रेस्तरां का दावा है कि खाने के मेनू में भी मनी हाइस्ट से प्रभावित व्यंजनों को शामिल करने की कोशिश की गयी है, जिसमें मैक एंड चीज एरैंसिनी, बफे प्रॉन स्कीवर, ब्रुशेटा ऑल इटैलियन, पंपकीन बटर श्रीम्प, रोस्टेड स्टफ स्टीक, सीरलोएन स्टीक आदि विकल्प उपलब्ध हैं। रेस्तरां का माहौल आपके मन में रोमांच तो पैदा करेगा ही साथ ही यहां खाने का हर निवाला आपको फ्लेवरफुल भी लगेगा, जिसे आप लंबे समय तक याद रखेंगे।

अलग-अलग समारोह के लिए कर सकते हैं बुकिंग

Cibo Heist में सिर्फ परिवार या दोस्तों के साथ ही इटैलियन व्यंजनों का स्वाद नहीं बल्कि कई समारोह के लिए भी इस रेस्तरां की बुकिंग की जा सकती है। मजेदार बात यह है कि बुकिंग के लिए आपको रेस्तरां तक जाने की जरूरत नहीं है। आप चाहे तो ऑनलाइन माध्यम से ही कॉर्पोरेट मीटिंग, शादी या फिर फैमिली/फ्रेंड्स गैदरिंग के लिए इसे बुक कर सकते हैं। हर तरह की बुकिंग के लिए आपको Cibo Heist के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

लोकेशन - अल्पाइन एनेक्स, लैंगफोर्ड, बेंगलुरु।
खुलने का दिन - मंगलवार से रविवार (सोमवार बंद)
समय - सुबह 10 से रात 11 बजे तक।
Contact : 7090333435
खर्च - ₹800-₹1000
गूगल रेटिंग - 4.9 स्टार

नोट - अगर आप Cibo Heist में खाना खाते हैं और सोशल मीडिया पर उसे #Eatwithciboheist के साथ पोस्ट करते हैं, तो आपको अपने अगले डाइन-इन पर 20% की छूट का वाउचर भी दिया जाएगा।

More News

    Read more about: bangalore food
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+