Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बेंगलुरु में ट्रैफिक का मिलेगा Real Time अपडेट : लॉन्च होगी सुपर ऐप, क्या है व कब तक होगी लॉन्च?

बेंगलुरु में ट्रैफिक का मिलेगा Real Time अपडेट : लॉन्च होगी सुपर ऐप, क्या है व कब तक होगी लॉन्च?

बेंगलुरु, जिसे भारत का सिलीकॉन सिटी भी कहा जाता है, अपने सुहावने मौसम के लिए जितना ज्यादा पसंद किया जाता है यहां की ट्रैफिक लोगों को उतनी ही ज्यादा परेशान भी करती है। बेंगलुरु को अगर देश की सबसे धीमी रफ्तार वाला शहर कहा जाए, तो ऐसा करना गलत नहीं होगा। यहां अगर कोई व्यक्ति एक बार ट्रैफिक में फंस जाता है तो वह अपने गंतव्य तक कब पहुंचेगा, इसकी जानकारी न तो उसे खुद होती है और न ही ट्रैफिक पुलिस इस मामले में कोई मदद कर पाता है। लेकिन...

अब लगता है बेंगलुरु वासियों की इस परेशानी का हल जल्द ही निकलने वाला है। क्योंकि बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस जल्द ही सुपर ऐप लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

bangalore traffic

क्या है सुपर ऐप?

Times of India की एक रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस जल्द ही एक सुपर ऐप लॉन्च करने की योजना बना रही है, जिसे ASTraM (एक्शनेबल इंटेलिजेंस फॉर सस्टेनेबल ट्रैफिक मैनेजमेंट) कहा जाएगा। यह ऐप ट्रैफिक व जाम का रियल-टाइम अपडेट देगी। अगर रास्ते में कहीं कोई दुर्घटना घटती है, तो यह यूजर्स को उस दुर्घटना की रिपोर्ट करने की अनुमति देगी। इस ऐप को लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य ट्रैफिक से संबंधित विभिन्न जानकारियों के लिए अलग-अलग ऐप या फिर सोशल मीडिया पर निर्भरता को कम करना है।

कब लॉन्च होगी सुपर ऐप?

बेंगलुरु वासियों के लिए 'One-Stop' सुपर ऐप को अगले 2 महीने के अंदर लॉन्च करने की योजना है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अगर कोई यात्री कहीं कोई दुर्घटना या ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन होता हुआ देखता है, तो तुरंत उसकी तस्वीर खींचकर वह उसकी रिपोर्ट इस ऐप के माध्यम से जमा कर सकेगा। पुराने ASTraM के मुकाबले नया ASTraM काफी अलग होने वाला है। पुराना वाले ऐप का इस्तेमाल जहां सिर्फ ट्रैफिक पुलिस ही कर पाती थी, लेकिन नए ऐप का इस्तेमाल आम नागरिक कर सकेंगे। नया वाला ASTraM ऐप पूरे शहर के सभी इलाकों को कवर करेगा जिसमें 21 प्रमुख ट्रैफिक कॉरिडोर भी शामिल होंगे।

बेंगलुरु पुलिस का कहना है

मीडिया से बात करते हुए बेंगलुरु के संयुक्त पुलिस कमिश्नर (ट्रैफिक) एम एन अनुचेत ने कहा कि सुपर ऐप यात्रियों के लिए एक ही जगह पर कई विशेषताओं के साथ आएगा। यह 5 किमी के दायरे में ट्रैफिक जाम को लेकर रियल टाइम अलर्ट देगा, सड़क दुर्घटनाओं की रिपोर्ट करने से लेकर ट्रैफिक फाइन तक जमा करने की सुविधा इस ऐप के जरिए आम लोगों को मिलेगी। उन्होंने कहा कि हम पब्लिक आई और दूसरी सेवाओं को एक ही ऐप में शामिल करना चाहते हैं। ट्रैफिक पुलिस भी सड़क दुर्घटनाओं की रिपोर्ट करने से संबंधित नयी विशेषताओं के साथ इसका इस्तेमाल कर सकेंगे।

एम एन अनुचेत ने कहा कि इस महीने के अंत तक इस ऐप को विकसित करने से जुड़े सभी कार्यों के लिए ऑर्डर दे दिए जाएंगे और जनवरी के अंत तक सभी कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य बनाया गया है।

More News

    Read more about: bangalore traffic travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+