Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »रोमांच को महसूस करने, नेचर को निहारने के लिए करें बैंगलोर से काबिनी की रोड ट्रिप

रोमांच को महसूस करने, नेचर को निहारने के लिए करें बैंगलोर से काबिनी की रोड ट्रिप

By Super

एक ट्रैवलर के लिए ट्रैवल के लिहाज़ से हमेशा से ही कर्नाटक की राजधानी बैंगलोर ख़ास रही है। वर्तमान में बैंगलोर के आसपास ऐसा बहुत कुछ मौजूद है जो एक ट्रैवलर को वो सभी अनुभव दे सकता है जिसकी कल्पना शायद ही उसने कभी की हो। बैंगलोर में रहते हुए आप जहां कई लंबी और बड़ी ट्रिप्स प्लान कर सकते हैं तो वहीं काम समय में क्वालिटी ट्रैवल करने वालों को भी बैंगलोर कई अवसर प्रदान करता है। ज्ञात हो कि हमेशा से ही छोटी ट्रिप्स ने लोगों को अपनी तरफ आकर्षित किया है।

Read in English: Bangalore to Kabini - An Eventful Weekend Road Trip

ऐसा इसलिए क्योंकि एक छोटा सा ब्रेक जहां व्यक्ति के टेंशन को कम करता है तो वहीं दूसरी तरफ उसमें नयी ऊर्जा का संचार करता है। तो इसी क्रम में आज अपने इस आर्टिकल के जरिये हम आपको अवगत कराने वाले हैं एक ऐसी रोड ट्रिप से जो आपको वो सभी अवसर प्रदान करेगी जिसकी कल्पना आपने की हो होगी। आज हम आपको अवगत करा रहे हैं बैंगलोर से 229 किलोमीटर दूर स्थित काबिनी तक की रोड ट्रिप से।

Read : किसी में भूत और आत्माएं तो कहीं कभी नहीं आ सका दुश्मन ऐसे हैं भारत के ये 30 किले

आपको बता दें कि कावेरी नदी के परिदृश्य में बसा काबिनी सम्पूर्ण भारत वर्ष में काबिनी को हाथियों की राजधानी कहा जाता है और छोटी ट्रिप्स या एक यादगार वीकेंड मनाने के लिए ये एक बेस्ट डेस्टिनेशन है। तो अब देर किस बात की आइये करें बैंगलोर से काबिनी तक की रोड ट्रिप की शुरुआत। घरेलू उड़ानों की बुकिंग पर पाएं 2000 रूपए की छूट - जल्दी करें

आगे की प्लानिंग

आगे की प्लानिंग

अपनी यात्रा की शुरुआत करने से पहले आपको आगे की कुछ योजनाओं जैसे अपने रहने की व्यवस्था पर ध्यान देना होगा। ज्ञात हो कि वर्तमान में काबिनी एक लोकप्रिय पर्यटक डेस्टिनेशन है तो रहने के मामले में आपको यहां ज्यादा परेशानी नहीं होगी। वर्तमान में काबिनी में रहने के लिहाज से कई एक से बढ़कर एक होटल है जिनका चुनाव आप अपने बजट के अनुसार कर सकते हैं। आपको बताते चलें कि ऐसे होटल भी मौजूद हैं जिनका संचालन राज्य सरकार का पर्यटन विभाग करता है साथ ही राज्य पर्यटन विभाग द्वारा यहां सफारी की भी व्यवस्था मौजूद है। यदि आप यहां रोड जा रहे हैं तो इस बात का ख्याल रखें कि आपकी गाड़ी सही हो और स्पेयर में तेल, टायर, हेल्थ किट, पोर्टेबल टेंट, टूल किट, मच्छरों से बचने जैसी चीजें आपके पास मौजूद हों।

Photo Courtesy: Karthik Narayana

रूट मैप

रूट मैप

यदि आप काबिनी जा रहे हैं तो हमारा सुझाव है कि आप अपनी यात्रा की शुरुआत सुबह 5 बजे ही करें। बैंगलोर से काबिनी जाने के लिए आप चाहें तो बैंगलोर मैसूर रोड या फिर एनएच 17 का चुनाव कर सकते हैं। इस बीच आपको रास्ते में कई दिलकश डेस्टिनेशंस जैसे रामनगर, चन्नापटना , मांड्या और श्रीरंगापट्नम जैसे डेस्टिनेशंस मिलेंगे। यदि आपको समय अनुमति दे तो आप कुछ देर का ब्रेक लेकर इन स्थानों की भी खूबसूरती को निहार सकते हैं।बैंगलोर से 143 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मैसूर से काबिनी 70 किलोमीटर दूर है और आप मैसूर से काबिनी जाने के लिए स्टेट हाईवे 33 लें। आपको बताते चलें कि कर्नाटक टूरिज्म साइनबोर्ड और रास्ते में पड़ने वाले जंगल लॉज देखते हुए आप जल्द ही काबिनी पहुंच जाएंगे।

सड़क की हालत

सड़क की हालत

बैंगलोर से मैसूर तक जाने वाली सड़क और मैसूर से काबिनी तक की दोनों ही सड़के बेहतरीन हैं और आपको इसपर ड्राइव करने में कोई परेशानी नहीं होगी। जैसे ही आप अपनी यात्रा समाप्त करने वाले होंगे तब जरूर आपको परेशानी होगी ऐसा इसलिए क्योंकि ये सड़क खराब ऊबड़ खाबड़ और अपने में कई गड्ढ़े लिए हुए है। आपको बताते चलें कि मैसूर से काबिनी तक की रोड ट्रिप पर ट्रैफिक कम रहता है अतः इस रोड पर आप वन्य जीवन के कुछ ऐसे नज़ारे देख सकते हैं जिसकी कल्पना शायद ही आपने कभी की हो। हमारा दावा है कि इस स्थान की सुंदरता आपको मोहित कर लेगी और आप अपनी इस यात्रा को कभी नहीं भूल पाएंगे।

Photo courtesy: Vinoth Chandar

क्या उम्मीद कर सकते हैं आप

क्या उम्मीद कर सकते हैं आप

काबिनी एक वन्य जीव अभ्यारण्य है जोकि काबिनी नदी के किनारे स्थित है। ये स्थान उनके लिए है जो नेचर को उसके सबसे सर्वोत्तम रूप में देखना चाहते हैं। ज्ञात हो कि काबिनी वन रिजर्व 55 एकड़ जमीन पर फैला है और घने जंगलों, पहाड़ी क्षेत्रों और झीलों और नदियों को शामिल करता हैं।जैसा कि जब बता चुके हैं ये स्थान कर्नाटक के अलावा सम्पूर्ण भारत में अपने हाथियों के लिए जाना जाता है। हाथियों के अलावा आप यहां बाघ, तेंदुए और अनेकों लुप्त होती जानवरों की प्रजाति देख सकते हैं। आपको बताते चलें कि काबिनी वर्तमान में 300 से अधिक पक्षियों की प्रजातियों का घर है अतः यहां आपको अपने में अलग अपने में जुदा वन्य जीवन दिखेगा।

Photo Courtesy: Ramesh Meda

रेसॉर्ट

रेसॉर्ट

राज्य सरकार के पर्यटन विभाग और निजी कंपनियों द्वारा काबिनी में कई सारे होटलों और रिसॉर्ट्स का निर्माण किया गया है। प्रकृति से घिरे ये सभी रिसॉर्ट्स और होटल आपको घर जैसी सुविधा देते हैं। आपको बता दें कि यहां इस बात ख्याल रखा गया है कि आप टेक्नोलॉजी से दूर रह सकें अतः काम ही होटलों में आपको रिसॉर्ट्स और टी वी की सुविधा मिलेगी। यदि आप परिवार के साथ इस स्थान पर जा रहे हैं तो बता दें कि यहां आपके बच्चों के लिए भी बहुत कुछ मौजूद है और उनको भी यहां आकर कई ऐसी बातें पता चलेंगी जो शायद ही उनको स्कूल में बताई जाएं।

Photo Courtesy: Vinoth Chandar

जीप सफारी

जीप सफारी

किसी भी वन्य जीव अभ्यारण्य में सफारी एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण होता है जहां आप वन्य जीवन को बेहतर ढंग से समझ पाते हैं। काबिनी में आपको दो तरह की सफारी लैंड या जीप सफारी और वाटर सफारी मुहैय्या कराई जाएंगी। जिसमें आपको जीप सफारी द्वारा जंगल के अंदर ले जाया जाएगा और आप यहां कई ऐसे जानवर देख सकते हैं जो वर्तमान में दुर्लभ होने की कगार पर हैं तो वहीं अपनी वाटर सफारी में आपको कई ऐसे पक्षी दिखेंगे जो शायद ही पहले कभी अपने देखें हों। आपको बताते चलें कि ये सफारी शाम 4 . 30 पर शुरू होती है जो शाम को 7 बजे खत्म होती है।

Photo Courtesy: Vinoth Chandar

रिवर क्रूज

रिवर क्रूज

काबिनी में कराया जाने वाला रिवर क्रूज या रिवर सफारी भी अपने आप में कई मायनों में ख़ास है और ये नागरहोल का एक मुख्य भाग है। जैसा कि हम आपको बता चुके हैं वर्तमान में काबिनी पक्षियों की 300 से अधिक प्रजातियों का घर है अतः इस सफारी में आपको ऐसे पक्षी और जानवर दिखेंगे जो शायद ही आपने पहले कभी देखें हों। काबिनी में रिवर क्रूज की शुरुआत सुबह 7 बजे से की जाती है जिसका समापन 9 : 30 पर होता है।

Photo Courtesy: Vinoth Chandar

रास्ते में क्या क्या देख सकते हैं आप

रास्ते में क्या क्या देख सकते हैं आप

काबिनी में प्रकृति को उसके सर्वोत्तम रूप में देखने के अलावा आप काबिनी नदी, बाणासुर सागर बांध देखना न भूलें। इसके अलावा यहां आस पास में कई स्थान ऐसे भी है जहां आपको लकड़ी से बानी चीजें जैसे खिलौने, की-चेन, इत्यादि मिलेंगी जिन्हें खरीदना न भूलें आप।

Photo Courtesy: Ashwin Kumar

काबिनी

काबिनी

काबिनी के बारे में अधिक जानने, काबिनी के आकर्षणों के लिए यहां क्लिक करें।
अपनी पसंद के अनुसार करें होटलों का चुनाव - कभी के कुछ सस्ते होटल - क्लिक करें।

Photo Courtesy: Srikaanth Sekar

बैंगलोर रोड ट्रिप

बैंगलोर रोड ट्रिप

जैसा कि हम बता चुके हैं बैंगलोर के आसपास कई दिलकश स्थान हैं। जानने के लिए यहां क्लिक करना हरगिज़ न भूलें। बैंगलोर से रोड ट्रिप

Photo Courtesy: Vinoth Chandar

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+