Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बेताब घाटी : जिसके नामकरण की कहानी जुड़ी है बॉलीवुड से

बेताब घाटी : जिसके नामकरण की कहानी जुड़ी है बॉलीवुड से

बेताब घाटी भारत के जम्मू-कश्मीर राज्य की एक खूबसूरत घाटी है, जिसका नाम बॉलीवुड की बेताब फिल्म के नाम पर रखा गया था।

मन-मस्तिष्क को जो गहराई तक शांत करे, ऐसी खूबसूरत जगहें धरती पर हर जगह देखने को नहीं मिलेंगी, और यह हमारा सौभाग्य है, कि जम्मू-कश्मीर जैसा जन्नतनुमा स्थल भारत का हिस्सा है। मनमोहक वातावरण के साथ यहां की पहाड़ी घाटियां, वनस्पति व झीलें आत्मा को तृप्त करने का काम करती हैं। देश के सबसे खास और चुनिंदा स्थलों में जम्मू-कश्मीर गिना जाता है, जहां न देश बल्कि विश्व भर के पर्यटकों का आगमन होता है। यहां का शांत वातावरण और हरा-भरा परिदृश्य पर्यटकों को काफी ज्यादा प्रभावित करता है।

यह पहाड़ी राज्य प्रकृति के बेहद खूबसूरत दृश्यों को पेश करता है। जिस तरह कश्मीर यहां की एक खूबसूरत घाटी है, उसी तरह यहां और भी कई आकर्षक घाटियां मौजूद हैं, जिनमें से एक के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, जिसके नामकरण की कहानी जुड़ी है बॉलीवुड की एक फिल्म से। आइए जानते हैं यह घाटी आपको किस प्रकार आनंदित कर सकती है।

 कश्मीर की बेताब घाटी

कश्मीर की बेताब घाटी

PC-Narender9

1983 में एक बॉलीवुड रोमांटिक फिल्म आई थी, जिसमें सनी देओल और अमृता सिंह एक साथ नजर आए थे। उस फिल्म की शूटिंग इसी घाटी में हुई थी। इस फिल्म के नाम पर ही इस घाटी का नाम बेताब वैली रखा गया था। नर्म घास के मैदान और हसीन पहाड़ियों से घिरी यह घाटी पहलगाम से 15 कि.मी की दूरी पर राज्य के अनंतनाग जिले में स्थित है। यह घाटी पहलगाम और चंदनवाड़ी के बीच पड़ती है, जहां से एक मार्ग अमरनाथ मंदिर को भी जाता है। यह एक खूबसूरत और बेहद आकर्षक घाटी है, जो हरे-भरे घास के मैदान और बर्फीली चोटियों से घिरी हुई है। आप यहां चारों तरफ शानदार वनस्पतियों को देख सकते हैं। जहां भी नजरें दौड़ाओ अपार शांति का अनुभव।

बेताब घाटी हिमालय की दो पहाड़ी श्रृंखलाओं पीर पंजाल और जांस्कर के मध्य स्थित है। पुरातात्विक सर्वेक्षण के अनुसार इस पहाड़ी क्षेत्र में इंसानों ने रहना नवपाषाण काले से ही शुरु कर दिया था। कश्मीर का हिस्सा होने के कारण यहां मुगलों का शासन भी रह चुका है। इस घाटी की खूबसूरती शुरु से ही पर्यटन का आकर्षण रही है। यहां साल भर सैलानियों का आगमन लगा रहता है। बेताब के अलावा भी इस वैली के दृश्यों को कई बॉलीवुड फिल्मों में दर्शाया जा चुका है। आगे जानिए इस घाटी से जुड़ी और भी महत्वपूर्ण बातें।

आने की सही समय

आने की सही समय

PC-Nandanupadhyay

बेताब जम्मू-कश्मीर की एक खूबसूरत घाटी है, जहां का मौसम साल भर मनमोहक और सुहावना बना रहता है। गर्मियों के दौरान यह एक आदर्श ग्रीष्मकालीन गंतव्य बन जाता है। आप यहां साल के किसी भी महीने घूमने के लिए आ सकते हैं। अगर आपको सर्दियों नहीं भाती तो आप दिसंबर से फरवरी के महीने छोड़कर बाकी किसी भी समय यहां आ सकते हैं।

बेताब घाटी के आकर्षण

बेताब घाटी के आकर्षण

PC-Aman.the.dark

बेताब घाटी के खूबसूरत और मनमोहक दृश्यों का आनंद लेने के बाद आप आसपास के पर्यनट आकर्षणों की सैर का आनंद ले सकते हैं। लिद्दर नदी , पहलगाम, ओवर अरु वन्यजीव अभयारण्य, तुलियन झील, लिद्दर पार्क आदि यहां के निककवर्ती आकर्षण हैं। इन स्थानों के भ्रमण के अलावा आप बेताब घाटी में विभिन्न एडवेंचर गतिविधियां जैसे कैंपिंग और ट्रेकिंग का रोमांच भरा आनंद भी ले सकते हैं। पहलगाम और घाटी के मध्य आप ट्रेकिंग कर सकते हैं।

क्यों आएं बेताब घाटी ?

क्यों आएं बेताब घाटी ?

PC- Tanujdogra

बेताब घाटी कई मायनों में आपकी यात्रा को खास बना सकती है। यहां का शांत वातावरण, हरा-भरा पहाड़ी परिदृश्य, वनस्पतियां, झील और नदी इस वैली को जन्नत बनाने का काम करती हैं। एक शानदार अवकाश के लिए आप यहां आ सकते हैं। प्रकृति की असल खूबसूरती आप यहां आकर देख सकते हैं। प्रदूषण रहित यह स्थल आपको अपार आत्मिक और मानसिक शांति का अनुभव कराएगा। अगर आप एड़वेंचर का शौक रखते हैं तो यहां ट्रेकिंग और कैंपिग का आनंद भी ले सकते हैं। एक प्रकृति प्रेमी के लिए यह स्थल काफी ज्यादा मायने रखता है। कुछ नया अनुभव करने के लिए आप यहां आ सकते हैं।

कैसे करें प्रवेश

कैसे करें प्रवेश

PC- Nandanupadhyay

बेताब घाटी जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में पहलगाम से 15 कि.मी की दूरी पर स्थित है। आप यहां परिवहन के तीनों साधनों की मदद से पहुंच सकते हैं। यहां का निकटवर्ती हवाईअड्डा श्रीनगर एयरपोर्ट है। रेल मार्ग के लिए आप श्रीनगर रेलवे स्टेशन का सहारा ले सकते हैं। अगर आप चाहें तो यहां सड़क मार्गों के जरिए भी पहुंच सकते हैं, पहलगाम के सहारे आप यहां सड़क व पैदल मार्गों से आसानी से पहुंच सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+