Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कश्मीर की खूबसूरती में गुमनाम झीलें!

कश्मीर की खूबसूरती में गुमनाम झीलें!

By Goldi

कश्मीर को ऐसे ही धरती का स्वर्ग की उपाधि नहीं दी गयी है, यहां मौजूद कई ऐसे खूबसूरत नजारे हैं, जो इसे धरती का स्वर्ग बनाते है। भारत की जमीं पर स्वर्ग के नजारे प्रस्तुत करता कश्मीर हर वर्ग की पहली पसंदीदा जगह है। यहां के प्रसिद्ध झरने, बर्फीली चोटियां, खूबसूरत मठ,मंदिर इस जगह को और भी मनोरम बनाते है।

जब भी बात कश्मीर की आती है, तो दिमाग में सबसे पहला नाम आता है, डल झील का। बर्फीली घाटियों से घिरी हुई डल झील की अपार सुदंरता हर पर्यटक को अपना दीवाना बनाती है। पर्यटक यहां के हाउसबोट या शिकारा पर बैठ कर सूर्योदय का आंनद लेते हैं। पर्यटक यहां आकर पानी में खेले जाने वाले गेम्‍स का भी मजा उठा सकते हैं जिनका आयोजन यहां अक्‍सर किया जाता है। स्विमिंग, वॉटर सर्फिंग, कायाकिंग, ऐंगलिंग और कैनोइंग, डल झील के प्रमुख वॉटर गेम्‍स हैं।

लेकिन आज हम आपको अपने लेख से बताने जा रहे हैं, कश्मीर की अन्य खूबसूरत झीलों के बारे में, जिनके बारे में शायद पर्यटक अब तक रूबरू नहीं है, तो आइये नजर डालते हैं, श्रीनगर की खास झीलों पर

नागिन झील

नागिन झील

Pc:McKay Savage
नागिन झील डल झील की पृष्ठभूमि में स्थित , नागिन झील ' रिंग में गहना ' के रूप में हकदार है। एक संकीर्ण सेतु दो झीलों को अलग करती है। पर्यटकों के लिए कई शिकारे और हाउसबोट हाजिर किये जा सकते हैं। पानी स्कीइंग, नाव नौकायन की सुविधा इस झील में उपलब्ध है। नागिन झील डल झील की तुलना में थोड़ा अलग और बहुत क्लीन है।

वुलर झील

वुलर झील

Pc:Maxx786

कौसरनाग झील

कौसरनाग झील

कश्मीर के कुलगाम जिले में स्थित कौसरनाग झील की खूबसूरती आपको अपने कंप्यूटर के वालपेपर की याद दिला सकती है। कौसरनाग झील तक पहुँचने के लिए पर्यटकों को अहरबल नामक प्रसिद्ध जलप्रपात से ट्रेकिंग कर पहुंचना होता है।

मानसबल झील

मानसबल झील

Pc:Deepak
मानसबल झील जो श्रीनगर से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और वुलर झील की ओर जाने वाले रास्ते पर ही पड़ती है। मानसबल झील के झिलमिलाते पानी में खिलने वाले कमल के फूल इस झील को और खूबसूरत बनाने के साथ-साथ यहाँ रहने वाले लोगों के लिए रोज़ीरोटी के काम भी आता है। मानसबल झील विशाल और सुरम्य झील होने के साथ कई राजसी लोगों को अपनी और आकर्षित करता है, इसलिए इसे 'कश्मीर के झीलों का सबसे श्रेष्ठ रत्न' भी कहते हैं।

गंगाबल झील

गंगाबल झील

Pc: Owais Mushtaq Zargar

सतसार झील

सतसार झील

Pc: Mehrajmir13
सात झीलों से मिलकर बनी सतसार झील सोनमर्ग के निकट स्थित है। पर्यटक इस झील की सैर सिर्फ गर्मी में कर सकते हैं, सर्दियों में भारी बर्फबारी के चलते यह झील पूरी तरह जम जाती है। गर्मियों के दौरान इस झील के किनारे कैम्पिंग करने के एक अलग ही अलग ही मजा है, इस झील के किनारे से पर्यटक नाग पर्वत और पीओके क्षेत्र भी देख सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+