Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »सुबह की खूबसूरती और ताज़ी हवा को करना हो महसूस, जो जाएं इंडिया के इन जगहों पर

सुबह की खूबसूरती और ताज़ी हवा को करना हो महसूस, जो जाएं इंडिया के इन जगहों पर

By Rupam

जैसा की आप सभी को पता है कि सुबह-सुबह ठंडी और ताज़ी हवा का सेवन करना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। ना सिर्फ बुढ़ों के लिए बल्कि हर उम्र के लोगों के लिए सुबह टहलना बहुत ही अच्छा होता है। सैर-सपाटा करने से आपके शरीर की बहुत सारी बिमारियों से छुटकारा मिल जाती है।

ना सिर्फ टहलने के लिए बल्कि बॅालीवुड रोमांटिक शूटिंग प्वाइंट के लिए भी बहुत फेमस है। बहुत सारी फिल्मों कि शूटिंग यहां हो चुकी हैं। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी जगहों के बारे में जहां आप बेफीक्र होकर जा सकते हैं, चाहे अकेले हो या अपने पार्टनर के साथ हो

मरीन ड्राइव- मुंबई
यह जगह आपको बॅालीवुड फिल्मों में ज़्यादातर देखने को मिलेगी। बॅालीवुड के रोमांटिक शूटिंग प्वाइंट में से एक है। यहां बहुत सारे फेमस बॅालीवुड स्टार भी रहते हैं जैसे- शाहरूख, सलमान। आप यहां सुबह की खूबसूरती का मज़ा उठाने जा सकते हैं अपने चाहने वालों के साथ।

मरीन ड्राइव- मुंबई

Photo Courtesy: Dan Searle

लौ कॅालेज रोड- पुणे
आप अपने दिन की अच्छी शुरूआत लौ कॅालेज रोड पर टहल कर करें। यहां के नल स्टॅाप, कारवे रोड के पास पोहे वाला का पोहा ज़रूर खाएं, बहुत ही स्वादिष्ट होता है। यह अपनी दुकान सुबह 4 बजे खोलता है और बहुत टेस्टी पोहा बनाता है।

लौ कॅालेज रोड- पुणे

Photo Courtesy: Mack Male

लोधी गार्डन की सैर- दिल्ली
टहलने के शौकिन लोगों के लिए दिल्ली का लोधी गार्डन जन्नत है। यह गार्डन बहुत ही बड़ा है जिसके कारण लोग यहां वॅाकिंग, योगा, मेडिटेशन आराम से कर पाते हैं। आपको यहां हर वर्ग के लोग दिख जाएंगे। यह गार्डन बड़ा होने के साथ-साथ साफ सुथरा भी बहुत है।

लोधी गार्डन की सैर- दिल्ली

Photo Courtesy: Brady Montz

कब्बन पार्क- बैंगलुरू
यह पार्क बहुत ही साफ-सुथरा है और इसके अंदर आपको खाने का कुछ भी सामान ले जाना हो तो आराम से ले जा सकते हैं। यह पार्क इतना सुदर है कि आप तरह-तरह के फोटो भी ले सकते हैं। यह बहुत ही अच्छी जगह है जहां आप अपने दोस्तों और फैमिली के साथ समय बीता सकते हैं।

कब्बन पार्क- बैंगलुरू

Photo Courtesy: Yair Aronshtam

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+