Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बेंगलुरु के एयरो इंडिया शो में विमानों का हैरान करने वाले करतब देखें, कब और कैसे बुक करेंगे टिकट?

बेंगलुरु के एयरो इंडिया शो में विमानों का हैरान करने वाले करतब देखें, कब और कैसे बुक करेंगे टिकट?

इस साल बेंगलुरु में होने जा रहा एयरो इंडिया शो (Aero India Show) न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर के लिए बड़ा खास होने वाला है। इस साल एयरो इंडिया शो का 15वां संस्करण आयोजित होने वाला है। भारतीय सेना,खासतौर पर वायु सेना और एविएशन विभाग के प्रति लोगों में एक उत्सुकता हमेशा बनी रहती है। यह एक ऐसा क्षेत्र है, जिसमें लोगों की बड़ी दिलचस्पी होती है।

ऐसे लोग जिन्हें वायु सेना, उनके विमान और आम नागरिक विमान आकर्षित करते हैं और इन सबके प्रति उनमें दिलचस्पी होती है, उनके लिए बेंगलुरु का एयरो इंडिया शो बड़ा ही खास होगा। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मौजूद एयर फोर्स स्टेशन येलहंका (Yelahanka) में यह शो 5 दिनों तक चलेगा। इस शो के दौरान भारत की रक्षा तकनीकों की एक झलक भी देखने को मिलेगी।

aero india show 2025

कब से शुरू हो रहा है एयरो इंडिया शो?

बेंगलुरु में एयरो इंडिया शो की शुरुआत 10 फरवरी से होगी, जो 14 फरवरी तक चलेगा। एयरो इंडिया शो के 15वें संस्करण की थीम 'रनवे से करोड़ों अवसर तक' रखा गया है। एयरो इंडिया शो के शुरुआती 3 दिन सिर्फ व्यापारिक कार्यक्रम होंगे जबकि आखिर के 2 दिन आम लोग एयर शो का आनंद उठा सकेंगे।

इस एयरो इंडिया शो में आम नागरिकों के लिए रोमांचक एयर शो के साथ-साथ एग्जिबिशन भी होगा। यह एक ऐसा अनुभव होने वाला है जो बेंगलुरुवासियों की यादों में लंबे समय तक ताजा बना रहेगा। एयरो इंडिया शो 2025 में हर व्यक्ति के लिए उसकी रुचि का कुछ न कुछ बड़ा ही खास और दिलचस्प जरूर मिलने वाला है।

कहां और क्या होगी Timing?

जैसा कि हमने पहले ही बताया कि एयरो इंडिया शो 2025 का आयोजन बेंगलुरु के येलहंका में स्थित एयर फोर्स स्टेशन में किया जाएगा। 10 से 14 फरवरी 2025 तक एयरो शो का आयोजन होगा। सभी दिन सुबह 9 से शाम को 6 बजे तक एयरो शो खुला रहेगा।

bangalore aero india show

क्या-क्या मिलेगा यहां?

एयरो इंडिया शो 2025 में मुख्य रूप से तरह की चीजें देखने को मिलेंगी -

1. एरियल डिस्प्ले : इसमें दर्शकों को वायु सेना और आम नागरिक विमानों द्वारा हवा में किये जा रहे शानदार करतब देखने का मौका मिलेगा। यह दिन में दो बार होगा, जिसमें एयरोस्पेस की एडवांस तकनीक का प्रदर्शन किया जाएगा।

2. प्रदर्शनी : एयरो इंडिया 2025 का मुख्य आकर्षण इसकी प्रदर्शनी होने वाली है। यह शीर्ष की कंपनियों को एक मंच प्रदान करेगी जहां वे समझौता और भविष्य के विकास आदि के बारे में चर्चाएं कर सकेंगे।

bangalore aero india show

अलग-अलग श्रेणियों में मिलेंगे टिकट?

  • बिजनेस विजिटर पास : एयरो इंडिया शो के शुरुआती 3 दिन प्रवेश करने के लिए भारतीय नागरिकों को ₹5000 का पास बनवाना होगा और विदेशी नागरिकों को $150 का पास बनवाना होगा। यह पास शुरुआती तीनों दिन वैध रहेगा।
  • जनरल पास : भारतीय नागरिकों के लिए ₹2500 और विदेशी नागरिकों के लिए $50 का पास बनवाना होगा। यह पास अंत के दोनों दिन (13 और 14 फरवरी) वैध रहेगा।
  • एयर डिस्प्ले व्यूइंग एरिया पास : एयर डिस्प्ले व्यूइंग एरिया पास (ADVA) का पास वह लोग बनवा सकते हैं जो आसमान में शानदार करतब दिखा रहे विमानों को स्पेशल व्यूइंग एरिया से देखना चाहते हैं। भारतीय नागरिकों के लिए ₹1000 और विदेशी नागरिकों के लिए $50 का होगा।

कैसे बुक करें टिकट?

10 से 14 फरवरी 2025 तक होने वाले एयरो इंडिया शो के टिकट की बुकिंग इसके आधिकारिक वेबसाइट https://www.aeroindia.gov.in पर जाकर की जा सकती है। इस समय बिजनेस विजिटर पास और जनरल पास की बुकिंग शुरू हो चुकी है। एयर डिस्प्ले व्यूइंग एरिया पास की बुकिंग अभी शुरू नहीं हुई है।

बता दें, साल 2023 में आयोजित हुए 14वें एयरो इंडिया शो में 7,00,000 से अधिक दर्शक आएं थे, जिसमें 100 से ज्यादा देशों की प्रदर्शनियां लगायी गयी थी। इस शो की वजह से लगभग ₹75000 करोड़ का व्यवसाय और 250 से ज्यादा करार हुए थे।

More News

    Read more about: bangalore karnataka
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+