Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बेंगलुरु के कब्बन रोड को BBMP ने किया 30 दिनों के लिए बंद, जानिए क्या है वैकल्पिक रास्ते?

बेंगलुरु के कब्बन रोड को BBMP ने किया 30 दिनों के लिए बंद, जानिए क्या है वैकल्पिक रास्ते?

बेंगलुरु के कब्बन रोड को अगले 30 दिनों तक के लिए बंद कर दिया गया है। बेंगलुरु के शिवाजीनगर ट्रैफिक पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले कब्बन रोड के एक लंबे हिस्से को बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (BBMP) ने 2 फरवरी से बंद करने का फैसला लिया है। इस रोड को सड़क की मरम्मत कार्य के लिए बंद किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार कब्बन रोड के मेन गार्ड क्रॉस रोड से डिस्पेंसरी रोड तक 1 महीने तक बंद रखा जाएगा। इस बारे में BBMP की ओर एक विज्ञप्ति जारी कर सारी जानकारियां दे दी गयी हैं।

bangalore cubbon road closed

दैनिक जागरण की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार BBMP ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि शिवाजीनगर ट्रैफिक पुलिस स्टेशन की सीमा में कब्बन रोड मेन गार्ड क्रॉस रोड से डिस्पेंसरी रोड तक सभी तरह के वाहनों की आवाजाही को अगले 30 दिनों के लिए नियंत्रित किया जा रहा है। यह ट्रैफिक नियंत्रण 2 फरवरी 2025 से शुरू हो रहा है। इस दौरान ट्रैफिक के बहाव को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक डायवर्जन भी जारी किया गया है।

प्रतिबंधित रास्ते

  • इंफैन्ट्री रोड होकर सफिना प्लाजा जंक्शन से कमर्शियल स्ट्रीट की ओर वाहनों को जाने की अनुमति नहीं होगी।
  • कब्बन रोड और मेन गार्ड क्रॉस रोड होकर सफिना प्लाजा जंक्शन से कमर्शियल स्ट्रीट की ओर वाहनों को आने की अनुमति नहीं होगी।

वैकल्पिक रास्ते

  • जो वाहन इंफैन्ट्री रोड और सफिना प्लाजा से कमर्शियल स्ट्रीट की तरफ जाना चाहते हैं, वे इंफैन्ट्री रोड और लेडी कर्जन जंक्शन से दाएं मुड़कर लेडी कर्जन रोड से बाएं मुड़ सकते हैं। यहां से उन्हें कब्बन रोड की तरफ बाएं मुड़ना होगा और इसके बाद के आर रोड और कब्बन रोड जंक्शन की ओर आगे बढ़ सकते हैं। इसके बाद कामराजा रोड पर बाएं मुड़ने से वे कमर्शियल स्ट्रीट की तरफ जा सकेंगे।
  • उसी तरह से, जो वाहन सफिना प्लाजा जंक्शन से कब्बन रोड और मेन गार्ड क्रॉस रोड होकर कमर्शियल स्ट्रीट की ओर जाना चाहते हैं, वे कब्बन रोड पर आगे बढ़कर केआर रोड और कब्बन जंक्शन से बाएं मुड़ेंगे। इसके बाद वे कर्मशियल स्ट्रीट पर कामराज रोड होकर पहुंच सकेंगे।

More News

    Read more about: bangalore traffic travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+