Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बेंगलुरु के देवनहल्ली में बनेगा नया रेलवे टर्मिनल, होंगे कम से कम 10 प्लेटफार्म, जानिए कहां?

बेंगलुरु के देवनहल्ली में बनेगा नया रेलवे टर्मिनल, होंगे कम से कम 10 प्लेटफार्म, जानिए कहां?

पिछले कुछ समय से लगातार बढ़ती यात्रियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे की बेंगलुरु डिविजन ने अब एक बड़ा और बेहतर सुविधाओं से लैस नया रेलवे टर्मिनल बनाने का फैसला लिया है। यह नया टर्मिनल बेंगलुरु के देवनहल्ली में बनाने का प्रस्ताव दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इस आधुनिक व बड़े रेलवे टर्मिनल को विकसित भारत पहल के तहत बनाया जाएगा।

देवनहल्ली में जो नया रेलवे टर्मिनल बनाया जाएगा, वह लगभग 200 एकड़ के क्षेत्र में फैला होगा। बता दें, वर्तमान में बेंगलुरु में 3 बड़े रेलवे स्टेशन मौजूद हैं, जहां से होकर यात्री आवाजाही करते हैं। लेकिन इन तीनों रेलवे स्टेशन ही अपनी अधिकतम यात्री प्रबंधन क्षमता पहुंच चुके हैं।

devanhalli railway terminal bangalore

कहां बनेगा नया रेलवे टर्मिनल?

The Hindu की एक मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार बेंगलुरु रेलवे डिविजन ने देवनहल्ली में एक बड़े आकार का रेलवे टर्मिनल बनाने का प्रस्ताव दिया है, जिसे विकसित भारत पहल के तहत बनाने की योजना है। बताया जाता है कि इस रेलवे टर्मिनल को 200 एकड़ के क्षेत्र में बनाया जाएगा, जिसे देवनहल्ली हॉल्ट स्टेशन से महज 4 से 5 किमी की दूरी पर बनाने की योजना है।

एक रेलवे अधिकारी के हवाले से बताया जाता है कि इस टर्मिनल स्टेशन को बेंगलुरु के लिए प्रस्तावित 287 किमी लंबे सर्कुलर रेलवे परियोजना के अनुरूप ही बनाने की योजना है। हालांकि टर्मिनल का निर्माण पूरी तरह से स्वतंत्र रूप से किया जाएगा। रेलवे इसे आसपास के दूसरे रेलवे स्टेशनों से बाईपास रेल मार्गों के माध्यम से जोड़ने की योजना भी बना रही है।

क्या होगी विशेषताएं?

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 200 एकड़ के क्षेत्र में देवनहल्ली के इस नए रेलवे टर्मिनल का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए फिलहाल जमीन ढूंढने व जरूरी होने पर भूमि अधिग्रहण करने का काम किया जा रहा है। इस टर्मिनल में कम से कम 10 प्लेटफार्म बनाए जाएंगे, जहां यात्री बड़े ही आराम से आवाजाही कर सकेंगे। देवनहल्ली का नया रेलवे टर्मिनल करीब ₹2500 करोड़ की लागत से बनाने की योजना है।

bangalore devanhalli new terminal

उम्मीद की जा रही है कि यह स्टेशन बेंगलुरु के बाकी 3 स्टेशनों, केएसआर बेंगलुरु, यशवंतपुर और बेंगलुरु कैंट पर बढ़ रहे यात्री दबाव को काफी हद तक नियंत्रित करने में मददगार साबित हो सकता है। देवनहल्ली के नए रेलवे टर्मिनल के अलावा राज्य के मंत्री वी. सोमन्ना ने हाल ही में केएसआर बेंगलुरु स्टेशन पर ₹180 करोड़ की लागत से दो अतिरिक्त प्लेटफार्म बनाए जाएंगे। इसके साथ ही बेंगलुरु कैंट व यशवंतपुर स्टेशनों का विकास भी विश्वस्तरीय ही किया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार देवनहल्ली में नया रेलवे टर्मिनल यात्रियों की अत्यधिक भीड़ को नियंत्रित करने के साथ-साथ यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के लिए बनाने की पहल की जा रही है। लेकिन यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भारतीय रेलवे ने बेंगलुरु में 280 किमी लंबे सर्कुलर रेलवे लाइन बिछाने की योजना भी बनायी है। सर्कुलर रेलवे लाइन परियोजना के तहत जिन इलाकों को जोड़ने की योजना है, उनमें शामिल है -

  • निदवंदा
  • डोड्डाबल्लपुर
  • देवनहल्ली
  • मलुर
  • हीलालिजे
  • सोलर

More News

    Read more about: bangalore railways
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+